SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

थिएटर में गूंजेगी राग मल्हार की गपशप और चक्रव्यूह की हुंकार, Krishnavataram के बाद इतिहास के पन्नों से पर्दा उठाएंगे हार्दिक गज्जर

फिल्ममेकर हार्दिक गज्जर ने अपनी दो नई बड़ी फिल्मों 'ताना रीरी' और 'अजय अभिमन्यु की महाभारत' की अनाउंसमेंट कर दी है. इसके साथ ही दोनों फिल्मों की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 31, 2026, 11:11 AM IST | Updated: Oct 31, 2026, 11:41 AM IST
Image Credit: ताना रीरी और अभिमन्यु
Join

फिल्ममेकर हार्दिक गज्जर 'कृष्णावतारम्' की शानदार सफलता के बाद अब ऑडियंस के लिए दो बड़ी फिल्में लेकर आ रहे हैं. भारतीय इतिहास और पौराणिक गाथाओं को नए रंग में पेश करने के लिए जाने जाने वाले हार्दिक ने अपनी दो नई फिल्मों का ऐलान करके फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है. इस बार वो भारतीय सांस्कृतिक विरासत और महाभारत के सबसे महान योद्धाओं में से एक की कहानी को सिनेमाघरों में उतारने जा रहे हैं.

पहली फिल्म 'ताना रीरी' के लिए हार्दिक गज्जर एक बार फिर 'कृष्णावतारम्' फेम संस्कृति जयना के साथ हाथ मिला रहे हैं. 16वीं सदी के गुजरात के इतिहास पर आधारित ये फिल्म दो जुड़वां बहनों, ताना और रीरी की इंस्पायरिंग स्टोरी पर बेस्ड है. शास्त्रीय संगीत में महारत रखने वाली इन बहनों ने अपने अनोखे हुनर और मेहनत से अपनी मातृभूमि की रक्षा की थी.

'ताना रीरी' की झलक

फिल्म 'ताना रीरी' का हाल ही में पहला पोस्टर में रिलीज किया गया, जिसमें वडनगर की इन बहनों की एक भव्य झलक दिखाई गई है, जो 16वीं सदी के शाही दौर की खूबसूरती को दिखाती हैं. इसके साथ ही, हार्दिक गज्जर महाभारत के वीर योद्धा अभिमन्यु पर आधारित फिल्म 'अजय अभिमन्यु की महाभारत' का निर्माण करने जा रहे हैं. युद्ध में अपनी बहादुरी, पक्के इरादे और बलिदान के लिए जाने जाने वाले अभिमन्यु की ये कहानी भारतीय पौराणिक कथाओं के सबसे शक्तिशाली अध्यायों में से एक है.

अभिमन्यु के साहस की कहानी

इस फिल्म के जरिए निर्देशक अभिमन्यु के साहस और संघर्ष को आज की पीढ़ी के सामने एक नए और बड़े सिनेमैटिक एक्सपीरियंस के रूप में पेश करने की तैयारी में हैं. इन दोनों बड़े प्रोजेक्ट्स के जरिए हार्दिक गज्जर भारत के इतिहास और बड़ी कहानी कहने के ट्रैडिशन को नई ऑडियंस से जोड़ना चाहते हैं. एक तरफ जहां 'ताना रीरी' में संगीत, कला और आत्मसम्मान की कहानी देखने को मिलेगी, वहीं 'अजय अभिमन्यु की महाभारत' में युद्ध, रणनीति और बलिदान का जबरदस्त मेल होगा.
 

कब रिलीज होगीं ये दो मेगा-बजट फिल्में

अथश्रीकथा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनने वाली इन दोनों फिल्मों का निर्देशन हार्दिक गज्जर खुद ही कर रहे हैं. प्रोडक्शन हाउस ने इनकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है. लोगों को ऐतिहासिक गाथा 'ताना रीरी' अक्टूबर 2027 में बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी, जबकि महागाथा 'अजय अभिमन्यु की महाभारत' जून 2028 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES