App

माधुरी दीक्षित ने किया खुलासा, डॉक्टर श्रीराम नेने से क्यों की शादी?

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित इन दिनों मराठी शो कोण होणार करोड़पति शो होस्ट कर रही हैं. शो में एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उन्होंने डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी क्यों की?

माधुरी दीक्षित ने किया खुलासा, डॉक्टर श्रीराम नेने से क्यों की शादी?
Image Credit: इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की खूबसूरत और शानदार एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित दिनों कोण होणार करोपड़पति शो होस्ट कर रही हैं. शो में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने डॉक्टर राम नेने से शादी क्यों की? सोनाली बेंद्रे शो में बतौर गेस्ट आईं, इस दौरान उन्होंने उनसे बोला कि आपकी शादी से कई फैंस का दिल टूट गया था. जिसके बाद माधुरी ने बताया है कि उन्होंने कार्डियोवैस्कुलर सर्जन डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की क्यों की?

माधुरी दीक्षित ने क्यों की श्रीराम नेने से शादी

माधुरी दीक्षित दिनों ने मराठी क्विज शो कोण होणार करोड़पति को होस्ट कर रही हैं. शो के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में सोनाली बेंद्रे बतौर गेस्ट आई थी. शो में सोनाली बेंद्रे हॉट सीट पर बैठी थी. उन्होंने माधुरी की शादी के बारे में बात करते हुए कहा कि जब आपकी शादी हुई थी तब बहुत से लोगों का दिल टूट गया था.

इस पर माधुरी ने बोला- इसलिए तो मैंने ऐसे इंसान की शादी, जो दिल जोड़ता है. एक्ट्रेस का इशारा पति डॉक्टर श्रीराम नेने के पेशे से था, जो कार्डियोवैस्कुलर सर्जन हैं जो कि दिल से जुड़ी बीमारी का इलाज करते हैं.

साल 1999 में माधुरी की हुई थी शादी

माधुरी ने साल 1999 में डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की थी. माधुरी और डॉक्टर राम नेने की मुलाकात अमेरिका में हुई थी. जब डॉक्टर श्रीराम नेने माधुरी से मिले थे तो उन्हें पता नहीं था कि माधुरी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कितनी बड़ी स्टार हैं, वहीं शादी से पहले माधुरी और श्रीराम नेने कुछ समय तक डेट किया. इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया. माधुरी ने अपने करियर के पीक पर शादी करके बॉलीवुड से दूरी बना ली थी. शादी के बाद उनका पूरा फोकस फैमली पर था.

साल 2007 में किया कमबैक

अमेरिका में कुछ साल रहने के बाद माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड में अपना कमबैक किया था. उन्होंने साल 2007 में फिल्म आजा नचले से कमबैक किया था. उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. इसके बाद वह डेढ़ इश्किया, गुलाब गैंग, कलंक, टोटल धमाल फिल्म में काम किया.  इसके अलावा एक्ट्रेस भूल भुलैया 3 में भी काम कर चुकी हैं.

माधुरी दीक्षित ओटीटी वेब सीरीज द फेम गेम में भी नजर आ चुकी हैं. अमेरिका में कई साल रहने के बाद साल 2011 में वह पति श्रीराम नेने के साथ मुंबई आ गई हैं. वह मुंबई में पति राम नेने के साथ रहती हैं. एक्ट्रेस पति के साथ लग्जरी अपार्टमेंट में रहती हैं.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More