App

'ड्राइव' पड़ गई भारी!: मजाक उड़ाने वाले इमरान खान और गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन पर मुंबई पुलिस का कड़ा एक्शन, FIR दर्ज

Imran Khan FIR Registered: पुलिस वैन राइड का मजाक उड़ाना बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को थोड़ा भारी पड़ गया. अगस्त क्रांति मैदान में सीजेपी के प्रोटेस्ट के दौरान हिरासत में लिए गए एक्टर और उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन पर मुंबई पुलिस ने शिकंजा कस दिया है. दोनों के खिलाफ अब ऑफिशियली FIR दर्ज कर ली गई है.

'ड्राइव' पड़ गई भारी!: मजाक उड़ाने वाले इमरान खान और गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन पर मुंबई पुलिस का कड़ा एक्शन, FIR दर्ज
Image Credit: इमरान खान पर एफआईआर दर्ज

आमिर खान के भांजे और बॉलीवुड एक्टर इमरान खान और उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन को पुलिस वैन की राइड का मजाक उड़ाना अब भारी पड़ गया है. अगस्त क्रांति मैदान में सीजेपी के बैनर तले मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन का मामला अब कानूनी पचड़े में बदल चुका है. मुंबई की गामदेवी पुलिस ने इस मामले में कड़ा एक्शन लेते हुए इमरान खान समेत कई प्रोटेस्टर्स के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मियों की शिकायत पर दर्ज इस केस में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223, 126(2) और 189 जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं, जो गैरकानूनी सभा और पुलिस के आदेशों की अनदेखी से जुड़ी हैं. यानी जो बात मजाक से शुरू हुई थी, उसने अब पूरी तरह कानूनी रूप ले लिया है.

जब मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में प्रोटेस्ट करने वाले एक्टर इमरान खान और उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन और चचेरे भाई जैन मारी खान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, तो घबराने के बजाए इमरान ने वैन के अंदर से ही कूल अंदाज में फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं'. वैन में चढ़ते समय पुलिस को उनका 'जय हिंद' कहना और लेखा का रोमांटिक कैप्शन इंटरनेट पर खूब वायरल हो गया.

400 लोग डिटेन, पर स्टार का अंदाज बेफिक्र

मुंबई पुलिस ने धारा 144 और सभा पर लगी पाबंदियों का हवाला देते हुए प्रोटेस्टर्स को परमिशन देने से साफ इनकार कर दिया था. इसके बावजूद जब लोग इकट्ठा होने लगे, तो पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन लेते हुए 400 से भी ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया. इन्हीं के बीच इमरान खान भी कानून के शिकंजे में आ गए. हिरासत में लिए जाने के बाद जब मीडिया ने उनसे सवाल पूछे, तो इमरान का रवैया पूरी तरह शांत था. उन्होंने बेबाकी से कहा कि वो किसी संगठन के प्रतिनिधि बनकर नहीं आए हैं, बल्कि मुंबई के एक आम नागरिक के तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचे थे.

'ना कोई मांग, ना पता कि क्यों पकड़ा!'

इमरान खान ने वैन के अंदर से अपनी स्थिति बयां करते हुए कूल अंदाज में कहा, 'सर, मेरी कोई पर्सनल मांग नहीं है और न ही लोगों से कुछ मांगने का मेरा कोई हक बनता है.' उन्होंने एक वीडियो में ये भी कबूला, 'सच कहूं तो मुझे खुद नहीं पता कि मुझे यहां क्यों लाया गया है. उन्होंने हम सबको सड़क से उठाया और बस वैन में बैठने को कह दिया'. बिना किसी नेता वाली भाषणबाजी के इमरान का ये सीधा-सच्चा बयान लोगों को काफी पसंद आया.

दो घंटे की 'सैर' के बाद मिली रिहाई

इमरान खान ने बाद में ये खुलासा भी किया कि पुलिस वाले उन्हें और बाकी प्रदर्शनकारियों को रिहा करने से पहले करीब दो घंटे तक वैन में शहर भर में घुमाते रहे. इस पूरे मामले में सिर्फ इमरान ही नहीं, बल्कि उनकी पार्टनर लेखा वाशिंगटन और भाई जैन मारी खान भी पल-पल की अपडेट अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते रहे थे. भले ही पुलिस ने दो घंटे की इस राइड के बाद सभी को छोड़ दिया हो, लेकिन विरोध प्रदर्शन के बीच बॉलीवुड सितारों की इस बेफिक्र मस्ती और अंदाज ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More