App

परफॉर्मेंस के बीच बंद किया शिल्पा राव का माइक, कुतले खान के म्यूजिक शो शुरू होते ही मचा बवाल, अब सिंगर ने बताई सच्चाई

शिल्पा राव परफॉर्म कर रही थी, तभी उनका माइक बंद कर दिया गया. इस पूरे मामले में सिंगर कुतले खान को ट्रोल किया गया. दरअसल सिंगर की परफॉरमेंस शिल्पा के फैंस को थैंक्यू बोलने के बीच शुरू हुई थी. वहीं अब सिंगर ने सच्चाई बताई है.

परफॉर्मेंस के बीच बंद किया शिल्पा राव का माइक, कुतले खान के म्यूजिक शो शुरू होते ही मचा बवाल, अब सिंगर ने बताई सच्चाई
Image Credit: कुतले खान ने बताई सच्चाई

24 अक्टूबर को बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट की 10वीं एनिवर्सरी पर परफॉर्म कर रही थी, तभी उनका माइक बंद कर दिया गया. वह अपनी ऑडियंस को धन्यवाद करना चाहती थी, लेकिन इवेंट में देरी की वजह उनका माइक बंद कर दिया था. दूसरे परफॉर्मर की परफॉर्मेंस शुरू करवा दी गई. शिल्पा ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन देते हुए पोस्ट शेयर कर बताया है कि इस घटना से उन्हें काफी ठेस पहुंची है. इस दौरान कुटले खान की परफॉर्मेंस शुरू हो गई. वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सवाल उठाया कि शिल्पा को अपना परफॉर्मेंस पूरा करने और दर्शकों को थैंक्यू कहने का मौका नहीं मिला. वहीं अब कुटले खान ने इस पर सफाई दी है.

कुटले खान ने दी सफाई

HT की रिपोर्ट के अनुसार कुटले खान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपनी बात रखी है. उन्होंने बताया है कि कार्यक्रम में सभी स्टार्स का परफॉर्मेंस के लिए समय तय किया गया था. शिल्पा जी का भी समय निर्धारित था. शिल्पा का माइक्रोफोन और लाइट बंद होने की वजह तो उन्हें नहीं पता है. ना ही उनका इसमें कोई हाथ है. उन्होंने बोला कि उनकी तरफ से ऐसा नहीं हुआ था. इसके बारे में तो तकनीकी टीम और आयोजक ही बता सकते हैं कि कहां और क्या गड़बड़ी हुई थी.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

वीडियो में सिंगर ने बताया है कि आखिरी समय में उनकी परफॉर्मेंस का टाइम कम कर दिया था. आखिरी समय में उनकों बोला कि आपको 20 मिनट का नहीं नहीं करना है. उन्होंने आयोजक की बात मानकर अपना कार्यक्रम शुरू किया. कुटले खान ने बताया है कि शिल्पा बैक स्टेज से वापस अपने फैंस को धन्यवाद बोलने आई थी. मैं रुक गया था जब वह फैंस को थैंक्यू बोलने आईं. वहीं माइक पर आयोजक बोल रहे थे कि शो शुरू करो, जिसके बाद मैंने अपना सॉन्ग गाना शुरू कर दिया.

शिल्पा राव ने पोस्ट शेयर कर जताई थी नाराजगी

शिल्पा राव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कहा- उनका दिल दुखा है. सिंगर ने लिखा आज रात मेरे दिल का छोटा सा टुकड़ा टूट गया है. दिल बहुत दुखता है जब हमसे कोई चीज इस तरह से छीन ली जाती है. मेरा म्यूजिक रुक गया था, तब भी आप लोग नहीं रुके. जिस तरह से आप मेरा नाम पुकार रहे थे, आपकी आवाज में जो प्यार था. मैं वह सब कुछ महसूस कर सकती हूं. हमारी कहानी अधूरी खत्म कर दी गई. मैं वादा करती हूं कि मैं फिर वापस लौटूंगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More