App

2022 के यौन उत्पीड़न केस में डायरेक्टर लिजू कृष्णा को मिली राहत, अदालत ने किया बरी

मलयालम फिल्म के डायरेक्टर लिजू कृष्णा को साल 2022 के यौन उत्पीड़न के मामले में बड़ी राहत मिली है. पीटीआई के अनुसार कोच्चि की अदालत ने मलयालम फिल्म डायरेक्टर लिजू कृष्णा को बरी कर दिया है. उनके ऊपर यौन उत्पीड़न का ट्रॉयल चल रहा था.

2022 के यौन उत्पीड़न केस में डायरेक्टर लिजू कृष्णा को मिली राहत, अदालत ने किया बरी
Image Credit: डायरेक्टर लिजू कृष्णा को मिली राहत

मलयालम फिल्म डायरेक्टर लिजू कृष्णा को बड़ी राहत मिली है. दरअसल डायरेक्टर के ऊपर 2022 के यौन उत्पीड़न का मामला चल रहा था. शनिवार को कोच्चि की एक अदालत में मलयालम फिल्म निर्देशक लिजू कृष्णा को बरी कर दिया. डायरेक्टर पर यौन उत्पीड़न मामले का ट्रायल चल रहा था.

डायरेक्टर को कोर्ट ने किया बरी

उत्पीड़न के मामले की सुनवाई के दौरान एडिशनल सेशंस कोर्ट की जज कविता गंगाधरन ने डायरेक्टर को बरी कर दिया. सुनवाई के दौरान 23 गवाह, 17 दस्तावेज और दो बचाव पक्ष के गवाहों से पूछताछ कई गई. लिजू कृष्णा को थ्रीक्काकार पुलिस ने साल 2022 में 6 मार्च को पदावेट्टू की शूटिंग के आखिरी दिन गिरफ्तार किया था.

महिला ने फेसबुक पोस्ट में लगाया था आरोप

कोर्ट के फैसले पर रिएक्शन देते हुए डायरेक्टर ने बोला कि सच की जीत हुई. उन्हें और उनके परिवार को आखिरकार न्याय मिला है. निर्देशक के खिलाफ महिला ने फेसबुक पोस्ट पर आरोप लगाया था कि कृष्णा ने दो साल में कई बार यौन उत्पीड़न किया.

डायरेक्टर लिजू कृष्णा ने पत्रकार से बात करते हुए कहा कि हम माननीय कोर्ट के सामने अपने मामलों में अपना पक्ष खने और सच साबित करने में कामयाब रहे हैं. पिछले 5 सालों में उन्हें और उनके परिवार को काफी परेशानी हुई है. डायरेक्टर ने बताया. मेरे पिता की होमटाउन में एक दुकान थी. खबर सुनने के बाद वह घर आए तब से अब तक दुकान पर वापस नहीं गए. तब से ना तो मेरे पिता और ना ही मेरी मां ने किसी भी पब्लिक या फैमिली फंक्शन में हिस्सा लिया है. मेरे घर का दरवाजा हर समय के लिए बंद रहता था.

डायरेक्टर का दावा कि वह उस समय एक आर्टिस्ट के रूप में अपना काम नहीं कर पाए. उन्हें आर्ट और कल्चरल सीन से पूरी तरह से दूर रखा गया. उन्होंने आगे आरोप लगाया कि एक महिला फिल्म डायरेक्टर ने उन्हें टारगेट किया है, जो उनकी फिल्म रिलीज नहीं चाहते थे.

दरअसल डायरेक्टर पर फिल्म की पटकथा लेखन में मदद करने वाली महिला ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. गिरफ्तार के बाद केरल फिल्म डायरेक्टर्स यूनियन ने उनकी अस्थायी सदस्यता को खत्म कर दिया था.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More