SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दीपिका के नक्शेकदम पर चल रहीं कियारा! बेटी सराया के 1 साल बाद दूसरी बार बनने जा रहीं मां; वायरल हो रहीं Baby Shower की तस्वीरें

बॉलीवुड के प्यारे कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं. हाल ही में एक्ट्रेस का गुपचुप तरीके से बेबी शावर हुआ, जिसकी एक खास फोटो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. केक पर सजे एक यूनिक मैसेज को देखकर फैंस ने बच्चे के जेंडर को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए हैं.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 18, 2026, 11:12 IST | Updated: Nov 18, 2026, 12:19 IST
Image Credit: बेटी के 1 साल बाद दूसरी बार मां बनने जा रहीं कियारा!
Join

बॉलीवुड के सबसे फेवरेट कपल्स में से एक कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर जल्द ही एक बार फिर किलकारियां गूंजने वाली हैं. दोनों अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. पिछले साल ही इस कपल ने अपनी प्यारी बेटी सराया का इस दुनिया में वेलकम किया था. हाल ही में सिद्धार्थ और कियारा फिल्ममेकर करण जौहर के पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में साथ नजर आए थे. इस शो में दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने के बाद से ही ये कपल लगातार सुर्खियों में बना हुआ है और फैंस इनकी हर अपडेट पर नजर रख रहे हैं.

इस खुशखबरी के बीच हाल ही में कियारा आडवाणी का बेबी शावर भी बड़े ही खास अंदाज में ऑर्गेनाइज किया गया. कपल के करीबी दोस्तों ने मिलकर उनके लिए इस सरप्राइज पार्टी का इंतजाम किया था. कियारा ने इस पूरे इवेंट को मीडिया और लाइमलाइट से बिल्कुल दूर रखा और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगने दी. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इस सेलिब्रेशन की कोई झलक फैंस के साथ शेयर नहीं की. हालांकि, इतनीप्राइवेसी के बावजूद इस खास मौके की एक बेहद प्यारी तस्वीर अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है.

केक की तस्वीर ने खींचा सबका ध्यान

कियारा ने भले ही अपनी पार्टी की तस्वीरें छुपाकर रखी हों, लेकिन उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेबी शावर के केक की एक झलक जरूर दिखाई. इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने केक बनाने वाले का दिल से आभार भी जताया. ये एक बेहद खूबसूरत चॉकलेट केक था, जिसे अलग-अलग तरह के फूलों से सजाया गया था. केक पर वायलेट और ब्लू कलर के फूल लगे हुए थे, जो देखने में बेहद खूबसूरत और काफी अट्रैक्टिव लग रहे थे, लेकिन इस पूरे केक की सजावट में एक ऐसी छोटी सी चीज थी, जिसने हर किसी की नजर अपनी तरफ खींच ली.

‘ना बात करने की तमीज है, एटीट्यूड अलग लेवल का...’, नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लेकर दीया मिर्जा ने किया ऐसा पोस्ट; दंग रह गए फैंस

एक पिंक फूल पर टिकी सबकी निगाहें

इस चॉकलेट केक पर लगे ढेर सारे नीले और वायलेट फूलों के बीच सिर्फ एक ही पिंक कलर का फूल लगा हुआ था. बस फिर क्या था, इंटरनेट की तेज नजरों ने इस एक गुलाबी फूल को तुरंत पकड़ लिया. सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के सामने आते ही तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. कई यूजर्स और फैंस का मानना है कि शायद कपल ने इस अकेले पिंक फूल के जरिए अपने आने वाले बच्चे का जेंडर रिवील किया है. लोगों को लग रहा है कि कियारा और सिद्धार्थ के घर एक बार फिर बेटी जन्म लेने वाली है और ये उसी का एक प्यारा सा इशारा है.

कपल ने साध रखी है चुप्पी

हालांकि, केक के इस डिजाइन और जेंडर रिवील की खबरों पर सिद्धार्थ मल्होत्रा या कियारा आडवाणी की तरफ से कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है और न ही जी न्यूज इसकी पुष्टि करता है. ये सभी बातें सिर्फ सोशल मीडिया पर उनके फैंस और यूजर्स की ओर से लगाए जा रहे कयासों का हिस्सा हैं. बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते हैं. ऐसे में ये सिर्फ एक इत्तेफाक भी हो सकता है या फिर केक डिजाइनर की अपनी क्रिएटिविटी, जिसका सच तो आने वाले वक्त में ही सामने आएगा.

क्यूट अंदाज में दी थी गुड न्यूज

आपको बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने बेहद ही यूनिक और दिल को छू लेने वाले अंदाज में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. कपल ने अपनी बड़ी बेटी सराया के साथ कुछ बेहद क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं. इन फोटोज में पूरे परिवार के हाथ नजर आ रहे थे और उनके हाथों पर नन्हे बच्चे के छोटे-छोटे सॉक्स रखे हुए थे. इस प्यारी सी पोस्ट के जरिए दोनों ने दुनिया को बताया था कि उनका परिवार अब और बड़ा होने वाला है. फैंस अब बेसब्री से उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब कपल अपने दूसरे बच्चे की पहली झलक दिखाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES