Koffee With Karan 9: पिता को सुनाया था शो का आइडिया, अब उसी ‘कॉफी’ को कह रहे Bye! करण जौहर का इमोशनल ऐलान
Koffee With Karan 9: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर ने 'कॉफी विद करण सीजन 9' का धमाकेदार ऐलान कर दिया है. यह शो 14 अक्टूबर 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर दस्तक देने वाला है. उन्होंने इसे 'फाइनल सीजन' बताया है, जिसमें अपने पिता को याद करते हुए इमोशनल होते नजर आए.
Koffee With Karan 9: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर एक बार फिर अपना चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण' का नया धमाकेदार सीजन लेकर आ रहे हैं. इस शो में ढेर सारी मस्ती, इंडस्ट्री की गॉसिप और स्कैंडल सामने आते हैं. हाल ही में बुधवार, 30 सितंबर को करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने 'कॉफी विद करण सीजन 9' का ऐलान किया है.
बता दें कि यह शो साल 2004 में शुरू हुआ था और अब तक इस शो में तमाम बड़े सितारे दस्तक दे चुके हैं. 'कॉफी विद करण' का सीजन 9 अब फाइनल होगा, ऐसा करण जौहर ने खुद मजाक में बताया. उन्होंने कहा कि वो अब लास्ट कपल कॉफी के लिए दर्शकों को इनवाइट कर रहे हैं.
करण जौहर ने शेयर किया लेटेस्ट प्रोमो
'कॉफी विद करण' के सीजन 9 का करण जौहर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर प्रोमो शेयर किया और दर्शकों को बताया कि 14 अक्टूबर 2026 से शो की शुरुआत ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर होगी. उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'मुझे लगता है कि हमें कॉफी पर बात करनी चाहिए. हां, बिल्कुल कॉफी विद करण का सीजन 9 ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर 14 अक्टूबर से स्ट्रीम होगा.'
वीडियो में इमोशनल हुए करण जौहर
इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए करण जौहर थोड़े इमोशनल हो जाते हैं. इस दौरान उन्होंने अपने पिता को साल 2004 में आए टॉक शो का आइडिया सुनाया था, लेकिन वह गुजर गए और यह शो न देख सके. दरअसल, यश जौहर का जून 2004 में निधन हो गया था और कॉफी विद करण का पहला सीजन अगस्त 2004 में स्ट्रीम हुआ था. वहीं, करण ने आगे बताया कि उनके पिता ने इस आइडिया को सुनकर कहा था कि करण, तुम अपने दोस्तों को बुलाओगे और बात करोगे तो इसके आखिर कौन पैसे देगा. अब इस शो को 20 साल बीत चुके हैं. कॉफी विद करण के इतने सीजन और इतने एपिसोड आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने भी काफी प्यार दिया है. इसके लिए करण ने सबका शुक्रिया किया.
'कॉफी विद करण सीजन 9' होगा आखिरी?
वहीं, 'कॉफी विद करण' के सीजन 9 के बारे में बात करते हुए करण जौहर ने नेपोटिज्म का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि शो में कुछ कपल ऐसे आए, जो शादीशुदा थे और कुछ अलग हो गए. वह मजाक में यह भी कहते हैं कि कुछ नेशनल आइकॉन भी आए, जिनका करियर लगभग खत्म हो गया. इसी के साथ करण ने कॉफी विद करण के एंडिंग पर भी बात की. उन्होंने बताया कि कुछ जर्नी ऐसी होती है, जिनके खत्म होने के बारे में कभी सोच भी नहीं सकते हैं. इस शो ने उन्हें खूब दोस्ती, विवाद और पल दिए हैं, जिन्हें कभी नहीं भूल सकते हैं. करण ने 'कॉफी विद करण' के सीजन 9 को फाइनल सीजन बताया. यानी यह उनका आखिरी सीजन होने वाला है.