SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जब माधुरी दीक्षित के नाम पर चलती थीं फिल्में, शादी से पहले की ये 5 ब्लॉकबस्टर आज भी हैं यादगार; बॉक्स ऑफिस पर किया था राज

Madhuri Dixit Blockbuster Film: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल के लाखों चाहने वाले हैं. हसीना ने साल 1999 में डॉ. नेने संग शादी रचाकर एक अलग दुनिया बसा ली थी और फिल्मी दुनिया से दूरी बनाकर अमेरिका में जा बसी थीं. ऐसे में आज हम आपको माधुरी दीक्षित की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने उन्हें शादी से पहले स्टार बना दिया था. कई हिट फिल्मों से तो हसीना बॉलीवुड की 'क्वीन' बन गई थीं.

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 06, 2026, 09:21 PM IST | Updated: Oct 06, 2026, 09:34 PM IST
Image Credit: माधुरी दीक्षित की 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में जो आज भी हैं यादगार (एआई फोटो)
Join

Madhuri Dixit Blockbuster Film: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित के आज भी लाखों चाहने वाले हैं. हसीना के डांस और अदाओं पर तो हर कोई दिल हार बैठता है. उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है, जिनके किरदार आज भी लोगों के जेहन में बसे हुए हैं. साल 1988 में आई फिल्म 'तेजाब' ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था. फिल्म का गाना 'एक दो तीन' काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था और आज भी है. आइए उनकी 5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में बात करते हैं.

साजन

साल 1991 में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'साजन' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म का निर्देशन लॉरेंस डिसूजा ने किया था. माधुरी के साथ फिल्म में संजय दत्त और सलमान खान लीड किरदार में नजर आए थे. माधुरी दीक्षित के किरदार की बात करें तो इसमें उन्होंने पूजा सक्सेना का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. उनके अलावा सलमान खान ने आकाश वर्मा और संजय दत्त ने अमन वर्मा का रोल निभाया था. इस फिल्म के गानों की बात करें तो इसमें 'मेरा दिल भी कितना पागल है', 'जीये तो जीये कैसे', 'देखा है पहली बार', 'तू शायर है मैं तेरी शायरी', 'तुमसे मिलने की तमन्ना है', 'बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम' शामिल हैं, जिन्हें लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं.

खलनायक

साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'खलनायक' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म का निर्देशन सुभाष घई ने किया था और ये फिल्म माधुरी दीक्षित की यादगार फिल्मों में से एक है. फिल्म के एक गाने को लेकर काफी विवाद हुआ था, लेकिन इसको लोकप्रियता भी काफी मिली थी. माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म में संजय दत्त और जैकी श्रॉफ नजर आए थे. इसकी कहानी एक कुख्यात अपराधी बल्लू को पकड़ने के इर्द-गिर्द घूमती है. वहीं फिल्म का सीक्वल भी बन रहा है.

दिल तो पागल है

साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल तो पागल है' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. माधुरी की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक ये फिल्म थी. इसका निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था. माधुरी के साथ फिल्म में शाहरुख खान, करिश्मा कपूर और अक्षय कुमार भी नजर आए थे. फिल्म में शाहरुख खान ने कोरियोग्राफर राहुल, करिश्मा कपूर ने निशा और माधुरी ने पूजा का किरदार निभाया था. फिल्म की कहानी के साथ-साथ लोगों ने गानों को भी काफी पसंद किया था. इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

राम लखन

साल 1989 में रिलीज हुई माधुरी दीक्षित की फिल्म 'राम लखन' भी इस लिस्ट में शामिल है. यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन सुभाष घई ने किया था. ये फिल्म सुभाष घई के करियर की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है. इसमें माधुरी के साथ अनिल कपूर, डिंपल कपाड़िया और राखी गुलजार जैसे सितारे नजर आए थे. फिल्म के गाने आज तक हिट हैं, जिन्हें लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं. इसे आप जी5 पर देख पाएंगे.

हम आपके हैं कौन

1994 में रिलीज हुई फिल्म 'हम आपके हैं कौन' को तो आपने कई बार देखा होगा. माधुरी दीक्षित की ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक फिल्मों में से एक है. इसका निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था और इसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था. इसे आज भी लोग देखना पसंद करते हैं. फिल्म के गानों पर तो हर कोई फिदा हो गया था, जिन्हें आज भी शादी-पार्टी में अक्सर बजाया जाता है. इसे आप जी5 पर देख सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES