काइली जेनर के पोस्ट से मचा बवाल, बहन केंडल जेनर ने बिकिनी के ऊपर लपेटा ॐ वाला सारोंग, भारतीय यूजर्स ने लगाई क्लास
काइली जेनर और केंडल जेनर अपने आउटफिट की वजह से विवाद में हैं. दरअसल केंडल जेनर ने बिकिनी के ऊपर सनातन धर्म के पवित्र प्रतीक ऊँ को लपेटा था. भारतीय यूजर्स ने इसे लेकर ट्रोलिंग शुरू कर दी है.
पॉपुलर अमेरिकी सुपरमॉडल काइली जेनर की पोस्ट पर विवाद हो गया है. काइली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. फोटो में वह अपनी बहन केंडल जेनर के साथ नजर आ रही हैं. मॉडल का पोस्ट इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल वायरल हो गया है. वहीं भारतीय यूजर्स ने इस पोस्ट को लेकर ट्रोलिंग शुरू कर दी है. फोटो में काइली बहन केंडल जेनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं. फोटो में काइली ने कैप्शन लिखा-पूरी दुनिया की सबसे क्यूट लड़की.
हॉलीडे मना रही हैं एक्ट्रेस
केंडल जेनर अपनी बहन काइली जेनर के साथ जस्टिन बीबर की पत्नी हैली बीबर के बर्थडे के मौके पर बहामास हॉलीडे मना रही थी. इस इस दौरान उन्होंने बीच पर कैरी करने के लिए सारोंग चुना, फोटो सामने आते ही बवाल मच गया. सोशल मीडिया पर यूजर ने नाराजगी जाहिर की है. लोगों को सवाल उठाया है कि धार्मिक प्रतीक का इस्तेमाल फैशन में नहीं कर सकते हैं. केंडल जेनर ने अपना खुद का ब्रांड 818 टकीला 2021 में शुरू किया.
केंडल के कपड़ों पर उठा विवाद
केंडल जेनर की फोटो पर विवाद शुरू हो गया. फोटो में केडल ब्लैक कलर की बिकिनी पहने दिख रही हैं. बिकिनी के ऊपर मॉडल ने पीले रंग का सारोंग लपेटा हुआ है. इस कपड़े पर सनातन धर्म का पवित्र प्रतीक ऊँ और कुछ मंत्र लिखे थे. कुछ यूजर्स ने माना कि इससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचती है. लोगों उनकी फोटो पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा ओम बहुत ही पवित्र प्रतीक है, इससे स्विमवियर या बिकिनी के साथ फैशन की तरह कैरी करना अपमानजनक है. दूसरे यूजर ने लिखा- मेरा धर्म आपका फैशन ट्रेंड नहीं है.
केंडल जेनर करियर
केंडल जेनर एक पॉपुलर मॉडल हैं. उन्होंने कई रियलिटी टीवी शो में भी काम किया है. केंडल ने रियलिटी शो कीपिंग विद द कार्दशियन में काम किया था. केंडल ने 14 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी. साल 2014 और 2015 में मिलान और पेरिस फैशन वींक रैंप वॉक से उन्हें ग्लोबल पहचान मिली है. केंडल जेनर बड़े-बड़े ब्रांड्स के लिए वॉक कर चुकी हैं. गिवेंची, एस्टी, वर्साचे, मार्क जैकब्स और विक्टोरियाज के लिए वॉक कर चुकी हैं.