गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड 'कोमल रानी' पर भड़की कश्मीरा शाह, मामी 'सुनीता आहूजा' का खुलकर किया सपोर्ट
एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार ने बीते दिन गोविंदा की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने सुनीता को कातिल तक बोला था. वहीं अब कश्मीरा शाह ने मामी का खुलकर सपोर्ट किया है.
गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. उनकी पत्नी सुनीता ने गोविंदा को एक्ट्रेस का शुगर डेडी बताया. जिसके बाद से गोविंदा और उनकी पत्नी के रिश्ते उलझते हुए नजर आ रहे हैं. हाल ही में गोविंदा को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे. इंटरनेट पर गोविंदा और कोमल के वीडियो वायरल हुए थे.
बीते दिन कोमल रानी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर गोविंदा की पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए. वहीं अब कश्मीरा शाह ने सुनीता का खुलकर सपोर्ट किया है वहीं कोमल को खरी-खोटी सुनाई.
कोमल रानी स्वर्णकार पर फूटा गुस्सा
कोमल रानी स्वर्णकार पर कश्मीरा शाह का गुस्सा फूटा है. कश्मीरा एक्टर कृष्णा अभिषेक की पत्नी हैं. कृष्णा गोविंदा के भांजे हैं. कश्मीरा ने इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट शेयर किया है. कश्मीरा ने पोस्ट में लिखा करियर की शुरुआत से लेकर अब तक 50 फिल्मों में काम कर चुकी हूं. 30 साल के मेरे करियर में मेरे किसी भी को-स्टार को मेरी पर्सनल लाइफ और इमोशन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. मैं केवल एक ही इंसान को सबकुछ बताया है और वह मेरे पति कृष्णा अभिषेक हैं.
मामी सुनीता का किया सपोर्ट
पोस्ट में कश्मीरा शाह ने आगे लिखा कि मैं मजबूत महिला वाले परिवार में शादी की है. हमें अक्सर घमंडी, हावी होना, फोकस्ड, बदतमीज और मतलबी बोला जाता है. क्योंकि हम अपने परिवार का ध्यान रखती हैं, पहली बार है जब हमें कातिल बोला जा रहा है. अगर कोई महिला अपने परिवार की रक्षा करती हैं और उस महिला को कातिल बोला जाता है तो ठीक है मुझे गर्व है आप ऐसी महिला हैं. कश्मीरा ने मामी सुनीता को पोस्ट में टैग किया है. बोला मैं आपको साथ हमेशा खड़ी रहूंगी.
कोमल रानी ने लगाया था ये गंभीर आरोप
शनिवार को एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार ने पोस्ट शेयर कर सुनीता आहूजा के बयान पर अपना रिएक्शन दिया था. उन्होंने बोला- जो औरत अपने पति को सालों से जान से मारने की कोशिश कर रही है, वैसी औरतों की बद्दुआएं किसी को नहीं लगती है. पहले से टूटे हुए घर में कोई भी होमब्रेकर नहीं हो सकता है. कोमल रानी का पोस्ट काफी तेजी से वायरल हुआ था.