App

बॉक्स ऑफिस पर छाई The Paradise: इस OTT प्लेटफॉर्म ने करोड़ों में खरीदे नानी की फिल्म के राइट्स; जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

The Paradise OTT Streaming: नेचुरल स्टार नानी की सबसे महंगी पीरियड एक्शन फिल्म ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और पहले दिन अपनी शानदार कमाई से हर किसी को हैरान कर चुकी हैं, लेकिन जो लोग इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं दे पा रहे, वो इसको ओटीटी पर देख सकते हैं. चलिए बताते हैं कब और कहां?

बॉक्स ऑफिस पर छाई The Paradise: इस OTT प्लेटफॉर्म ने करोड़ों में खरीदे नानी की फिल्म के राइट्स; जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम
Image Credit: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने करोड़ों में खरीदे राइट्स (AI)

तेलुगु सिनेमा के नेचुरल स्टार नानी एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाते नजर आ रहे हैं. उनकी मच-अवेइटेड पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जबकि इसके स्पेशल पेड प्रीमियर 23 सितंबर से ही शुरू हो गए थे. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और तेलुगु राज्यों के साथ-साथ बाकी जगहों पर फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी अच्छा बज देखने को मिल रहा है, जिसका अंदाजा इसके पहले दिन की कमाई से ही लगाया जा सकता है. पहले दिन फिल्म ने भारत में टोटल 46.25 करोड़ की कमाई की.

वहीं, वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 74.90 करोड़ पर पहुंच गया. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी CBFC की ओर से इस फिल्म को A सर्टिफिकेट मिला था, जिसका सीधा मतलब है कि ये फिल्म केवल 18 साल से ऊपर के दर्शकों के लिए है. फिल्म में दिखाए गए जबरदस्त एक्शन सीन्स की वजह से ये एडल्ट सर्टिफिकेशन मिलना पहले से ही तय माना जा रहा था. मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म का टोटल रनटाइम 169 मिनट यानी करीब 2 घंटे 49 मिनट है. हालांकि, रिलीज के बाद इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों का मिला-जुला, लेकिन ज्यादातर पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही मिल रहा है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

80 के दशक पर आधारित है फिल्म की कहानी

TMDb के ऑफिशियल सिनॉप्सिस के मुताबिक, इस फिल्म की कहानी 80 के दशक के सिकंदराबाद के बैकग्राउंड पर आधारित है. कहानी एक ऐसे हाशिए पर खड़े समुदाय की है, जो लंबे समय से समाज में भेदभाव का सामना कर रहा है और अपनी नागरिकता, सम्मान और पहचान पाने के लिए संघर्ष कर रहा है. फिल्म में नानी जदल नाम के एक निडर इंसान का रोल प्ले कर रहे है, जो इस शोषित वर्ग का नेता बनकर उभरता है. वो भ्रष्ट व्यवस्था और सामाजिक जुल्मों के खिलाफ सीधी जंग छेड़ देता है, जिससे पूरी कहानी काफी इमोशनल और रोंगटे खड़े करने वाली बन जाती है, जो आखिर तक बांधे रखती है.

दमदार स्टारकास्ट और अनिरुद्ध का संगीत

फिल्म ‘दसरा’ की बंपर सक्सेस के बाद नानी और डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला की ये दूसरी बड़ी फिल्म है, जिससे फैंस की उम्मीदें सातवें आसमान पर हैं. इस फिल्म में मोहन बाबू ‘शिकंजा मालिक’ के विलन का रोल प्ले कर रहे हैं, जबकि राघव जुयाल ‘विक्रम मालिक’ और कयादु लोहार ‘सुब्बालक्ष्मी’ के रोल में नजर आ रही हैं. इनके अलावा सोनाली कुलकर्णी, संपूर्णेश बाबू, ईश्वरी राव, तनिकेला भरणी और बाबू मोहन जैसे बेहतरीन कलाकार भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं. खास बात ये है कि इस फिल्म को तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, इंग्लिश और स्पैनिश समेत कुल 8 भाषाओं में रिलीज किया गया है. 

नानी की सबसे महंगी फिल्म और फीस में बदलाव

ये प्रोजेक्ट नानी के पूरे करियर की अब तक की सबसे महंगी और बड़ी फिल्म मानी जा रही है, क्योंकि शूटिंग में हुई देरी की वजह से इसका बजट काफी ज्यादा बढ़ गया. तेलुगु 360 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नानी ने अपनी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दसरा’ के लिए लगभग 25 करोड़ रुपये लिए थे और इस नई फिल्म के लिए उनकी डील 30 करोड़ रुपये और प्रॉफिट शेयर में तय हुई थी, लेकिन जब बजट बढ़ा, तो नानी ने मेकर्स को सपोर्ट करते हुए तुरंत सिर्फ 20 करोड़ रुपये एडवांस लिए और बाकी रकम फिल्म की लागत पूरी तरह से वसूल होने तक रोककर प्रॉफिट शेयर के तौर पर लेने का फैसला किया.

इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक

IANS की जनवरी 2026 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपनी पोस्ट-थियेट्रिकल तेलुगु फिल्मों की लिस्ट में नानी की ‘द पैराडाइज’ के डिजिटल राइट्स पहले ही सिक्योर कर लिए हैं. बताया जा रहा है कि सिनेमाघरों के बाद ये एक्शन थ्रिलर फिल्म नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में स्ट्रीम की होगी. हालांकि, नेटफ्लिक्स ने अभी तक इसकी ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि 4 से 8 हफ्ते की नॉर्मल थियेट्रिकल विंडो के हिसाब से ये फिल्म 22 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे सकती है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More