App

दिवाली वीक में मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, OTT पर रिलीज होगी ये फिल्में और सीरीज

दिवाली के त्योहार पर घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज देख सकते हैं. ओटीटी पर दिवाली वीक पर सैफ अली खान और अक्षय कुमार की फिल्म हैवान रिलीज होगी. आइए जानते हैं आप ओटीटी पर कौन-कौन सी सीरीज और फिल्म देख सकते हैं.

दिवाली वीक में मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज,  OTT पर रिलीज होगी ये फिल्में और सीरीज
Image Credit: दिवाली वीक पर ओटीटी पर रिलीज होगी ये फिल्म

दिवाली के मौके पर ना केवल थिएटर बल्कि ओटीटी पर कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होगी. आप फेस्टिवल के मौके पर घर बैठकर भी फिल्म और सीरीज देख सकते हैं. नवंबर का पहला हफ्ता बेहद खास होने वाला है. इस हफ्ते अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है. आप अपनी पसंद के जॉनर की फिल्म को देख सकते हैं. आइए जानते हैं ओटीटी पर कौन सी फिल्म और सीरीज रिलीज होगी.

हैवान

सैफ अली खान और अक्षय कुमार की फिल्म हैवान ओटीटी पर 6 नवंबर को सोनी लिव पर रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. फिल्म की कहानी दृष्टिहीन इंसान के  इर्द-गिर्द  है. वह इंसान हत्या की जांच के दौरान एक उलझे हुए मामले में फंस जाता. फिल्म में अक्षय कुमार का नेगेटिव रोल होता है. अगर आपको थ्रिलर फिल्म पसंद है तो आप इस फिल्म को ओटीटी पर देख सकते हैं.

मिनियन्स एंड मॉन्स्टर्स

अगर आपको कॉमेडी और एनिमेशन पसंद है तो आप जियोहॉटस्टार पर इस फिल्म को देख सकते हैं. मिनियन्स एंड मॉन्स्टर्स फिल्म को दिवाली के मौके पर बच्चे देख सकते हैं. फिल्म का निर्देशन पियरे कॉफिन और पैट्रिक डेलेज ने किया है.

ब्लाइंड गेम

अर्जुन रामपाल और प्रियामणि की फिल्म जी5 पर 4 नवंबर को रिलीज होगी. क्राइम और सस्पेंस की इस फिल्म को आप घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं. फिल्म का निर्देशन संगीत सिवन ने किया है. फिल्म में सस्पेंडेड पुलिस अधिकारी की कहानी दिखाई गई है, जो सस्पेंड होने के बाद भी गायब हुए पैसे से जुड़े मामले की तह तक जाने की कोशिश करते हैं. जांच के दौरान कई सारे शॉकिंग ट्विस्ट सामने आते है.

द ग्रेटेस्ट

बॉक्सर मोहम्मद अली के जीवन पर बनी सीरीज द ग्रेटेस्ट 4 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. बायोग्राफिकल ड्रामा  को आप दिवाली के मौके पर देख सकते हैं. फिल्म में मोहम्मद अली के स्पोर्ट्स करियर की शुरुआती समय से लेकर चैंपियन बनने तक के सफर को दिखाया जाएगा. सीरीज की कहानी 1960 रोम ओलंपिक में उनके गोल्ड जीतने से शुरू होगी. फिल्म में उनकी प्राइवेट लाइफ को दिखाया जाएगा. 8 एपिसोड की सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

वन ईयर टू लीव, बाय ए मैन

अगर आपको रोमांटिक और इमोशनल स्टोरी पसंद है तो आप जापानी ड्रामा देख सकते हैं. वन ईयर टू लिव, बाय अ मैन 5 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. फिल्म की कहानी एक महिला की कहानी है जिसे पता चलता है कि उनकी जिंदगी में बस एक ही साल बचा है. जैसे ही उसे इस बारे में पता चलता है वह एक फैसला लेती है कि वह अब अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीना चाहती है. इस दौरान लड़की मुलाता एक एक्टर से होती है. दोनों की बीच एक समझौता है जिसके बाद दोनों इमोशनली एक दूसरे से जुड़ने लगते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More