SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पर्दे पर द्रौपदी बन जीता दिल, फिर सियासत में आजमाई किस्मत, आसान नहीं था रूपा गांगुली का सफर

रूपा गांगुली को महाभारत की द्रौपदी से घर-घर में फेम मिला था.पर्दे पर एक्टिंग से लेकर राज्यसभा की सांसद का सफर आसान नहीं था. आइए जानते हैं उनके जन्मदिन पर उनकी जर्नी के बारे में.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 24, 2026, 23:57 IST | Updated: Nov 25, 2026, 00:00 IST
Image Credit: रूपा गांगुली का जन्मदिन
Join

बीआर चोपड़ा के पॉपुलर शो महाभारत का हर एक किरदार पॉपुलर हुआ था. महाभारत शो से रूपा गागुली द्वारा निभाया द्रौपदी का किरदार काफी पॉपुलर हुआ था. द्रौपदी का किरदार रूपा गांगुली ने निभाया था. द्रौपदी के किरदार से उन्हें घर-घर में फेम मिला था. पर्दे पर एक्टिंग से लेकर राज्यसभा सांसद तक का सफर आसान नहीं थी. आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जर्नी के बारे में.

करियर की शुरुआत

रूपा गांगुली ने अपने करियर की शुरुआत 1986 में किया था. उन्होंने निरुपमा हिंदी शॉर्ट फिल्म से करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वह बंगाली टीवी सीरीज मुक्तबंध में नजर आई. इसके बाद उन्हें कई ऑफर आने लगे. साल 1988 में टीवी सीरीज गणदेवता में काम किया है. रूपा गांगूली की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है.

महाभारत से मिला फेम

रूपा गांगुली के करियर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट महाभारत था. महाभारत सीरियल से गांगुली को घर-घर में फेम मिला. सीरियल में उनकी एक्टिंग ने द्रौपदी के किरदार को जीवंत कर दिया था. द्रौपदी के किरदार में रूपा इतनी पॉपुलर हो गईं कि आज भी उन्हें महाभारत की द्रौपदी के नाम से जानते हैं. द्रौपदी के करिदार में उनकी शानदार एक्टिंग और उकनी खूबसूरती को लोगों के काफी पसंद किया था. जिसका असर आज भी लोगों के जेहन में हैं. आज भी अधिकतर लोग उन्हें द्रौपदी के नाम से जानते हैं. इसके बाद रुपा ने कई हिंदी टीवी सीरीज और फिल्मों में काम किया है. उन्होंने कानून, चंद्रकांता, करम अपना अपना, कस्तूरी में काम किया है.

राजनीति में रखा कदम

एक्टिंग करके बाद एक्ट्रेस ने राजनीति में कदम रखा.साल 2015 में रूपा गांगुली ने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया था. साल 2016 में उन्होंने पश्चिम बंगाल के हावड़ा से चुनाव लड़ा था. लेकिन वह चुनाव हार गई थी. उसी साल उन्हें राज्यसभा का सांसद बनाया गया था.

पर्सनल लाइफ

रूपा गांगुली की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 1992 में मैकेनिकल इंजीनियर ध्रुबो मुखर्जी से शादी की थी. 1997 में उन्होंने बेटे को जन्म दिया. कुछ समय बाद दोनों अलग हो गएं. कपल ने साल 2009 में तलाक ले लिया. रूपा गांगुली का नाम सिंगर दिब्येन्दु के साथ भी जुड़ चुका है, खबरों के अनुसार उनके लिंकअप की खबरें महज अफवाह भी हो सकती है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES