SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दोस्ती में दगा: इलाज के बहाने फ्लैट पर बुलाकर डॉक्टर को बेरहमी से पीटा, मलयालम एक्ट्रेस समेत 3 गिरफ्तार

केरल में दोस्ती और भरोसे को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पहले अपने ही पहचान के डॉक्टर को मौसी के इलाज के बहाने फ्लैट पर बुलाया, जहां पहले से घात लगाए लोग बैठे थे, जिन्होंने उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा और फिर लूट लिया. पुलिस ने इस मामले में एक फेमस एक्ट्रेस को अरेस्ट किया है.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 06, 2026, 08:58 AM IST | Updated: Nov 06, 2026, 09:38 AM IST
Image Credit: डॉक्टर की पिटाई और लूटपाट मामले में घिरीं एक्ट्रेस अतुल्या चंद्रा
Join

केरल के कोच्चि से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक डॉक्टर को उसकी ही दोस्त ने धोखे से बुलाकर पिटवा दिया. IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में मलयालम एक्ट्रेस अतुल्या चंद्रा और उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूरी घटना 2 नवंबर की बताई जा रही है, जब एक डॉक्टर को मरीज देखने के बहाने फ्लैट पर बुलाया और फिर उसे बेरहमी से पीटा गाया. डॉक्टर को जरा भी अंदाजा नहीं था कि जिस दोस्त पर वो भरोसा करके जा रहा है, वही उसके खिलाफ इतनी बड़ी साजिश रच चुकी है. पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, डॉक्टर और अतुल्या के बीच पहले से काफी अच्छी जान-पहचान थी.

शिकायत में पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि अतुल्या ने उसे फोन करके कहा कि उसकी मौसी की तबीयत अचानक बहुत ज्यादा बिगड़ गई है. उसने बहुत गिड़गिड़ाते हुए डॉक्टर से तुरंत घर आकर मेडिकल मदद देने की गुहार लगाई. एक डॉक्टर होने के नाते और पुरानी दोस्ती का ख्याल रखते हुए वह बिना किसी शक के मदद करने को तैयार हो गया. शाम को लगभग साढ़े 6 बजे जब वे कोच्चि के पास मौजूद बताए गए अपार्टमेंट में पहुंचा, तो वहां कोई बीमार महिला नहीं थी. कमरे का दरवाजा बंद होते ही डॉक्टर समझ गया कि वो किसी बड़े जाल में फंस चुका है. वहां पहले से ही कुछ अनजान लोग उसका इंतजार कर रहे थे, जिन्होंने डॉक्टर पर हमला कर दिया.

फ्लैट के अंदर डॉक्टर पर हुआ जानलेवा हमला

कमरे के अंदर दाखिल होते ही डॉक्टर को चारों तरफ से घेर लिया गया, ताकि वो भाग न सके. डॉक्टर का कहना है कि फ्लैट में अतुल्या समेत कुल 12 लोग पहले से मौजूद थे. जैसे ही उसने वहां से बाहर निकलने की कोशिश की, उसे जान से मारने की धमकी देकर रोक लिया गया. इसके बाद मैन आरोपी बिबिन ने अचानक डॉक्टर के चेहरे पर बहुत जोरदार मुक्का मारा, जिससे वो खुद को संभान नहीं पाए. इसके तुरंत बाद बाकी लोग भी उस पर टूट पड़े और बुरी तरह मारपीट करने लगे. आरोपियों ने डॉक्टर को एक कुर्सी पर जबरदस्ती बैठाया और बेरहमी से उसकी पिटाई की, जिससे उसे काफी अंदरूनी चोटें भी आईं.

‘करीब 500 लोग...’, रणबीर कपूर की Ramayana के जटायु को कैसी लगी फिल्म? थिएटर में ऑडियंस की तालियां सुनकर गदगद हुए अनुपम खेर

मारपीट के बाद डॉक्टर से लाखों की लूट

इस पूरी वारदात के दौरान आरोपियों का मकसद सिर्फ मारपीट करना ही नहीं था, बल्कि उन्होंने डॉक्टर के साथ खुली लूटपाट भी की. बुरी तरह पीटने के बाद आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन और पास में रखा बाकी कीमती सामान छीन लिया. डॉक्टर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि छीने गए मोबाइल फोन की कीमत लगभग 3 लाख रुपए है. किसी तरह अपनी जान बचाकर वो उस फ्लैट से बाहर निकलने में कामयाब रहा. वहां से सीधे निकलकर पीड़ित कदवंथरा पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपने साथ हुई इस पूरी दरिंदगी की शिकायत दर्ज कराई. डॉक्टर की हालत और आरोपों की गंभीरता देखकर पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर लिया.

एक्ट्रेस समेत तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

शिकायत मिलते ही हरकत में आई पुलिस टीम ने मामले की शुरुआती तफ्तीश के आधार पर एक्ट्रेस अतुल्या चंद्रा समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया. थाने लाकर जब इनसे कड़ी पूछताछ की गई, तो वारदात में इनकी सीधी भूमिका सामने आई, जिसके बाद तीनों को ऑफिशियली गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले में कुल 12 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस बाकी फरार नौ आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस अफसरों का दावा है कि फरार आरोपियों की पहचान से जुड़े बेहद अहम सुराग उनके हाथ लग चुके हैं.

रंजिश या पैसे का विवाद, जांच में जुटी पुलिस

इस मामले की सेंसिटिविटी को देखते हुए जांच अधिकारी हर पहलू की गहराई से पड़ताल कर रहे हैं. पुलिस ये पता लगाने की कोशिश में लगी है कि आखिर डॉक्टर को इस तरह बुलाकर पीटने के पीछे कोई पुराना लेन-देन का विवाद था या फिर कोई निजी दुश्मनी. गिरफ्तार आरोपियों से लगातार सवाल-जवाब किए जा रहे हैं, ताकि हमले की असली वजह का खुलासा हो सके. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस केस से जुड़े कुछ और लोगों की गिरफ्तारी तय है. किसी परिचित के कहने पर मेडिकल मदद देने पहुंचे डॉक्टर के साथ हुई इस वारदात ने इलाके के लोगों को पूरी तरह सन्न कर दिया है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES