App

'मेरी एक टांग नकली है'... 'वेलकम' फेम स्टार मुश्ताक खान का कैंसर से हुआ निधन, 56 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

वेलकम जैसी हिट फिल्म में काम कर चुके पॉपुलर एक्टर मुश्ताक खान का निधन हो गया है. 15 दिनों से एक्टर अस्पताल में भर्ती थे.

'मेरी एक टांग नकली है'... 'वेलकम' फेम स्टार मुश्ताक खान का कैंसर से हुआ निधन, 56 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर मुश्ताक खान का निधन हो गया है. अपनी एक्टिंग और कॉमेडी से सबका दिल जीतने वाले मुश्ताक खान ने 56 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. मुश्ताक खान वेलकम, आशिकी और हम हैं राही प्यार के जैसी हिट फिल्मों में काम किया है. रिपोर्ट के अनुसार एक्टर पिछले 15 दिन से अस्पताल में थे. उनका लिवर कैंसर का इलाज चल रहा था.

बचपन से ही एक्टिंग से था लगाव

मुश्ताक खान का जन्म मध्य प्रदेश में हुआ था. मुश्ताक बहुत ही कम उम्र से एक्टिंग करने लग गए थे. बचपन में रामलीला में वह अपने काम से सभी लोगों का दिल जीत लेते थे. स्कूल के समय से भी वह नाटक(थिएटर) करने लग गए थे. कॉलेज के दौरान भी उन्होंने कई नाटक में काम किया है. उनके शानदार काम की वजह से उन्हें आर्ट्स एंड कल्चर प्रोग्रमा का सेकेट्री बना दिया था.

फुटपाथ पर सोते थे एक्टर

मुंबई आकर एक्टर बनाना इतना आसान नहीं हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई में शुरुआती दिनों में उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं थी ऐसे में वह रेलवे स्टेशन या फिर फुटपाथ पर रात बिताते थे. उनके पास इतना पैसा नहीं होता था कि वह रहना और खाना एक साथ कर सकें. दिनभर वह काम की तलाश में रहते थे, लेकिन काम नहीं मिलता था. इसके बाद मुश्ताक थिएटर से जुड़ गए. एक दिन थिएटर में नाटक कर रहे थे तभी पॉपुलर फिल्म मेकर इस्माइल श्रॉफ की नजर उन पर पड़ी थी.उन्हें उनका काफी बेहद पसंद आई था. उन्होंने उन्हें फिल्म थोड़ी सी बेवफाई में काम करने का मौका दिया. इस तरह से मुश्ताक खान के करियर की शुरुआत हुई थी.

महेश भट्ट ने कई फिल्मों में दिया काम

मुश्ताक खान की मुलाकात राइटर सलीम खान से हुई. सलीम खान ने उन्हें महेश भट्ट से मिलवाया था. महेश भट्ट को उनका काम काफी पसंद आया, जिसके बाद उन्होंने मुश्ताक को हर फिल्म में रोल देना शुरू किया. मुश्ताक ने सड़क, दिल है मानता नहीं, आशिकी, साथी, गुमराह, राजा, गोपी किशन, गदर, वेलकम, जूनून, हम हैं राही प्यार के, क्रन्तिवीर समेत कई फिल्मों में काम किया है. फिल्मों के अलावा उन्होंने टीवी शो में भी काम किया था. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More