SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर फिर गूंजेगी किलकारी, दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं एक्ट्रेस; बेटी सरायाह संग दी गुड न्यूज

Kiara Advani-Sidharth Malhotra Announces Second Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के घर एक बार फिर किलकारी गूंजने वाली है. एक्ट्रेस और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दूसरी बार पेरेंट्स बनने का ऐलान किया है. इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है.

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 07, 2026, 12:00 PM IST | Updated: Oct 07, 2026, 12:19 PM IST
Image Credit: दूसरी बार बनेंगी मां कियारा आडवाणी
Join

Kiara Advani-Sidharth Malhotra Announces Second Pregnancy: गुड न्यूज! बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी दूसरी बार मां बनने वाली हैं. 7 अक्टूबर को कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पोस्ट शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर कपल ने दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है. इस पोस्ट में कपल ने अपने हाथ में बेबी सॉक्स पकड़ा हुआ है और उसके ऊपर बेटी सरायाह का हाथ नजर आ रहा है. इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. फैंस से लेकर सेलेब्स तक कपल को जमकर बधाई दे रहे हैं.

जिस अंदाज में कियारा आडवाणी ने गुड न्यूज शेयर की है, उसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है. तस्वीर में कियारा, सिद्धार्थ और उनकी बेटी सरायाह के हाथ नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के साथ कियारा ने दिल की बात लिखते हुए कहा, एक बार फिर उन्हें जिंदगी का सबसे बड़ा और खास तोहफा मिलने वाला है और उनका परिवार प्यार और आभार से भरा हुआ है. तस्वीर सामने आते ही हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है. जब कपल ने पहली बार माता-पिता बनने की खबर दी थी, तब उन्होंने नन्हें बच्चे के जूतों की फोटो शेयर करते हुए खुशी जाहिर की थी.

देखें कियारा आडवाणी का प्यारा सा पोस्ट

पोस्ट पर सेलेब्स दे रहे बधाई

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की पोस्ट ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है. पोस्ट देखने के बाद हर किसी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है. सेलेब्स और फैंस कपल को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं. पोस्ट पर करीना कपूर ने लिखा, 'मॉमी और डैडी फिर से.', परिणीति चोपड़ा ने लिखा, 'बधाई हो.' आलिया भट्ट, अथिया शेट्टी, भूमि पेडनेकर समेत कई सितारों ने पोस्ट पर दिल खोलकर प्यार लुटाया है. सितारों के साथ-साथ फैंस भी पोस्ट पर कपल को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं.

2025 में किया था पहली बेटी का स्वागत

कपल ने 16 जुलाई 2025 को अपनी पहली बेटी सरायाह का धूमधाम से वेलकम किया था. माता-पिता बनने के बाद कियारा ने कुछ समय परिवार को दिया और फिर उसके बाद काम की दुनिया में वापसी की थी. साल 2026 में कियारा साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आई थीं. फिल्म में उन्हें अपने बोल्ड सीन की वजह से काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था. कियारा ने राज शामानी के एक पॉडकास्ट में बताया था कि मदरहुड ने उन्हें भीतर तक काफी बदल दिया है. एक्ट्रेस के मुताबिक, मां बनने से पहले और बनने के बाद में काफी अंतर आया है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES