SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बस 19-20 का फर्क है! आलिया का कैबरे लुक देख यूजर्स को आई Toxic- Bombay Velvet की याद, बोले- 'ये बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा'

Alia Bhatt Love And War Poster Reaction: संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड और मोस्ट पॉपुलर फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर ऑडियंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है. रणबीर कपूर के बाद अब आलिया भट्ट का फर्स्ट-लुक पोस्टर सामने आया है. ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं आलिया का ये लुक सोशल मीडिया यूजर्स को खास पसंद नहीं आया और इस पर जमकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

Written By Jyoti Rajput
Published: Sep 25, 2026, 02:05 PM IST | Updated: Sep 25, 2026, 02:23 PM IST
Image Credit: आलिया का कैबरे लुक देख यूजर्स को Toxic- Bombay Velvet की याद आई.
Join

संजय लीला भंसाली की फिल्मों में किरदारों का लुक हमेशा कहानी का अहम हिस्सा रहा है और अब उनकी मोस्ट अवेटेड और मोस्ट पॉपुलर फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की सफलता के बाद आलिया भट्ट और भंसाली एक बार फिर साथ आए हैं. फिल्म में आलिया के साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी नजर आएंगे. फिल्म के फर्स्ट-लुक पोस्टर्स को लेकर पहले से ही फैंस में काफी एक्साइटमेंट थी. रणबीर कपूर के पोस्टर के बाद शुक्रवार को आलिया भट्ट का लुक सामने आया, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी. हालांकि, जहां कुछ लोगों को उनका अंदाज पसंद आया, वहीं कुछ यूजर्स ने इसे देखकर अलग-अलग फिल्मों के किरदारों की याद आने की बात कह दी.

आलिया के फर्स्ट-लुक पोस्टर में उनका अंदाज पहले के किरदारों से काफी अलग नजर आ रहा है. वो मैजेंटा और लाल रंग के ग्लैमरस आउटफिट में दिखाई दे रही हैं. क्रॉप टॉप और थाई-हाई स्लिट वाली स्कर्ट के साथ उनके लुक को एक बड़े फेदर हेडपीस ने खास बनाया है. उनका ये स्टाइल कैबरे डांसर के रेट्रो ग्लैमर की झलक देता है. पोस्टर का कलर, कॉस्ट्यूम और आलिया का पोज मिलकर फिल्म के पीरियड ड्रामा वाले माहौल की ओर इशारा करते हैं. कुछ फैंस ने इस लुक की तारीफ करते हुए इसे बोल्ड और ग्लैमरस बताया, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ग्रुप ऐसा भी रहा जिसे ये अंदाज उम्मीद के मुताबिक नहीं लगा रहा है.

‘टॉक्सिक’ और ‘बॉम्बे वेलवेट’ से हुई तुलना

आलिया का पोस्टर सामने आते ही रेडिट और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स ने उनके लुक की तुलना कुछ पुराने और हालिया फिल्मी लुक्स से करनी शुरू कर दी. कई लोगों को कियारा आडवाणी की फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आए रेट्रो ग्लैम अवतार की याद आ गई. वहीं, कुछ यूजर्स ने अनुष्का शर्मा की 'बॉम्बे वेलवेट' के स्टाइल से भी तुलना की. एक यूजर ने पोस्टर को 'टॉक्सिक' के किरदार जैसा बताया, जबकि दूसरे ने इसे 'साउथ बॉम्बे वेलवेट' जैसा कह दिया. कुछ कमेंट्स में दोनों फिल्मों के लुक्स के बीच बेहद कम अंतर होने की बात कही गई. हालांकि, ये सोशल मीडिया यूजर्स की अपनी राय है और फिल्म के असली किरदार या कहानी से जुड़ी ऑफिशियल जानकारी नहीं हैं.

एआई से बनी तस्वीर बताने वालों की भी कमी नहीं

सोशल मीडिया पर सिर्फ तुलना ही नहीं हुई, बल्कि कुछ यूजर्स ने पोस्टर की प्रजेंटेशन पर भी सवाल उठाए हैं. रेडिट पर कुछ लोगों ने अनुमान लगाया कि तस्वीर में एआई का इस्तेमाल किया गया हो सकता है या पोस्टर को डिजिटल तरीके से काफी एडिट किया गया है. हालांकि, ऐसे कमेंट्स सोशल मीडिया यूजर्स की अटकलों पर बेस्ड हैं. दूसरी ओर, कुछ फैंस ने आलिया के लुक को पूरी तरह भंसाली के सिनेमाई अंदाज से जोड़कर देखा और माना कि फिल्म की कहानी सामने आने के बाद पोस्टर का असली मतलब सामने आएगा. यानी एक ही पोस्टर से सोशल मीडिया पर तारीफ, ट्रोलिंग और तुलना, तीनों तरह का रिएक्शन देखने को मिला.

रणबीर के पोस्टर को मिला था अच्छा रिस्पॉन्स

आलिया के लुक से एक दिन पहले फिल्म से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था. पोस्टर में रणबीर छोटे बालों, सफेद टी-शर्ट और चश्मे के साथ एक विंटेज कार चलाते नजर आए. उनके एक हाथ में स्टीयरिंग था, जबकि दूसरा हाथ चोटिल और खून से सना दिखाई दिया. रणबीर के इस इंटेंस लुक को सोशल मीडिया पर फैंस की ओर से काफी पॉजिटिव रिएक्शन मिला. अब आलिया के पोस्टर ने फिल्म को लेकर चर्चा और तेज कर दी है. 'लव एंड वॉर' में आलिया, रणबीर और विक्की कौशल की जोड़ी किस तरह की कहानी लेकर आती है, ये फिल्म की आगे की क्लिप, फोटोज और रिलीज के बाद ही साफ होगा.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES