)
साउथ सिनेमा की स्टार लेडी तृषा कृष्णन एक बार फिर से इंटरनेट की दुनिया में जबरदस्त चर्चा बटोर रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की है. इस तस्वीर में वे सीनियर तमिल एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार के साथ काफी रिलैक्स मूड में नजर आ रही हैं. दोनों की ये मुलाकात बिल्कुल कैजुअल और सिंपल लग रही थी, लेकिन देखते ही देखते इस आम सी दिखने वाली फोटो ने इंटरनेट पर आग की तरह सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया. फैंस को लगा किये दो शानदार एक्ट्रेस का एक यादगार लम्हा भर है, पर ऐसा बिल्कुल नहीं था.
फोटो सामने आते ही यूजर्स की नजर एक ऐसी चीज पर पड़ी, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गई. फैंस ने नोटिस किया कि तृषा ने फोटो में अपने गले में पड़े लॉकेट को एक बेहद छोसे से रेड हार्ट इमोजी से जानबूझकर छिपाया हुआ है. उन्होंने फोटोके साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा, लेकिन उनका ये छोटा सा कदम लोगों के दिमाग की बत्ती जलाने के लिए काफी था. अब हर कोई ये सोचने पर मजबूर हो गया है कि आखिर तृषा ऐसा क्या छिपाने की कोशिश कर रही हैं और क्यों? यूजर्स ने तो तरह-तरह के कयास भी लगाने शुरू कर दिए हैं और ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं.

असल में पूरा मामला तृषा के गले में पड़े खूबसूरत नेकलेस और उसके लॉकेट से जुड़ा हुआ है. तृषा ने अपने उस पेंडेंट को एक छोटे से रेड हार्ट वाले इमोजी के पीछे पूरी तरह छिपा दिया है. उन्होंने ये दिल ठीक उसी जगह लगाया है, जहां उनका लॉकेट गले में लटका हुआ नजर आ रहा है. बस फिर क्या था, इस अजीबोगरीब हरकत ने फैंस के मन में कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं. हर कोई ये जानने को बेताब हो गया है कि उस लॉकेट की बनावट और डिजाइन कैसी है? लोग सोशल मीडिया पर जमकर बातें कर रहे हैं कि आखिर इसे छिपाने के पीछे तृषा का क्या मकसद है?
इंटरनेट की जनता अब अपने-अपने हिसाब से इस बात के कयास लगाने में जुटी हुई है. बहुत से यूजर्स का ये मानना है कि शायद उस लॉकेट पर किसी बेहद खास इंसान के नाम का पहला अल्फाबेट (अक्षर) लिखा हुआ है. कुछ लोगों का कहना है कि ये कोई पर्सनल सिंबल या प्यार की निशानी हो सकती है, जिसे वो दुनिया की नजरों से दूर रखना चाहती हैं. हालांकि, इस पूरे मामले पर तृषा की तरफ से अभी तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है. उन्होंने इस राज से पर्दा नहीं उठाया है और अपनी तरफ से पूरी तरह खामोशी बनाए रखी है, जिससे सस्पेंस और भी ज्यादा गहरा हो गया है.
#Trisha latest 💛👌 https://t.co/0h5FpDrUi0
— PK UMAMAHESH (@PKBeastvijay) October 8, 2026
Ivanga ena dollar la heart potrukaanga 👀 Hey @grok , can you remove that heart from #trisha picture . https://t.co/A0is5Wjs27
— Gokul (@ItzGokulVJ) October 8, 2026
तृषा तमिल फिल्म इंडस्ट्री की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में शुमार हैं, जो अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने लुक्स और पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा छाई रहती हैं. हाल के दिनों में फिल्म ‘करुप्पु’ की बड़ी कामयाबी के बाद उनका स्टारडम और ज्यादा बढ़ चुका है. वो लगातार बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स और इंडस्ट्री के खास इवेंट्स का हिस्सा बन रही हैं. वो क्या पहनती हैं, कैसी ज्वेलरी कैरी करती हैं और अपने सोशल मीडिया पर क्या शेयर करती हैं, इन सभी चीजों पर फैंस की नजर टिकी रहती है. उनका स्टाइल और फैशन सेंस हमेशा ही लोगों के बीच चर्चा का एक बड़ा मुद्दा बना रहता है.
राधिका सरथकुमार के साथ शेयर की गई इस फोटो में लगे रेड हार्ट इमोजी ने सोशल मीडिया पर वाकई एक बड़ी मिस्ट्री खड़ी कर दी. जहां एक तरफ लोग तरह-तरह की कहानियां और थ्योरीज गढ़ने में लगे हैं, वहीं, दूसरी तरफ इन दावों को सच साबित करने का कोई पक्का सबूत अभी तक नहीं मिला है. काफी लंबे समय से तृषा कृष्णन और थलापति विजय का नाम साथ में जोड़ा जा रहा है. दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों जैसे Ghilli, Thirupaachi, Aathi और Leo में साथ काम किया है.
जिसके चलते उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री काफी फेमस रही है. दोनों के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ सालों में कई डेटिंग की अफवाहें सामने आई हैं, लेकिन तृषा और विजय मे कभी इन खबरों पर कोई बयान नहीं दिया. ऐसे में तृषा का कुछ इस अंदाज में अपने गले में पड़े लॉकेट को छिपाना फैंस कुछ अटपटा सा गया है, जिसके बाद में सिर्फ तृषा की कुछ बता सकती हैं.