SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अलविदा नाना: आखिरी बार इस फिल्म में नजर आएंगे नाना पाटेकर, निधन से पहले पूरी कर ली थी शूटिंग

Nana Patekar Last Movie: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया. अचानक आई इस खबर से फिल्म जगत और फैंस काफी हैरान और दुखी हैं. उनके निधन के बाद अब उनकी आने वाली फिल्म को लेकर फैंस बातें कर रही हैं, जिसकी शूटिंग वे पूरी कर चुके थे. फिल्म में उनका अलग रूप देखने को मिलेगा.

Written By Vandana Saini
Published: Oct 08, 2026, 08:42 AM IST | Updated: Oct 08, 2026, 09:41 AM IST
Image Credit: इस फिल्म में आखिरी बार दिखेंगे नाना पाटेकर
Join

हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को 75 साल की उम्र में निधन हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक, गोवा में अपने घर पर अचानक उनकी छाती में तेज दर्द उठा था, जिसके तुरंत बाद घर पर डॉक्टरों की टीम बुलाई गई, लेकिन टीम के पहुंचने तक उनकी हालत बिगड़ चुकी थी और वो बेहोश हो गए थे. इसके बाद उन्हें तुरंत मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया. नाना के बेटे मल्हार पाटेकर ने इस दुखद खबर की पुष्टि की. इस खबर के सामने आते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री सन्न रह गई.

अस्पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नाना को कार्डियक अरेस्ट हुआ था. डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की और लगभग 45 मिनट तक लगातार CPR भी दिया, मगर उनके शरीर में कोई सुधार नहीं हुआ. अस्पताल प्रशासन ने इसे मेडिको लीगल केस दर्ज करते हुए नियमों के तहत पोस्टमार्टम का प्रोसेस तय किया. नाना पाटेकर के जाने से सिनेमा का एक बहुत बड़ा दौर खत्म हो गया है. अक्षय कुमार समेत कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें एक सच्चा और ईमानदार कलाकार बताते हुए श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’ और ‘तिरंगा’ जैसी फिल्मों से इतिहास रचा.

निधन के बाद आएगी ‘शक्ति शालिनी’

नाना पाटेकर के जाने के बाद अब उनकी आने वाली फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ के बारे में खूब सारी बातें हो रही हैं, जो उनके फैंस के लिए उनकी आखिरी विदाई होगी. इस फिल्म का डायरेक्शन आदित्य सरपोतदार ने किया है और ये मैडॉक फिल्म्स के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का अहम हिस्सा है. फिल्म में अनीत पड्डा लीड रोल में हैं, जबकि नाना पाटेकर के साथ विनीत कुमार सिंह, विशाल जेठवा और सीमा बिस्वास भी मजबूत किरदारों में हैं. नाना मई के महीने में इस फिल्म के खास शेड्यूल का हिस्सा बने थे. अब सेट से उनकी ढेरों तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वे तांत्रिक जैसे लुक में नजर आ रहे हैं.

खत्म हुआ हिंदी सिनेमा का एक और अध्याय: 75 की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 45 मिनट तक CPR देते रहे डॉक्टर; मगर बॉडी में नहीं हुई कोई हरकत

नाना अपने हिस्से का काम पूरा कर चुके थे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ की शूटिंग साल 2026 में शुरू हुई थी और इसे मुंबई, राजस्थान और मध्य प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर शूट किया गया. मई के महीने में नाना पाटेकर शूटिंग यूनिट से जुड़े थे और उन्होंने अपने हिस्से के सभी सीन पूरी तरह शूट कर लिए थे. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का मैन पार्ट मई के आखिर तक पूरा कर लिया गया था, यानी नाना ने अपने निधन से काफी पहले ही अपना काम खत्म कर लिया था. ऐसे में उनके फैंस के लिए नाना की ये आखिरी फिल्म होने वाली है, जिसमें वे आखिरी बार अपने पसंदीदा अभिनेता को बड़े पर्दे पर देख पाएंगे.

क्या हो सकती है ‘शक्ति शालिनी’ की कहानी?

फिल्म की पूरी कहानी तो अभी सामने नहीं आई है, लेकिन ये लोककथाओं, अलौकिक शक्तियों और हॉरर कॉमेडी का एक यूनिक मेल होने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में अनीत पड्डा का सामना कुछ अनदेखी और चमत्कारी ताकतों से होता है, वहीं विनीत कुमार सिंह इसमें लीड विलेन का किरदार निभाते दिख सकते हैं. फिल्म में नाना पाटेकर का लुक बेहद खास है, जिसमें वे काली धोती, अंगवस्त्रम, सिर पर लाल पगड़ी और माथे पर भभूत लगाए दिखते हैं. उनका ये लुक किसी पहुंचे हुए सिद्ध साधक या तांत्रिक की तरह दिखता है, जो कहानी का रुख पूरी तरह बदल देता है.

रिलीज और फैंस के लिए इमोशनल एक्सपीरियंस

इस फिल्म की रिलीज पहले 24 दिसंबर 2026 तय की गई थी, लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इसे साल 2027 की शुरुआत तक आगे बढ़ाया जा सकता है. बताया जा रहा है कि वीएफएक्स और पोस्ट प्रोडक्शन के काम में ज्यादा समय लगने की वजह से ये फैसला लिया जा सकता है. नई तारीख का आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है. नाना पाटेकर के निधन के बाद इस फिल्म को देखना उनके फैंस के लिए एक बेहद इमोशनल और यादगार पल होगा. ये उनके पांच दशक के सुनहरे फिल्मी सफर को एक शानदार और आखिरी सलाम साबित होगी.


 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES