अगर आपको भी ऐसी कहानियां पसंद आती हैं, जो हकीकत और किसी बुरे सपने के बीच का फर्क ही खत्म कर देती हैं, तो ये 7 साइकोलॉजिकल हॉरर वेब सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. इन सीरीज में आपको अजीबोगरीब और डरावने सुपरनैचुरल एक्सपीरियंस, समझ से परे दिखने वाले खौफनाक नजारे, गहरे और काले राज, उलझे हुए दिमाग और रोंगटे खड़े कर देने वाली मिस्ट्री देखने को मिलती है. ये सीरीज सिर्फ डराती नहीं हैं, बल्कि इंसान के दिमाग से खेलते हुए साइकोलॉजिकल ड्रामा और ‘स्पाइन-चिलिंग’ हॉरर का ऐसा जबरदस्त तड़का लगाती हैं कि देखने वाले की नींद उड़ जाती है. अगर आप भी थ्रिल और सस्पेंस से भरा कुछ अलग देखना चाहते हैं, तो ये सीरीज आपको जरूर देखनी चाहिएं.
1/7
‘मिडनाइट मास’ (Midnight Mass)
अगर आप कुछ अलग और रोंगटे खड़े कर देने वाला देखना चाहते हैं, तो नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘मिडनाइट मास’ आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. इसकी कहानी एक बेहद शांत और छोटे से आइलैंड के लोगों से शुरू होती है, लेकिन जैसे ही वहां एक मिस्टीरियस जवान पादरी कदम रखता है, सब कुछ बदल जाता है. आइलैंड पर अचानक अजीबोगरीब चमत्कार और डरावने हादसे होने लगते हैं. आगे चलकर धर्म, पछतावे और अंधविश्वास के चक्कर में फंसे गांव वाले एक ऐसे खौफनाक जाल में उलझ जाते हैं, जिससे बाहर निकलना नामुमकिन सा लगता है. साइकोलॉजिकल ड्रामा और सुपरनैचुरल हॉरर का ये तड़का इतना जबरदस्त है कि आप इसे बिना पलक झपकाए आखिरी एपिसोड तक देखते रह जाएंगे.
2/7
‘द बॉडी’ (The Body)
साइकोलॉजिकल हॉरर जॉनर में हाल ही में जुड़ी ‘द बॉडी’ नेटफ्लिक्स पर काफी ज्यादा चर्चा में रहने वाली सीरीज है, जिसको लोग खूब देखते हैं. इस कहानी के सेंटर में एक कैथोलिक स्कूल की कुछ लड़कियां हैं, जिनकी जिंदगी एक डांस-टीम के प्रोग्राम के बिगड़ने के बाद पूरी तरह बदल जाती है. इस घटना के बाद इन लड़कियों को भविष्य की अजीबोगरीब झलकियां दिखने लगती हैं, जिससे पूरे शहर में डर और दहशत का माहौल बन जाता है. क्विन शेफर्ड के डायरेक्शन में बनी 8 एपिसोड वाली इस सीरीज में क्रिस्टीना बोगिक, सारा बूसटैनी और जीना मेसजारोस जैसे कलाकार लीड रोल में हैं. ये सीरीज डराने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर देगी.
3/7
‘द फॉल ऑफ द हाउस ऑफ अशर’ (The Fall of the House of Usher)
फेमस राइटर एडगर एलन पो की कहानियों से इंस्पायर ये शानदार हॉरर सीरीज आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इसकी कहानी एक बहुत ही अमीर ‘अशर फैमिली’ के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके सदस्य अचानक एक-एक करके बेहद अजीब और मिस्टीरियस तरीके से मरने लगते हैं. जैसे ही परिवार के पुराने और काले राज सबके सामने खुलने लगते हैं, ये पूरी कहानी लालच, गुनाह, ताकत के घमंड और दिमागी डर की एक खौफनाक दास्तान बन जाती है. इसका डरावना माहौल और हर मोड़ पर बदलती कहानी देखने वालों को हर एपिसोड के साथ झटका देती है और आखिर तक सोचने पर मजबूर कर देती है.
4/7
‘द हंटिंग ऑफ हिल हाउस’ (The Haunting of Hill House)
नेटफ्लिक्स पर मौजूद सबसे बेहतरीन और डरावनी सीरीज की बात हो और ‘द हंटिंग ऑफ हिल हाउस’ का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. इस सीरीज की कहानी क्रेन फैमिली के ईग-गिर्द घूमती है, जिसके साथ बचपन में पुराने घर में कुछ ऐसे खौफनाक हादसे हुए थे, जिनका डर आज भी उनके दिमाग से नहीं निकला है. सीरीज की खासियत ये है कि इसकी कहानी आज के समय और बीते हुए कल के बीच घूमती रहती है, जिससे सस्पेंस लगातार बना रहता है. ये सिर्फ भूत-प्रेत की कहानी नहीं है, बल्कि इसमें परिवार के आपसी रिश्तों, अपनों को खोने के गम और बचपन की कडवी यादों को बहुत ही इमोशनल और शानदार तरीके से दिखाया गया है.
5/7
‘मैरिएन’ (Marianne)
अगर आपको सच में डरावने और रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानियां देखने को शौक है, तो नेटफ्लिक्स की फ्रेंच सीरीज ‘मैरिएन’ आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए. इसकी कहानी एक ऐसी राइटर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो डरावनी किताबें लिखती है, लेकिन एक दिन उसे अहसास होता है कि उसकी कहानी की खतरनाक चुड़ैल असल दुनिया में भी मौजूद है. अपने पुराने शहर लौटने पर उसके साथ ऐसी अजीब घटनाएं घटती हैं कि सच और कल्पना के बीच का फर्क ही खत्म हो जाता है. ये 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज आपको शुरू से लेकर आखिर तक बांधे रखेगी, जो 2019 में स्ट्रीम हुई थी.
6/7
‘आर्काइव 81’ (Archive 81)
नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘आर्काइव 81’ देखने वालों को पुराने वीडियो टेप, अचानक गायब होने के रहस्य और अजीबोगरीब ताकतों की एक अलग ही दुनिया में ले जाती है. ये पूरी कहानी डैन टर्नर नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे कई साल पहले गायब हुई एक फिल्ममेकर के खराब हो चुके पुराने वीडियो टेप ठीक करने का काम मिलता है, लेकिन जैसे-जैसे वो इन टेप्स को देखता है और इनकी गहराई में जाता है, उसका सामना एक डरावनी अपार्टमेंट बिल्डिंग और एक खतरनाक ग्रुप के काले सच से होता है. ये शो बहुत ही धीरे-धीरे सस्पेंस बनाता है और इसके दिमागी खेल रोंगटे खड़े कर देते हैं.
7/7
‘इविल’ (Evil)
अगर आपको ऐसी कहानियां पसंद हैं, जिनमें सस्पेंस और डर का तगड़ा डोज हो, तो जियो हॉटस्टार पर मौजूद ‘इविल’ आपके लिए ही है. ये सीरीज साइंस, साइकोलॉजी और सुपरनैचुरल ताकतों को करीब से दिखाती है. इसकी कहानी एक फॉरेंसिक साइकोलॉजिस्ट, एक ट्रेनिंग ले रहे पादरी और एक टेक एक्सपर्ट के आसपास घूमती है. ये तीनों मिलकर ऐसे अजीबोगरीब और मिस्टीरियस मामलों की जांच करते हैं, जिनके पीछे भूत-प्रेत या किसी अनजानी काली शक्ति का हाथ होने का शक होता है. किसी पर भूत सवार होने के दावे से लेकर अजीब मेंटस इवेंट्स तक, हर नया केस इंसान के दिमाग, उसकी आस्था और बुराई की असली वजह पर गहरे सवाल खड़े करता है.