App

नाना पाटेकर की ऑनस्क्रीन मां, लेकिन अपनी अलग पहचान; लावणी की दुनिया से सिनेमा तक ऐसा रहा मधु कांबीकर का सफर

Nana Patekar On Screen Mother Death: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन के पांच दिन बाद आज उनकी ऑनस्क्रीन मां और दिग्गज एक्ट्रेस का निधन हो गया है. दोनों ने साल 1997 में आई फिल्म 'यशवंत' में साथ काम किया था.

नाना पाटेकर की ऑनस्क्रीन मां, लेकिन अपनी अलग पहचान; लावणी की दुनिया से सिनेमा तक ऐसा रहा मधु कांबीकर का सफर
Image Credit: नाना पाटेकर की ऑनस्क्रीन मां

Nana Patekar On Screen Mother Death: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर ने 8 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनके निधन के पांच दिन बाद उनकी ऑनस्क्रीन मां और दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन हो गया है. एक्ट्रेस ने करीब 73 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है. मधु कांबीकर के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. अभी मराठी फैंस दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन के सदमे से उबर भी नहीं पाए थे कि मराठी फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस मधु कांबीकर के निधन की खबर ने फैंस को तोड़ दिया.

एक्ट्रेस मधु कांबीकर ने मराठी फिल्मों, थिएटर, टेलीविजन और महाराष्ट्र की पारंपरिक लोककला लावणी में अपने योगदान से अलग और खास पहचान बनाई थी. उन्हें एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ-साथ महाराष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने वाली कलाकार के रूप में भी याद किया जाएगा.

इस फिल्म में थीं नाना पाटेकर की ऑनस्क्रीन मां

मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर ने हिंदी सिनेमा में भी काम किया था. बॉलीवुड में मधु कांबीकर एक्टर गोविंदा और एक्ट्रेस दिव्या भारती के साथ फिल्म 'शोला और शबनम' में अहम किरदार में नजर आई थीं. इसके अलावा, उन्होंने नाना पाटेकर के साथ फिल्मों 'हम दोनों' और 'यशवंत' में उनकी मां का किरदार निभाया था. अपने अभिनय से उन्होंने दर्शकों के दिलों में बेहद खास जगह बनाई थी. नाना पाटेकर की मां बनकर एक्ट्रेस पर्दे पर छा गई थीं.

मधु कांबीकर का करियर

एक्ट्रेस मधु कांबीकर के करियर की बात करें, तो उन्होंने कई दशकों तक मराठी फिल्मों, रंगमंच और टेलीविजन में काम किया था. उनकी स्टेज परफॉर्मेंस पर हर कोई अपना दिल हार बैठता था. खास तौर पर, लावणी डांस के जरिए उन्होंने महाराष्ट्र की पारंपरिक लोककला को नई पहचान दिलाने में बेहद खास योगदान दिया. इसके लिए उन्हें लंबे समय तक याद किया जाता रहेगा. साल 2018 में उन्हें जी चित्र गौरव लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था. यह सम्मान उनके लिए बेहद खास था.

लावणी के लिए भी थीं काफी फेमस

मधु कांबीकर सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक पॉपुलर लावणी डांसर भी थीं. उनकी लावणी डांस परफॉर्मेंस में अभिनय और नृत्य का बेहद शानदार मेल देखने को मिलता था. उन्होंने अपनी कला के जरिए महाराष्ट्र की सांस्कृतिक परंपरा को दर्शकों तक पहुंचाया था. उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ लोककला में भी बेहद महत्वपूर्ण योगदान दिया था.

बता दें कि 27 नवंबर 2016 को एक्ट्रेस मधु कांबेकर एक परफॉर्मेंस के लिए गई थी. करीब 12 साल बाद एक्ट्रेस स्टेज पर परफॉर्म करने गई थीं, लेकिन डांस के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. इसके बावजूद उन्होंने परफॉर्म किया था, वो स्टेज पर डांस करती रहीं और डांस पूरा होने के बाद वो मेकअप रूम में उन्हें स्ट्रोक आ गया. इसके बाद उनके सीधे हाथ ने काम करना बंद कर दिया और उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More