SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर तहलका मचाने आ रही 'सरदार 2', जानें कब और कहां देख सकेंगे कार्थी की यह धमाकेदार थ्रिलर?

Sardar 2 OTT Release Date: साउथ एक्टर कार्थी की फिल्म 'सरदार 2' कुछ ही दिनों पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब ओटीटी रिलीज की तारीख भी सामने आ गई है. आइए जानते हैं कि ओटीटी पर ये कब दस्तक देगी?

Written By Kajol Gupta
Published: Sep 28, 2026, 06:02 PM IST | Updated: Sep 28, 2026, 06:26 PM IST
Image Credit: सिनेमाघरों के बाद OTT पर आएगी सरदार 2
Join

Sardar 2 OTT Release Date: साउथ के मशहूर एक्टर कार्थी और एस. जे. सूर्या स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म 'सरदार 2' अब आखिरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. पी. एस. मित्रन के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2022 की हिट फिल्म 'सरदार' की सीक्वल है, जो 10 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था. अब सिनेमाघरों में रिलीज के एक महीने के अंदर ही फिल्म के मेकर्स ने इसकी ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया है. आइए जानते हैं ओटीटी पर कब रिलीज होगी फिल्म-

कैसे हुआ ओटीटी रिलीज का ऐलान?

मेकर्स ने 28 सितंबर को एक दिलचस्प प्रोमो वीडियो जारी करके इसकी ओटीटी रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा की. इस वीडियो में कार्थी और एक्ट्रेस आशिका रंगनाथ नजर आ रहे हैं. वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'ध्यान दें: एक नया मिशन. सरदार 2 प्राइम वीडियो पर 1 अक्टूबर से.' वीडियो की शुरुआत में आशिका कार्थी से कहती हैं, 'सरदार, अब समय आ गया है.' इसके बाद कार्थी कोड वर्ड्स में एक मैसेज भेजते हैं, जिस पर आशिका पूछती हैं, 'यह क्या मैसेज है? मुझे समझ नहीं आया.' इस पर कार्थी जवाब देते हैं, 'तुम्हें समझ नहीं आया? उन्हें समझ आ जाएगा.'

क्या है सरदार 2 की कहानी?

'सरदार 2' में कार्थी पिता और बेटे की दोहरी भूमिका (Dual Role) में नजर आ रहे हैं. पी. एस. मित्रन, अशमीरा अय्यप्पन और रत्ना कुमार द्वारा लिखित यह फिल्म एक रोमांचक मिशन के साथ सामाजिक मुद्दों को उजागर करती है. फिल्म का आधिकारिक सिनॉप्सिस बताता है कि यह फ्लैशबैक में स्पाइ (जासूस) सरदार की कहानी दिखाती है, जबकि लेटेस्ट समय में उनका बेटा इंस्पेक्टर विजय 'ब्लैक डैगर' नाम के खतरनाक विलेन का मुकाबला करता है.

दरअसल, यह कहानी विजय प्रकाश की है, जो रॉ के लिए काम करते हैं और उन्हें एक कम चर्चित यूनिट में तैनात किया गया है. हालात तब बदलते हैं, जब सरदार के पुराने मिशनों में से एक से जुड़ी जानकारी सामने आती है. जांच में एक खतरनाक बायोकेमिकल हथियार भी शामिल हो जाता है, जिसे हासिल करने की कोशिश एक भाड़े के लड़ाकों का ग्रुप कर रहा है.

सरदार 2 का थिएट्रिकल रिएक्शन

पिछली फिल्म की सफलता के बाद, इस फिल्म से सिनेमाघरों में बहुत उम्मीदें थीं. हालांकि,  बॉक्स ऑफिस पर 'सरदार 2' उन उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई, क्योंकि अपनी थिएट्रिकल रिलीज के दौरान 'मंडाडी' ने बाजी मार ली थी. अब जब फिल्म की डिजिटल रिलीज का ऐलान हो गया है, तो उम्मीद है कि अमेजन प्राइिम वीडियो पर इसे ज्यादा दर्शक मिलेंगे. 'सरदार 2' के फैंस 1 अक्टूबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर फिल्म का आनंद ले सकेंगे. जल्द ही प्रीमियर होने का मतलब यह भी है कि दर्शक थिएट्रिकल रिलीज के सिर्फ तीन हफ्ते बाद ही फिल्म देख पाएंगे.

कैसा रहा स्टारकास्ट और कलेक्शन?

फिल्म की स्टारकास्ट में कार्थी के अलावा एस. जे. सूर्या, आशिका रंगनाथ, योगी बाबू, मालविका मोहनन, रजिषा विजयन और अच्युत कुमार लीड रोल में हैं, जबकि संगीत सैम सी.एस. ने तैयार किया है. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'सरदार 2' ने अपने थियेट्रिकल रन के दौरान दुनिया भर में 23.85 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसमें भारत से 19 करोड़ रुपये ग्रॉस और विदेशों से 4.85 करोड़ रुपये ग्रॉस की कमाई शामिल है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES