App

घंटी बजाई, हॉल में नजर घुमाई और प्लग निकालकर चलते बने...जब पैसे मांगने प्रोड्यूसर के घर पहुंचे थे अक्षय कुमार, गुस्से में उठा लाए थे ये कीमती सामान

'कॉफी विद करण' में हाल ही में बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार और मीम किंग रवि किशन नजर आए. इस दौरान दोनों ने अपने पुराने दिनों के कुछ दिलचस्प किस्से सुनाए और बताया कि उस दौर में प्रोड्यूर्स से पैसे निकलवाना कितना मुश्किल होता था.

घंटी बजाई, हॉल में नजर घुमाई और प्लग निकालकर चलते बने...जब पैसे मांगने प्रोड्यूसर के घर पहुंचे थे अक्षय कुमार, गुस्से में उठा लाए थे ये कीमती सामान

बॉलीवुड के चमकते सितारों की कामयाबी के पीछे अक्सर ऐसे किस्से छिपे होते हैं, जिन्हें सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं. हाल ही में 'कॉफी विद करण 9' के मंच पर पहुंचे अक्षय कुमार और रवि किशन ने अपने करियर के शुरुआती दिनों की मुश्किलों पर खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे एक दौर ऐसा भी था, जब पैसे की तंगी से जूझते हुए उन्हें कई समझौते करने पड़े और हक की कमाई पाने के लिए अजीब हालात का सामना करना पड़ा था.

रवि किशन ने अपनी पुरानी फिल्म 'उधार की जिंदगी' का एक दिलचस्प और इमोशनल किस्सा शेयर किया, जिसमें काजोल और जीतेंद्र भी नजर आए थे. उस वक्त रवि का रोल छोटा था और उन्हें उम्मीद थी कि उन्हें एक लाख रुपये से ज्यादा मिल जाएंगे. लेकिन डबिंग खत्म होने के बाद निर्माता ने उनके सामने एक अजीब शर्त रख दी कि या तो पूरी रकम ले लो या फिर फिल्म में अपने सीन बचा लो.

kwk9

'पैसे ले लो या फिल्म में सीन बचा लो'

रवि किशन ने आगे बताया कि उस समय उनके घर में हालात ऐसे थे कि गांव में परिवार की जमीन तक गिरवी पड़ी थी और पैसों की सख्त जरूरत थी. इसके बावजूद उन्होंने रकम छोड़ना बेहतर समझा क्योंकि उस दौर में पर्दे पर दिखते रहना उनके करियर के लिए ज्यादा जरूरी था. रवि की बात सुनकर अक्षय कुमार को भी अपने स्ट्रगल के दिनों की एक ऐसी ही घटना याद आ गई.

ravi kishan

बकाया रकम न मिलने पर भड़के थे अक्षय कुमार

रवि किशन की बात सुनकर अक्षय कुमार ने बताया कि एक निर्माता पर उनके करीब 68 हजार रुपये बकाया थे, जो उस समय के हिसाब से काफी बड़ी रकम हुआ करती थी. लेकिन बार-बार कोशिश करने के बाद भी जब पैसे नहीं मिले, तो वो खुद माहिम इलाके में उस निर्माता के घर जा पहुंचे. उस दिन का किस्सा सुनाते हुए अक्षय ने कहा, 'उसने मुझे पैसे नहीं दिए और फिल्म भी फ्लॉप हो गई थी. लेकिन मुझे अपने पैसे चाहिए थे.'

akshay

घर से टेप रिकॉर्डर उठाकर हीरा पन्ना में बेचा

अक्षय ने आगे कहा, 'करीब 68000 अभी भी बाकी थे, जो उस समय मेरे लिए बहुत ज्यादा थे. मैं मुंबई में माहिम में उसके घर गया और डोरबेल बजाई. उसने दरवाजा खोला. वो छोटा आदमी था, इसलिए मैंने उसे नीचे देखा और उसने मुझे ऊपर देखा. वो समझ गया कि मैं अपने पैसे लेने आया हूं. फिर मैंने घर के अंदर देखा, हॉल में एक टेप रिकॉर्डर देखा, उसे अनप्लग किया और अपने साथ ले गया. मुझे बहुत गुस्सा आया क्योंकि उसने मुझे पैसे नहीं दिए थे. उसने मुझे रोका भी नहीं. मैंने उसे हीरा पन्ना में 32000 में बेच दिया. आज भी, उसने मेरे पैसे वापस नहीं किए हैं. '

akshay

आधी रकम ही वसूल सके, बाकी पैसे आज भी अटके

अक्षय के मुताबिक निर्माता के रवैये से वो इस कदर नाराज हो गए थे कि उन्होंने गुस्से में घर का टेप रिकॉर्डर उठा लिया. बाद में उन्होंने इसे हीरा पन्ना में 32 हजार रुपये में बेच दिया, जिससे उन्हें अपनी बकाया रकम का बस थोड़ा सा हिस्सा ही हाथ लग पाया. उन्होंने साफ कहा कि बाकी के पैसे उस निर्माता ने कभी लौटाए ही नहीं.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More