SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पहली डिलीवरी के कुछ ही महीनों बाद दोबारा प्रेग्नेंट हुईं ये एक्ट्रेसेस, किसी ने 4 महीने में तो किसी ने 1 साल में दी गुड न्यूज

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने पिछले साल 2025 में बेटी को जन्म दिया था. वहीं एक्ट्रेस ने अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है. कियारा आडवाणी से पहले कई एक्ट्रेस एक साल के अंदर दोबारा प्रेग्नेंट हुईं हैं.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 07, 2026, 07:30 PM IST | Updated: Oct 07, 2026, 07:48 PM IST
Image Credit: इंस्टाग्राम
Join


एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने पिछले साल 2025 में बेटी को जन्म दिया था. वहीं एक्ट्रेस ने अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है. कियारा आडवाणी से पहले कई एक्ट्रेस एक साल के अंदर दोबारा प्रेग्नेंट हुईं हैं.

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर से माता-पिता बनने वाले हैं. कपल के घर में एक बार फिर से किलकारी गूंजने वाली हैं. बेटी सरायाह के जन्म के कुछ समय बाद ही कपल ने दूसरी प्रेग्नेंसी की न्यूज फैंस के साथ शेयर की है. कियारा आडवाणी पहली एक्ट्रेस नहीं हैं, इससे पहले कई एक्टेसेस हैं जिन्होंने पहली डिलीवरी के कुछ महीने बाद ही दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है.

देबिना बनर्जी

टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी को मां बनने में शुरुआत में काफी दिक्कत आई थी. वहीं पहली बेटी लियाना के जन्म के लगभग 3 से 4 महीने बाद ही एक्ट्रेस ने दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी थी. एक्ट्रेस ने उसी साल 11 नवंबर 2022 को दूसरी बटी दिविशा को जन्म दिया था. लियाना का जन्म 3 अप्रैल 2022 को हुआ था.

चाहत खन्ना

एक्ट्रेस चाहत खन्ना का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है. चाहत ने साल 2016 सितंबर में पहली बेटी जोहर को जन्म दिया था. पहली डिलीवरी के 6 महीने के बाद वह दोबारा प्रेग्नेंट हो गईं. दिसंबर 2017 में दूसरी बेटी अमायरा को जन्म दिया. दोनों बेटियों के जन्म में 15 महीने का अंतर है. बता दें कि एक्ट्रेस चाहत की पहली शादी दिसंबर 2006 में बिजनेसमैन भरत नरसिंघानी से हुई थी. घरेलू हिंसा की वजह से दोनों की शादी एक साल के अंदर ही टूट गई. एक्ट्रेस ने साल 2013 में राइटर शाहरुख मिर्जा के बेटे फरहान मिर्जा से शादी की थी, उनकी ये शादी भी टिक नहीं पाई. चाहत और उनके दूसरे पति से दो बेटियां हैं.

सुपरस्टार यश की पत्नी राधिका पंडित

साउथ सुपरस्टार यश की पत्नी और एक्ट्रेस राधिका पंडित के दो बच्चे हैं. बेटी आयरा का जन्म 2 दिसंबर 2018 को हुआ था. बेटी के जन्म के लगभग 11 महीने बाद उनके बेटे यथर्व का जन्म हुआ था.

यश और राधिका की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दोनों की पहली मुलाकात साल कन्नड़ टीवी शो नंदा गोकुला के सेट पर हुई थी. पहली मुलाकात में यश थोड़े शांत और अहंकारी थे. शुरुआत में यश ने भी बात नहीं की थी क्योंकि उन्हें लगा था कि राधिका एटीट्यूड दिखा रही हैं. फिल्मों में काम करते-करते दोनों की दोस्ती हो गई. जब यश अपने करियर के मुश्किल समय में थे, उस दौरान राधिका ने उन्हें इमोशनल सपोर्ट किया था. यश राधिका को पसंद करने लग गए थे. लेकिन दोस्ती टूटने की वजह से उन्होंने प्यार का इजहार नहीं किया था. वैलेंटाइन डे पर राधिका का कार में उन्होंने उनकी पसंद का गिफ्ट रखवा दिया था.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES