हिंदी सिनेमा से लेकर मराठी सिनेमा तक अपनी दमदार पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री और उनके करोड़ों फैंस के बीच शोक की लहर है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक उनको गोवा के डोना पाउला स्थित घर में हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनको मणिपाल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल की ओर से ये भी बताया गया कि उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक CPR दिया गया था, लेकिन सभी कोशिशें नाकाम रहीं और उनको बचाया नहीं जा सका.
इसी बीच उनके निधन से ज्यादा चर्चा इस खबर की हो रही है, जहां गोवा पुलिस की एंट्री ने हर किसी को हैरान कर दिया. गोवा पुलिस ने नाना की मौत के मामले में ‘अननेचुरल डेथ’ (Unnatural Death) का केस दर्ज किया है. कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि जब डॉक्टर कार्डियक अरेस्ट की बात कह रहे हैं, तो फिर ‘अननेचुरल डेथ’ का मामला क्यों दर्ज किया गया? क्या इसका मतलब किसी साजिश, क्राइम या अनहोनी का शक है? दरअसल, लीगल प्रोसेस और आम धारणा में बड़ा अंतर होता है. यही वजह है कि इस मामले को समझना बहुत जरूरी है.
Goa Police have registered a medico-legal Unnatural Death (UD) case in connection with the death of veteran actor Nana Patekar. The case has been registered under Section 194 of the BNSS, with PSI Nitin Naik conducting the inquiry. Nana Patekar was brought to Manipal Hospital from his residence in Dona Paula and was declared brought dead by doctors. As part of the inquiry, police will conduct an inquest, arrange a post-mortem at GMC and record statements of family members and other relevant persons to establish the cause of death. At present, police are investigating the circumstances and cause of death. If the death is found to be natural, the case may be closed accordingly. If any foul play or other suspicious circumstances emerge, further legal action may follow.
— IANS (@ians_india) October 8, 2026
सबसे पहले ये समझना बहुत जरूरी है कि ‘अननेचुरल डेथ’ (Unnatural Death) शब्द का मतलब हमेशा किसी तरह की हत्या, साजिश या अपराध नहीं होता है. भारतीय कानून के तहत जब भी किसी इंसान की अचानक, बिना किसी लंबी बीमारी के या घर पर अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत होती है, तो पुलिस एक फॉर्मल प्रोसेस शुरू करती है. इस लीगल स्टेप का मकसद ये तय करना होता है कि मौत के पीछे कोई छिपी हुई वजह तो नहीं है.
कानून के जानकारों के मुताबिक, जब कोई इंसान अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ देता है, तो डॉक्टर सीधे तौर पर कोई मेडिकल सर्टिफिकेट जारी नहीं कर सकते. ऐसी सिचुएशन में पुलिस का दखल पूरी तरह से नॉर्मल और कंपलसरी हो जाता है. देश के कई राज्यों में इसे जनरल प्रोसेस के तहत अननेचुरल डेथ (यूडी) केस कहा जाता है. इसका मकसद किसी पर जुर्म साबित करना नहीं, बल्कि पूरे घटनाक्रम को ऑफिशियली दर्ज करना होता है.
नाना पाटेकर के मामले में भी गोवा पुलिस ने साफ तौर पर कहा है कि ये सिर्फ एक लीगल और रेगुलर प्रोसेस का हिस्सा है. पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर किसी भी तरह के क्राइम और साजिश की आशंका से इनकार किया है. आम लोगों को ये समझना चाहिए कि पुलिस केवल अपनी कानूनी जिम्मेदारी निभा रही है, ताकि भविष्य में किसी भी तरह का कानूनी विवाद या सवाल न खड़ा हो सके.
नाना पाटेकर के मामले में पुलिस कार्रवाई शुरू होने की सबसे बड़ी वजह ये है कि उन्हें अस्पताल में ‘बॉट डेड’ यानी ‘मृत अवस्था’ में लाया गया था. जब किसी इंसान की मौत अस्पताल के बाहर, घर पर या रास्ते में हो जाती है, तो हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन का ये लीगल ड्यूटी बनती है कि वे तुरंत लोकल पुलिस स्टेशन को इसकी रिटर्न इंफॉर्मेशन दे. पणजी पुलिस को मणिपाल अस्पताल से यही ऑफिशियल इंफॉर्मेशन मिली थी.
इंफॉर्मेशन मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत इस मामले को दर्ज किया. ये धारा पुलिस को किसी भी अचानक या संदिग्ध हालात में हुई मौत की जांच करने का लीगल राइट्स देती है. कानून के मुताबिक, जब तक किसी बड़ी जानकार डॉक्टर की निगरानी में इलाज के दौरान मौत न हुई हो, तब तक पुलिस जांच को आगे बढ़ाना जरूरी होता है.
गोवा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने साफ किया है कि प्राथमिक जांच में ये मामला कार्डियक अरेस्ट का ही लग रहा है. हालांकि, फॉर्मल लीगल प्रोसेस को पूरा करने के लिए ही ये केस दर्ज किया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे कानूनी नियमों का पालन कर रहे हैं और किसी भी फाइनल कन्क्लूजन पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जाएगा.
अब लोगों के मन में ये सवाल उठना नेचुरल है कि इस पूरे मामले में गोवा पुलिस की असली भूमिका क्या होने वाली है? पुलिस का काम इस केस में किसी इंसान को मुजरिम साबित करना या गिरफ्तार करना बिल्कुल नहीं है. पुलिस की असल जिम्मेदारी ये देखना है कि मौत के समय अभिनेता के आसपास क्या सिचुएशंस थीं और किन हालात में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी.
इस प्रोसेस के तहत पुलिस सबसे पहले घटना का एक डिटेल पंचनामा तैयार करती है और पूरे घटनाक्रम की टाइमलाइन बनाती है. एक्टर के घर पर मौजूद चीजों, मेडिकल रिकॉर्ड्स और दवाइयों की भी पड़ताल की जाती है. इसके अलावा पुलिस परिवार के लोगों, घर में मौजूद स्टाफ, करीबियों और उन दोस्तों के बयान भी दर्ज कर सकती है, जो उनके अंतिम समय में उनके संपर्क में रहे थे.
इस पूरे मामले की ऑफिशियल जांच की जिम्मेदारी पणजी पुलिस के पीएसआई नितिन नाईक को सौंपी गई है. जांच अधिकारी के तौर पर वे सभी जरूरी कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करेंगे और मेडिकल टीम के साथ तालमेल बनाए रखेंगे. पुलिस का पूरा ध्यान केवल इस बात पर है कि हर पहलू का रिकॉर्ड कानूनी नियमों के मुताबिक सही और निष्पक्ष तरीके से तैयार किया जाए.
#WATCH | Goa: Dr. Shekhar Salkar, Chief of the Oncology Department, Manipal Hospital, says, "Nana Patekar was brought dead to the hospital... he was declared dead by 5:30 am. We had tried our best to save him, but he was brought dead. Cardiac massage was given for almost 45 minutes to an hour, but he just could not be saved. As per what we recalled, at around 2:30, he sent a message to his friend that he was not feeling well. But as it was nighttime, his friend could not see the message. So he just called him. He went to his house at around 4 o'clock. By that time, he was sweating and all. They moved him, all those primary things. But he was slowly becoming unconscious... So they sent his caretaker to the hospital... He took our ambulance. When our ER team went there, they started cardiac massage because he was totally unresponsive... They shifted him to our hospital at around 4:20 or 4:30 am. We also tried our best, but he was brought dead. Then we had to file a police case because there's an MLC (medico-legal case). The body has now been taken to the Goa Medical College for post-mortem. His family was not there. His friends were there with him and a caretaker."
— ANI (@ANI) October 8, 2026
इस पूरी कानूनी जांच में सबसे जरूरी दस्तावेज पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही होती है. पोस्टमार्टम के जरिए डॉक्टरों की टीम एक्टर के इंटरनल ऑर्गन्स की जांच करेगी, ताकि मौत की सटीक मेडिकल वजह सामने आ सके. ये रिपोर्ट साफ कर देगी कि क्या शरीर पर किसी तरह की चोट या एबनॉर्मल सिचुएशन के सिम्टम्स थे या फिर ये पूरी तरह दिल का दौरा पड़ने का मामला था.
अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कार्डियक अरेस्ट या किसी तरह के दूसरे नेचुरल काउज की पुष्टि हो जाती है, तो पुलिस अपनी जांच को वहीं खत्म हो जाती है. ऐसे मामलों में आखिरी मेडिकल रिपोर्ट मिलते ही पुलिस अपनी क्लोजर रिपोर्ट तैयार करती है और केस को नेचुरल डेथ मानकर ऑफिशियली बंद कर दिया जाता है. आमतौर पर अचानक होने वाली मौतों में यही लीगल प्रोसेस अपनाई जाती है.
दूसरी तरफ अगर रिपोर्ट में कोई भी एक्सपेक्टेड या अनयूजवल फैक्ट सामने आता है, तभी पुलिस को अपनी जांच का दायरा बढ़ाने की जरूरत पड़ती है. हालांकि, अब तक सामने आए सभी फैक्ट्स और मेडिकल बयानों में किसी भी तरह की गड़बड़ी या साजिश का कोई हिंट नहीं मिला है. इसलिए पूरी उम्मीद है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ये लीगल प्रोसेस बिना किसी अड़चन के पूरी हो जाएगी.
इस दुखद घटना को लेकर मणिपाल अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों की ओर से भी बेहद अहम जानकारी सामने आई. अस्पताल के डॉक्टर शेखर सालकर ने मीडिया को बताया कि एक्टर को जब अस्पताल लाया गया था, तो डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने की हर मुमकिन कोशिश की. मेडिकल टीम ने करीब 45 मिनट तक लगातार CPR दिया, लेकिन उनके दिल की धड़कन वापस नहीं लौट सकी.
सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाना पाटेकर ने देर रात अपनी तबीयत बिगड़ने पर अपने एक करीबी दोस्त को मैसेज भेजा था. इसके बाद जब मेडिकल टीम उनके डोना पाउला स्थित घर पहुंची, तो वे पूरी तरह से बेहोश थे और कोई रिएक्शन नहीं दे रहे थे. उन्हें तुरंत एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.
डॉक्टरों ने ये भी साफ किया कि नाना पाटेकर को पहले से ही दिल से जुड़ी हेल्थ प्रॉब्लम्स थीं और वे इसके लिए नियमित दवाइयां ले रहे थे. उम्र के इस पड़ाव पर दिल की बीमारी के चलते अचानक कार्डियक अरेस्ट आना कोई असामान्य बात नहीं है. डॉक्टरों के इस बयान से साफ होता है कि नाना पाटेकर का शरीर दिल के इस बड़े दौरे को बर्दाश्त नहीं कर सका और उन्होंने दम तोड़ दिया.
भारत में इस तरह की लीगल प्रोसेस कोई पहली बार नहीं अपनाई जा रही है, बल्कि ये हर सामान्य नागरिक के मामले में भी लागू होती है. जब भी किसी इंसान की सड़क हादसे में, घर पर अचानक या अस्पताल पहुंचने से पहले मृत्यु होती है, तो पुलिस तुरंत अननेचुरल डेथ का मामला दर्ज करती है. ये प्रोसेस किसी शक के आधार पर नहीं, बल्कि नियम के तहत होती है.
आम बोलचाल में लोग ‘अननेचुरल डेथ’ का गलत मतलब निकाल लेते हैं और इसे तुरंत किसी क्राइम या मिस्ट्री से जोड़ने लगते हैं, जबकि कानून की भाषा में इसका सीधा अर्थ केवल ये है कि मृत्यु किसी डॉक्टर की सीधी देखरेख में बीमारी के इलाज के दौरान नहीं हुई है. इसलिए कानूनी तौर पर इसकी जांच करना और मेडिकल साक्ष्य जुटाना जरूरी हो जाता है.
नाना पाटेकर के मामले में भी सब कुछ तय नियमों के मुताबिक ही आगे बढ़ रहा है. पुलिस और एडमिनिस्ट्रेशन केवल अपने पेपरवर्क और लीगल फॉर्मेलिटीज पूरी कर रहे हैं, ताकि बाद में मौत की वजह को लेकर कोई विवाद न रहे. आने वाले दिनों में जब पोस्टमार्टम की डिटेल रिपोर्ट सामने आएगी, तो ये कानूनी मामला पूरी तरह से शांत हो जाएगा और तस्वीर साफ हो जाएगी.