SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जेब में थे महज 24 रुपये, अब बने 1 करोड़ के मालिक! KBC के 18वें सीजन को मिला पहला करोड़पति, BIG B ने खुश होकर लगाया गले

अमिताभ बच्चन के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ को इस सीजन का पहला करोड़पति मिल गया है. महाराष्ट्र के जलगांव के 28 साल के भूषण ठाकरे ने 1 करोड़ रुपये जीत लिए हैं. कभी 24 रुपये लेकर मुंबई आए भूषण ने संघर्ष की दास्तां सुनाई. जानें क्या वे 7 करोड़ जीत पाएंगे?

Written By Vandana Saini
Published: Nov 21, 2026, 13:14 IST | Updated: Nov 21, 2026, 14:09 IST
Image Credit: केबीसी 18 के पहले करोड़पति बने 28 साल के भूषण ठाकरे
Join

अमिताभ बच्चन के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 18वें सीजन को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है. हर बार की तरह इस सीजन में भी देश के अलग-अलग हिस्सों से कंटेस्टेंट अपने सपने पूरे करने आ रहे हैं. इसी बीच शो को अपना पहला 1 करोड़ रुपये का विनर मिल गया है. महाराष्ट्र के जलगांव के रहने वाले 28 साल के भूषण ठाकरे ने शानदार खेल दिखाते हुए ये बड़ी रकम जीत ली है. 1 करोड़ जीतने के बाद अब भूषण 7 करोड़ रुपये के जैकपॉट सवाल तक पहुंच गए हैं. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या वे इस आखिरी सवाल का सही जवाब देकर इतिहास रच पाएंगे?

भूषण ठाकरे का हॉट सीट तक पहुंचने का ये सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था. ये सक्सेस सिर्फ पैसों की नहीं, बल्कि उनके सालों की कडी मेहनत और परिवार के अधूरे सपनों के पूरे होने की कहानी है. एक वक्त ऐसा भी था जब भूषण अपनी जेब में महज 24 रुपये लेकर मायानगरी मुंबई आए थे. उस दौर में उन्होंने काफी मुश्किलें झेलीं, लेकिन कभी हार नहीं मानी. आज अपनी लगन और जानकारी के दम पर वे करोडपति बन गए हैं. उनकी इस बडी जीत से घरवालों और पूरे इलाके में जबरदस्त खुशी का माहौल है. अब हर कोई ये देखने के लिए बेताब है कि आगे वे क्या कमाल करते हैं?

1 करोड़ जीतते ही अमिताभ ने लगाया गले

सोनी टीवी ने शो का एक नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें भूषण 1 करोड़ रुपये के मुश्किल सवाल का एकदम सही जवाब देते नजर आ रहे हैं. भूषण का सही जवाब सुनते ही अमिताभ बच्चन की खुशी का ठिकाना नहीं रहता और वे तुरंत अपनी सीट से उठकर उन्हें गले लगा लेते हैं. इस खास मौके पर भूषण काफी इमोशनल होते हुए नजर आए और अपने पुराने संघर्ष के दिनों को याद करते हैं. उन्होंने बताया कि उनके पिता रोजाना मजदूरी करके किसी तरह घर का खर्च चलाते थे. इसके अलावा उनकी मां की तबीयत भी ज्यादातर खराब रहती थी और उनकी कई बड़ी सर्जरी तक हो चुकी हैं.

डेढ़ साल से घर नहीं गए थे भूषण

इन्हीं सब वजहों से उनके पूरे परिवार ने बहुत बुरा दौर देखा है. बातचीत के दौरान भूषण ठाकरे ने अमिताभ बच्चन को बताया कि उनके माता-पिता ने उनकी पढ़ाई के लिए दिन-रात एक कर दिया. पिता मजदूरी के पैसों से मां का इलाज करवाते थे और साथ ही उनकी पढ़ाई का खर्च भी उठाते थे. माता-पिता के इस त्याग को देखकर भूषण के मन में हमेशा कुछ बड़ा करने की जिद रही. वे पिछले डेढ़ साल से अपने घर भी नहीं गए थे. उनका मानना था कि वे 28 साल के हो चुके हैं और जब तक अपने पैरों पर खड़े होकर माता-पिता को अच्छी जिंदगी नहीं दे देते, तब तक घर नहीं लौटेंगे.

डर के मारे थम जाएंगी सांसें! अकेले में भूलकर भी न देखें ये 7 खौफनाक डरावनी सीरीज, सालों से OTT पर बटोर रहीं जबरदस्त व्यूअरशिप

पिता ने मजदूरी करने से किया था मना

भूषण ने एक बेहद इमोशनल किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि जब वे सरकारी नौकरी और परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे, तब किसी वजह से उन्हें कॉलेज में एडमिशन नहीं मिल पाया था. उस समय वे घर पर रहकर ही अपनी पढाई कर रहे थे. अपने पिता को हर दिन कडी मेहनत और मजदूरी करते देख भूषण को लगा कि उन्हें भी घर की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाना चाहिए. घर पर खाली बैठने के बजाय उन्होंने गांव की नदी पर जाकर मजदूरी करने का फैसला किया और काम भी शुरू कर दिया, लेकिन जब उनके पिता को इस बात की भनक लगी, तो उन्हें भूषण ऐसा करने से मना कर दिया.

पढ़ाई पूरी करने की दी थी सलाह

भूषण ने शो में बताया कि उनके पिता ने उन्हें कभी भी मजदूरी करने की इजाजत नहीं दी. उन्होंने साफ कह दिया, ‘या तो घर बैठकर मन लगाकर पढ़ाई करो या अपनी डिग्री पूरी करो, लेकिन मजदूरी के बारे में कभी सोचना भी मत’. दरअसल, उनके पिता चाहते थे कि भूषण पढ़-लिखकर समाज में अपना एक अलग नाम कमाएं और कामयाब इंसान बनें. आज KBC 18 के इस मंच पर 1 करोड़ रुपये जीतकर भूषण ने अपने पिता के उस भरोसे और सपने को सच कर दिखाया. अब शो देखने वाले हर शख्स की नजरें 7 करोड़ के अगले सवाल पर टिकी हैं कि क्या वे इस खेल में नया इतिहास रच पाएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES