Khatron Ke Khiladi 15 Winner: अविनाश मिश्रा ने जीती ट्रॉफी, ऋत्विक धनजानी रहे रनरअप; जानें कितनी मिली प्राइज मनी
Khatron Ke Khiladi 15 Winner: रोहित शेट्टी के फेमस स्टंट रियलिटी शो 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' सीजन 15 की ट्रॉफी अविनाश मिश्रा ने अपने नाम की है. इस शो के रनरअप ऋत्विक धनजानी रहे. जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी.
Khatron Ke Khiladi 15 Winner Name: रोहित शेट्टी के फेमस स्टंट रियलिटी शो 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' सीजन 15 को आखिरकार उसका विजेता मिल गया है. इस सीजन की ट्रॉफी अविनाश मिश्रा ने अपने नाम की है. शो के ग्रैंड फिनाले को दो हिस्सों में टेलीकास्ट किया गया था. पहला एपिसोड शनिवार, 3 अक्टूबर को दिखाया गया और दूसरा आखिरी एपिसोड रविवार, 4 अक्टूबर को प्रसारित हुआ. जिसके चलते 4 अक्टूबर को इस शो को अपना विजेता मिल गया.
ग्रैंड फिनाले में अविनाश मिश्रा का सीधा मुकाबला ऋत्विक धनजानी और ओरी से हुआ था. हालांकि ओरी पहले आउट हो गए थे और फिर बाद में ऋत्विक धनजानी रनरअप रहे, जिसके चलते अविनाश ने शो की ट्रॉफी अपने नाम की. 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 15 का ग्रैंड फिनाले 4 अक्टूबर को रात 9 बजे कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट हुआ. टीवी के साथ-साथ दर्शकों को यह ऑनलाइन जियो हॉटस्टार पर भी देखने को मिला. स्टंट रियलिटी शो में इस बार अलग-अलग तरह के स्टंट देखने को मिले, जिन्हें दर्शकों ने भी काफी पसंद किया.
कौन-कौन बने थे टॉप 5 फाइनलिस्ट?
फेमस स्टंट रियलिटी शो 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' सीजन 15 का फिनाले इस बार 5 कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, ऋत्विक धनजानी, करण वाही और ओरी यानी ओरहान अवात्रामणि के बीच हुआ. फिनाले के पहले हिस्से में हर्ष गुजराल और रुबीना दिलैक का सुहाना सफर खत्म हो गया था. जिसके बाद टॉप 5 कंटेस्टेंट बचे थे और उनके बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला.
विनर को कितनी मिली प्राइज मनी?
'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' सीजन 15 के विजेता अविनाश मिश्रा को ट्रॉफी के साथ-साथ 20 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली. इतना ही नहीं, इसके साथ एक चमचमाती नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट भी मिली. इसके अलावा फिनाले के रनर-अपऋत्विक धनजानी कंटेस्टेंट रहे.
13 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ था सफर
बता दें कि 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' सीजन 15 का सफर 1 अगस्त 2026 को कुल 13 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ था. शो में अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, ऋत्विक धनजानी, करण वाही, ओरी यानी ओरहान अवात्रामणि, हर्ष गुजराल, रूहानिका धवन, जैस्मिन भसीन, गौरव खन्ना, विशाल आदित्य सिंह, शगुन शर्मा और अविका गौर शामिल हुए थे. इन सभी कंटेस्टेंट्स के बीच शुरू से ही कड़ी जंग देखने को मिली थी. एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने के बाद शो को टॉप 5 कंटेस्टेंट मिले थे.
बता दें कि अविनाश मिश्रा शो की शुरुआत से ही हर स्टंट को काफी अच्छे से परफॉर्म करते थे. हर स्टंट में उनका टारगेट यही रहता था कि उन्हें इस स्टंट को जीतना है. कई बार तो वे दूसरों के स्टंट भी करते थे, जब कोई चोटिल या जख्मी होता था. जिसके चलते कई बार रोहित शेट्टी ने भी शो में उनकी तारीफ की है.