'उतरन' फेम नंदिश संधू ने रचाई दूसरी शादी, कभी रश्मि देसाई के साथ जुड़ा था नाम; अब कौन हैं उनकी दुल्हन?
टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाी से तलाक के बाद 'उतरन' फेम एक्टर नंदिश सिंह सिंदू ने दूसरी शादी रचाई हैं. 11 साल छोटी गर्लफ्रेंड कविता बनर्जी से उनका रिश्ता जुड़ गया है. कविता 'भाग्य लक्ष्मी' और 'एक विलेन रिटर्न्स' जैसे प्रोजेक्ट में नजर आ चुकी हैं. आइए तस्वीरों पर नजर डालते हैं-
टीवी के फेमस एक्टर नंदिश संधू और कविता बनर्जी आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गए हैं. इस कपल ने 14 नवंबर 2026 को कोलकाता के हुगली में शादी की है. कुछ समय पहले नंदिश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी संगीत नाइट की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे, जो बेहद प्यारा था. इतना ही नहीं 'उतरन' फेम इस एक्टर ने अपनी हल्दी सेरेमनी की एक वीडियो भी शेयर की है. इस कपल ने अक्टूबर 2025 में अपने रोका का ऐलान किया था. अब उनकी शादी की खबरों के बीच लोगों का ध्यान कविता की ओर चला गया है. कविता से मिलने से पहले नंदिश की शादी टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई से हुई थी.
नंदिश संधू की दूसरी पत्नी
नंदिश की दूसरी पत्नी कविता बनर्जी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कविता बनर्जी का जन्म 12 जुलाई 1992 को कोलकाता में हुआ था. अपने पति नंदिश संधू की तरह, कविता भी एक एक्ट्रेस हैं. वह अब मुंबई में रहती हैं. 2021 में वह पॉपुलर टीवी शो 'भाग्य लक्ष्मी' में नजर आई थीं. उन्होंने ड्रामा सीरीज 'हिचकप्स एंड हुकअप्स' में प्रतीक बब्बर, लारा दत्ता और अन्य कलाकारों के साथ काम किया है. कविता ने 2022 में जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पटानी स्टारर एक विलेन रिटर्न्स में एक छोटी भूमिका के साथ अपनी फिल्म की शुरुआत की. उन्होंने कई शॉर्ट फिल्मों में भी अभिनय किया.
नंदिश संधू और कविता बनर्जी के रिश्ते की एक झलक
नंदिश और कविता ने अक्टूबर 2025 में इंस्टाग्राम पर अपनी रोका सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करके अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. इस कपल ने अभी तक यह भी नहीं बताया है कि उन्होंने कब से डेट करना सुरू किया था, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, सगाई से पहले एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में आ गए थे. बताया जाता है कि नंदिश पहली बार जून 2024 में कविता के इंस्टाग्राम हैंडल पर नजर आए थे.
यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद बढ़ेगी बॉलीवुड की सिक्योरिटी? अनन्या पांडे बोलीं- फैंस से दूर नहीं होना चाहती
रोका सेरेमनी की तस्वीरें भी की थीं शेयर
वहीं, अपनी रोका सेरेमनी में कविता नारंगी रंग के लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जबकि नंदिश काले रंग के सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे. तस्वीरें शेयर करते हुए कविता ने लिखा, 'हेलो मंगेतर.' इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए नंदिश ने बंगाली में कमेंट किया, 'आमी तोमाय भालोबाशी.' जिसका मतलब है 'मैं तुमसे प्यार करता हूं.' इस दुर्गा पूजा पर दोनों ने एक-दूरे के साथ काफी समय बिताया था. एक वीडियो में कविता ने नंदिश की तारीफ की थी, जिन्होंने लाल कुर्ता और बंगाली स्टाइग की धोती पहनी हुई थी. उन्होंने बहुत प्यारे अंदाज में नंदिश को बंगाली भाषा भी सिखाई.
एक और अन्य वीडियो में दोनों ने मजाक-मजाक में बंगाली और पंजाबी खान-पान के बारे में बात की थी और अपने फैंस को 'शुभ बिजया' की बधाई दी. कविता ने लिखा, 'और हमारी ये मजेदार बातचीत कभी खत्म ही नहीं होती. सभी को शुभ बिजया. मां जल्दी वापस आना. अगले साल फिर मिलेंगे.'
शेयर किया था सगाई का वीडियो
बता दें कि कुछ समय पहले नंदिश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 13 नवंबर 2026 को हुई अपनी संगीत नाइट और सगाई का एक बहुत प्यारा वीडियो शेयर किया. संगीत नाइट के लिए नंदिश ने काली शर्ट और भूरे-स्लेटी (taupe) रंग की वेस्टकोट के ऊपर एक काला सूट जैकेट पहना था, जबकि कविता ने भारी कढ़ाई वाला आइवरी रंग का लहंगा-चोली पहना था. इस क्लिप को शेयर करते हुए नंदिश ने दिल से एक नोट लिखा. उन्होंने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उन्हें ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया. उन्होंने लिखा, 'एक रात, अनगिनत यादें, ढेर सारी हंसी-मज़ाक, कुछ डांस मूव्स, और हमारे सभी चहेते लोग एक ही छत के नीचे. संगीत और सगाई का कार्यक्रम बिल्कुल वैसा ही था जैसा हमने सोचा था, बल्कि उससे भी कहीं बेहतर! थोड़ी सी मस्ती, बहुत सारा प्यार और ऐसी यादें जिनके बारे में हम सालों तक बात करते रहेंगे.'
हर किसी को शादी की तस्वीरों का इंतजार
फिलहाल, नंदिश और कविता की आधिकारिक तस्वीरें सामने नहीं आई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने पश्चिम बंगाल के हुगली में एक पारंपरिक बंगाली रीति-रिवाज से शादी की है. 'उतरन' फेम अभिनेता ने खुद इस शादी की पुष्टि की है और 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' को बताया कि वह कविता के साथ इस नए सफर की शुरुआत करने को लेकर काफी उत्साहित हैं.