SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बॉक्स ऑफिस नहीं, इन तरीकों से 4000 करोड़ वसूलेगी 'रामायण', नमित मल्होत्रा का बड़ा खुलासा

बॉक्स ऑफिस पर रामायण फिल्म रिलीज हो चुकी हैं. फिल्म ने 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन अच्छा देखने को मिल रहा है. इसके बाद भी नमित मल्होत्रा ने बताया है कि वह फिल्म की कमाई के लिए केवल बॉक्स ऑफिस पर निर्भर नहीं है.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 10, 2026, 11:16 PM IST | Updated: Nov 10, 2026, 11:19 PM IST
Image Credit: नमित मल्होत्रा को 4000 करोड़ लगाकर भी बॉक्स ऑफिस की टेंशन नहीं
Join

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण रिलीज हो चुकी है. फिल्म को अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं. इंटरनेट पर फिल्म के VFX की तारीफ हो रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी कर रही है. रामायण के दोनों पार्ट का बजट 4000 करोड़ रुपये का है. फिल्म प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा फिल्म की कमाई के लिए केवल बॉक्स ऑफिस पर निर्भर नहीं है. फिल्म की कमाई के लिए उनके पास दूसरे तरीके हैं.

नमित मल्होत्रा ने बनाया कमाई का प्लान

CNN को दिए इंटरव्यू में प्रोड्यूसर में नमित मल्होत्रा ने कहा कि मैं इस सोच के साथ काम नहीं करता कि हमने कितना पैसा कमाया या नहीं कमाया. अगर हम फिल्मों से पैसे नहीं कमा पाए, तो मर्चेंडाइज से कमाएंगे. अगर मर्चेंडाइज से नहीं कमा पाए तो थीम पार्क के जरिए कमाई करेंगे. अगर वहां भी कमाई नहीं हुई तो दूसरा रास्ता निकाल लेंगे.

रामायण दो पार्ट में बनाने की तैयारी

नमित मल्होत्रा ने हैदराबाद में फिल्म के तेलुगु प्री-रिलीज इवेंट के दौरान उन्होंने बताया था कि वह केवल दो फिल्में नहीं बनाएंगे, बल्कि ऐसा प्रोजेक्ट बनाना है जिससे दर्शक लंबे समय तक जुड़ सके, उन्होंने बोला था कि रामायण सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि एक दर्शन है. मेरा मकसद केवल फिल्म बनाना नहीं था, बल्कि इससे बड़ा कुछ तैयार करना था. नमित मल्होत्रा ने बताया- हमारा मकसद एक या दो फिल्में बनाकर भगवान राम की यात्रा को खत्म करना नहीं है, बल्कि इसके जरिए रामायण से जुड़ी फिल्में बनाना है.

6 दिनों में किया 800 करोड़ की कमाई

6 दिनों में अभी तक रामायण फिल्म ने वर्ल्डवाइड 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. जिस तरह से फिल्म की कमाई हो रही है, उससे लगता है कि फिल्म जल्द ही अपना बजट निकाल लेगी. वहीं नमित मल्होत्रा का स्टैंड कुछ और हैं, उनका मानना है कि अगर बॉक्स ऑफिस से कमाई नहीं हुई तो वह दूसरे तरीके से फिल्म की कमाई कर सकते हैं.

रामायण फिल्म का निर्देशन दंगल वाले डायरेक्टर नितेश तिवारी ने किया है. फिल्म को प्रोड्यूस यश और नमित मल्होत्रा ने मिलकर किया है. फिल्म में श्रीराम का किरदार रणबीर कपूर, सीता का किरदार साई पल्लवी और रावण का किरदार यश ने किया है. दुनियाभर के देशों में रामायण फिल्म की तारीफ हो रही है, फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई हिंदी भाषा में हुई है. भारतीय लोगों को रामायण का ये मॉर्डन वर्जन पसंद आ रहा है. 
 

इसे भी पढ़ें- जंग, जुनून और देशभक्ति का संगम है 'मातृभूमि' का ट्रेलर, सलमान खान का दिखा दमदार अंदाज 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES