)
सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' की लॉन्चिंग को लेकर महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है. डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने महाराष्ट्र में सोनिया गांधी की किताब को बैन लगाने की मांग की है. पार्टी का आरोप है कि सोनिया गांधी ने अपनी किताब में वीर सावरकर और मराठियों का अपमान किया है. शिवसेना ने कहा कि कांग्रेस ने संसद भवन में वीर सावरकर का तैलचित्र लगाने का विरोध किया था और उसे हटाने के लिए सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को लेटर लिखा था. शिंदे की पार्टी ने कहा कि वीर सावरकर ने इतनी यातनाएं सही हैं, लेकिन इस किताब में उनके प्रति सिर्फ जहर भरा हुआ है. इस किताब में ऐसी बातें कही गयी हैं, जो मराठियों की अस्मिता को ठेस पहुंचा रही हैं. शिवसेना नेताओं ने पत्रकारों के सामने सोनिया गांधी की किताब को फाड़कर फेंक दिया.
खबर अपडेट हो रही है...