हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के 75 साल की उम्र में निधन से पूरा देश और फिल्म जगत गहरे सदमे में है. उन्होंने 8 अक्टूबर को अपने गोवा वाले घर पर आखिरी सांस ली. उनके जाने से एक शानदार दौर का अंत जरूर हुआ है, लेकिन अपने फैंस के दिलों में वो हमेशा जिंदा रहेंगे. उनके चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी ये है कि रूपहले पर्दे पर उनकी मौजूदगी अभी खत्म नहीं हुई है. अपने निधन से पहले वो 5 ऐसी बेहतरीन फिल्मों का काम पूरा करके गए हैं, जो जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं, जहां फैंस उनको दोबारा देख पाएंगे.
नाना पाटेकर की ये आने वाली फिल्में अलग-अलग तरह की कहानियों से सजी हैं. इनमें हॉरर-कॉमेडी, किसी की जिंदगी पर बनी सच्ची कहानी, सस्पेंस थ्रिलर और हल्की-फुल्की लव स्टोरी तक शामिल है. इन फिल्मों के जरिए फैंस को नाना का वही पुराना अंदाज एक बार फिर देखने को मिलेगा, जिसमें उनका गुस्सा, तीखे तेवर और कमाल की कॉमेडी शामिल है. अपने लंबे सफर में उन्होंने हर किरदार को जिस तरह जिया, उसकी झलक इन सभी अनरिलीज फिल्मों में भी साफ नजर आने वाली है. लोग एक बार फिर उनकी दमदार डायलॉग डिलीवरी सुन सकेंगे.

मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी दुनिया का हिस्सा बनी ‘शक्ति शालिनी’ में नाना पाटेकर को देखने के लिए लोग बेताब हैं. डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार ने बताया कि नाना ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी. वे इसका फाइनल कट देखने और डबिंग करने के लिए काफी एक्साइटेड थे. उनके साथ अनीस पड्डा और विशाल जेठवा भी लीड रोल में हैं. ये फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने की उम्मीद है. उनके निधन के बाद इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट भी आया था, जिसमें ये बताया गया था कि अपने निधन से पहले मई में वे इसी शूटिंग पूरी कर चुके थे.
लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘ईथा’ महाराष्ट्र की मशहूर लोक कलाकार विठाबाई नारायणगावकर के जीवन पर आधारित है. तमाशा और लावणी कला में उनका बड़ा नाम रहा है. फिल्म में श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं. उनके साथ रणदीप हुड्डा, अनंत जोशी और नाना पाटेकर भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे. ये कहानी महाराष्ट्र की लोक कला परंपरा और विठाबाई के संघर्ष को सामने लाती है. फिल्म में नाना पाटेकर के रोल को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस उनको देखने के लिए बेताब हैं. ये फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज होगी.

‘द कन्फेशन ऑफ मैरी’ में नाना फादर बेनेडिक्ट नाम के एक कैथोलिक पादरी के रोल में दिखेंगे, जिन पर एक महिला की हत्या का आरोप लगता है. अनंत नारायण महादेवन के डायरेक्शन में बनी ये क्राइम ड्रामा 1966 के केरल के मडथारुवी केस से इंस्पायर है, जिसमें मारियाकुट्टी की मौत और एक पादरी पर लगे आरोपों की कहानी है. फिल्म में आदिल हुसैन, आशीष विद्यार्थी, गौतम रोडे, जॉय सेनगुप्ता और नेहा महाजन जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. आस्था, न्याय और झूठे-सच्चे आरोपों को बयां करती इस फिल्म को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग के लिए चुना गया था.
नाना पाटेकर की आने वाली फिल्मों में ‘कुक्कू की कुंडली’ भी शामिल है. इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का डायरेक्शन शरण शर्मा कर रहे हैं. फिल्म में नाना के साथ भुवन बाम और वामिका गब्बी लीज रोल में होंगे. कहानी एक ऐसे रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें कुंडली की वजह से अड़चनें पैदा हो जाती हैं. इसके चलते कपल और उनके परिवारों के बीच तनातनी शुरू होती है. उनकी आने वाली क्राइम थ्रिलर और हॉरर-कॉमेडी फिल्मों के मुकाबले नाना की ये फिल्म फैमिली कॉमेडी होगी. हालांकि, फिल्म में उनके किरदार और रिलीज डेट का अभी आधिकारिक ऐलान होना बाकी है.

उनकी पांचवीं अनरिलीज फिल्म है ‘वेदांता’, जिसका डायरेक्शन राजेश्वर पांडे राज ने किया है. इस फिल्म में नाना पाटेकर के साथ विक्रांत मैसी, संदीपा धर और मुकेश तिवारी जैसे मंझे हुए कलाकार स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे. मेकर्स ने अभी इस फिल्म की कहानी और नाना के रोल को पूरी तरह से सीक्रेट रखा हुआ है. इन पांचों फिल्मों के जरिए नाना पाटेकर की कला पर्दे पर लंबे समय तक सांस लेती रहेगी. उनके चले जाने का गम तो हर सिनेमा प्रेमी को रहेगा, लेकिन आने वाले महीनों में थिएटर के भीतर उनकी गूंज फैंस को हमेशा उनकी याद दिलाती रहेगी.