SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बेटे की मौत पर अंदर से टूट गए थे नाना पाटेकर, नहीं बहाया था एक भी आंसू, बोले- 'पैसों के लिए ही रोता हूं'

नाना पाटेकर ने अपनी लाइफ में कई मुश्किलों का सामना किया था. एक समय था जब वह अंदर से टूट गए थे. एक्टर ने अपने दो से ढाई साल के बेटे हमेशा के लिए खो दिया था. लेकिन उनकी आंख से आंसू नहीं आए थे.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 08, 2026, 07:12 PM IST | Updated: Oct 08, 2026, 07:55 PM IST
Image Credit: ढाई साल के बेटे के निधन से टूट गए थे नाना (फाइल फोटो)
Join

बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर की मौत से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया है. 8 अक्तूबर 2026 को उनके फार्महाउस में अंतिम संस्कार किया जाएगा. एक्टर के इस तरह जाने से परिवार समेत फैंस गहरे सदमे में हैं. नाना पाटेकर हिंदी सिनेमा में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते थे. उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया  था, उनकी पर्सनल लाइफ में कई उतार-चढ़ाव थे. बेटे की मौत से टूट गए थे नाना पाटेकर

ढाई साल के बेटे के निधन से टूट गए थे नाना

नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू में बताया है कि जब उनके ढाई साल के बेटे का निधन हुआ था, तो वह अंदर से टूट गए थे. बेटे की मौत के बाद वह सिगरेट पीने लगे थे. लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि मेरा बड़ा बेटा पैदाइश से ही बीमार था. बेटे की एक आंख में दिक्कत थी जिसके बारे में पता नहीं था. जब मैं बेटे को देखता था मेरे दिमाग में यही आता था कि लोग क्या सोचेंगे, कि मेरा बेटा कैसा दिखता है. मैं कितना भयानक आदमी हूं.

मेरी पहली चिंता यह थी लोग मेरे बारे में क्या सोचेंगे, उसके बारे में नहीं. उसका नाम दुर्वासा था. उसने हमारे साथ ढाई साल बिताए, क्या कर सकते हैं कुछ चीजें लाइफ में हो ही जाती हैं. मेरे बेटे की मौत ने मुझे बहुत कुछ सिखाया. उस समय मेरा नेचर हमेशा सिर ऊंचा रखने वाला रहा था. मैं रोता नहीं हूं. मैं बस फिल्म में रोता हूं और वो मैं पैसों के लिए करता हूं.

स्मोकिंग की लत

नाना ने इंटरव्यू में शेयर किया था कि उनके बेटे की मौत के बाद उन्होंने स्मोकिंग करना शुरू किया था. वह नहाते समय भी सिगरेट पीते थे. एक्टर ने बताया वह उस समय दिन में लगभग 60 सिगरेट पीते थे. बदबू की वजह से कोई भी मेरी कार में नहीं बैठता था. मैंने कभी भी ज्यादा शराब नहीं पी, लेकिन बहुत ज्यादा स्मोकिंग की है. 56 साल की उम्र तक वह सिगरेट पीते थे.

एक्टर ने बताया कि 56 साल की उम्र तक 60 सिगरेट पीता था, लेकिन फिर मैंने उन्हें फेंक दिया और स्मोकिंग छोड़ दी. मेरी बहन ने अपने बेटे को खो दिया था, मैं खांस रहा था उसने बोला अभी क्या-क्या देखना बाकी है. इस बात को सुनने के बाद मैंने सिगरेट पीना बंद कर दिया था.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES