Mirzapur The Movie: ‘शूरवीर’ विवाद पर डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘इसे लेकर इतना हंगामा हुआ...’
Mirzapur The Movie: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का क्रेज फैंस के बीच थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच निर्देशक गुरमीत सिंह ने रसिका दुगल को लेकर फैल रही ऑनलाइन नफरत और गाने ‘शूरवीर’ विवाद पर अपनी राय रखी, जिससे फिल्म से जुड़े कई अनसुने पहलू सामने आए हैं.
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह का परफॉर्म किया है, उसने फिल्म इंडस्ट्री में एक नई चर्चा छेड़ दी है. ओटीटी पर पॉपुलर हो चुके प्रोजेक्ट्स को अब सिनेमाघरों में लाने को लेकर मेकर्स का भरोसा बढ़ता दिख रहा है. निर्देशक गुरमीत सिंह भी इस बदलाव को महसूस कर रहे हैं. उनका कहना है कि फिल्म बनाते समय उन्हें अंदाजा नहीं था कि ये इतना बड़ा असर डालेगी. गुरमीत सिंह ने कहा, 'फिल्म बनाते समय हमने इस तरह के दबाव की उम्मीद नहीं की थी कि ये लगभग एक अनोखी उपलब्धि है. ये जानकर अच्छा लगा कि ओटीटी से फिल्म में ट्रांसफॉमेंशन पहले सफल नहीं रहे हैं, यहां तक कि विदेशों में भी. लेकिन फैंस को दिल से बधाई, जो ज्यादातर लोग सिनेमाघरों में आए और उन्हें फिल्म पसंद आना हमारे लिए बहुत बड़ी बात है.'
फिल्म की सफलता के साथ कुछ ऐसी बातें भी सामने आईं, जिन्होंने मेकर्स का ध्यान खींचा. खास तौर पर रसिका दुगल के किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर काफी रिएक्शन देखने को मिले. उनके किरदार को ट्रोलिंग करने के साथ-साथ लोग ये सवाल भी उठा कि मेल कैरेक्टर्स के लिए जिन चीजों को नॉर्मल माना जाता है, वही चीजें महिला किरदारों के लिए ट्रोलिंग का कारण क्यों बनती हैं.
रसिका दुग्गल की ट्रोलिंग पर भी रखी राय
रसिका दुग्गल के किरदार की ऑनलाइन चल रही ट्रोलिंग पर डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने सोशल मीडिया और समाज में मौजूद पुरानी सोच के बारे में चर्चा की.उन्होंने कहा,'सोशल मीडिया पर होने वाली बातें अक्सर हमारी सच्चाई बन जाती हैं और नफरत बहुत तेजी से फैलती है. हमारे समाज में सालों से पुरानी और छोटी सोच हावी है. इसे खत्म होने और बैलेंस करने में समय लगेगा.'
‘शूरवीर’ गाने पर क्यों मचा इतना बवाल?
‘मिर्जापुर द मूवी’ से जुड़ा एक और मामला ‘शूरवीर’ गाने को लेकर सामने आया था. फिल्म में हिंसा वाले एक सीन के दौरान इस गाने के इस्तेमाल पर कानूनी विवाद खड़ा हुआ. इस मुद्दे पर गुरमीत सिंह ने साफ किया कि मेकर्स आगे होने वाली कानूनी प्रोसेस का सामना करने के लिए तैयार हैं. हालांकि, उनका कहना है कि गाने को किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से फिल्म में शामिल नहीं किया गया था. उन्होंने कहा,'कोई किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता, फिल्म का मकसद सिर्फ एंटरटेन करना था. गाने के पीछे का मकसद एक धमाकेदार और जोशीला ट्रैक देना था. हम इसे कभी भी विवादित मुद्दा नहीं बनाना चाहते थे और न ही किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना चाहते थे. इसलिए, हमें भी हैरानी हुई कि एक ग्रुप में इस तरह का हंगामा हुआ.'
विक्रांत मैसी क्यों नहीं दिखे फिल्म में?
‘मिर्जापुर द मूवी’ में सीरीज के लगभग सभी मुख्य कलाकारों की वापसी हुई, लेकिन विक्रांत मैसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने. उनकी जगह जितेंद्र कुमार ने बबलू भैया का किरदार निभाया. विक्रांत के फिल्म में न होने को लेकर जब गुरमीत सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने इसे किसी विवाद की तरह पेश करने के बजाय कलाकार की अपनी पसंद से जोड़कर देखा. उन्होंने कहा कि एक्टर्स को अपने करियर के हिसाब से फैसले लेने की पूरी आजादी होनी चाहिए.
उन्होंने आगे कहा, 'ये एक क्रिएटिव दुनिया है, इसलिए हर किसी को अपनी पसंद का काम करने, अपनी पसंद की जगह जाने और अपनी भावनाओं को जाहिर करने का अधिकार होना चाहिए. जब भी कोई आर्टिस्ट या एक्टर अपने करियर में कोई रास्ता चुनना चाहे, तो उसे ऐसा करने का अधिकार होना चाहिए.फ्यूचर में भी, अगर कोई कलाकार फिल्म छोड़ना चाहे, तो किसी को भी पुराने रिश्तों के कारण बंधे रहने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए. शायद अब हम एक अलग दुनिया में आ गए हैं.'
सफलता के साथ विवादों का भी सामना
'मिर्जापुर द मूवी’ की सफलता ने जहां ओटीटी से फिल्मों तक पहुंचने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए नई उम्मीद पैदा की है, वहीं फिल्म से जुड़े कई मुद्दे भी चर्चा में रहे. गुरमीत सिंह के बयानों से साफ है कि टीम फैंस से मिले प्यार को सबसे बड़ी सफलता मान रही है. साथ ही, रसिका दुगल के किरदार पर हुई ऑनलाइन ट्रोलिंग, ‘शूरवीर’ को लेकर विवाद और विक्रांत मैसी की गैरमौजूदगी जैसे सवालों पर निर्देशक ने अपनी तरफ से बात रखने की कोशिश की है. अब फिल्म की सफलता के साथ ये देखना दिलचस्प होगा कि ओटीटी से बड़े पर्दे पर आने वाली दूसरी कहानियों के लिए ‘मिर्जापुर द मूवी’ का असर किस तरह नजर आता है.