App

सोनू निगम के कॉन्सर्ट को लेकर मचा बवाल, कर्नाटक रक्षा वेदिके ने जताया विरोध, पुलिस से की परमिशन न देने की मांग

सिंगर सोनू निगम और कन्नड़ संगठन कर्नाटक रक्षा वेदिके को लेकर विवाद फिर से चर्चा में आ गया है. कन्नड़ संगठन ने बेंगलुरु पुलिस से 24 अक्टूबर को होने वाले कॉन्सर्ट को परमिशन न देने की मांग की है.

सोनू निगम के कॉन्सर्ट को लेकर मचा बवाल, कर्नाटक रक्षा वेदिके ने जताया विरोध, पुलिस से की परमिशन न देने की मांग
Image Credit: इंस्टाग्राम

कर्नाटक रक्षा वेदिके के अध्यक्ष नारायण गौड़ा ने बेंगलुरू पुलिस से सिंगर सोनू निगम के 24 अक्टूबर को होने वाले कॉर्न्सट को कैंसिल कराने की मांग की है. 24 अक्टूबर 2026 को सोनू निगम का बेंगलुरू में 7 बजे मॉल में म्यूजिक कार्यक्रम होना है. KRV ने सोनू निगम पर कन्नड़ भाषा बोलने वाले लोगों की तुलना पहलगाम आंतकी हमले करने का आरोप लगया है. दरअसल साल 2025 में सिंगर ने कन्नड़ भाषा में गाना गाने से मना कर दिया, और पहलगाम हमले का जिक्र किया था. जिसके कन्नड़ भाषा के लोगों की भावना आहत हो गई थी.

साल 2025 में मचा था बवाल

सोनू निगल हाल ही में बेंगलुरु के ईस्ट पॉइंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में परफॉर्म कर रहे थे. तभी स्टूडेंट्स ने सोनू निगम से कन्नड़ भाषा में गाना गाने की मांग की थी. जिसके बाद सभी लोग कन्नड़, कन्नड़ चिल्लाने लगे. ऐसे में सिंगर ने बीच में ही गाना रोक दिया. सिंगर ने बोला- पहलगाम में जो हुआ उसका यही कारण है. प्लीज ये तो देखिये कि आपके सामने कौन खड़ा है, मैं आपसे प्यार करता हूं.

जिसके बाद विवाद काफी बढ़ गया था. विवाद की वजह उन्हें कन्नड़ फिल्मों के प्रोजेक्ट से भी बाहर कर दिया गया था. बढ़ते विवाद के बाद सोनू निगम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर माफी भी मांगी थी, सिंगर ने सॉरी कर्नाटक, मेरा आपके प्रति प्यार मेरे अहंकार से ज्यादा बड़ा है. आपको हमेशा प्यार करता रहूंगा.

सिंगर के 24 अक्टूबर के कार्यक्रम को कैंसिल करने की मांग

कर्नाटक रक्षा वेदिके ने बेंगलुरू पुलिस से 24 अक्टूबर को उनके म्यूजिक कार्यक्रम को रद्द करने की अपील की है. सिंगर का कार्यक्रम को कैंसिल कराने की मांग से विवाद फिर से चर्चा में आ गया है. पुलिस ने सिंगर के कार्यक्रम को लेकर क्या निर्णय दिया, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस ने अभी तक सिंगर के म्यूजिक शो को लेकर को भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. सोनू निगम और कन्नड़ संगठन के बीच का विवाद भाषा, सांस्कृतिक पहचान और सिंगर द्वारा मंच पर दिए बयान को लेकर है.

सोनू निगम कन्नड़ फिल्मों के गाने में दे चुके हैं आवाज

सोनू निगम कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुके हैं. हिंदी के साथ-साथ वह कन्नड़ भाषा में भी गायकी कर चुकी हैं. उन्होंने कन्नड़ सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में की थी. उन्होंने फिल्म जीवननिधि के गाने येलो यारो हेगो में आवाज दी थी. इस गाने का म्यूजिक संगीत कोठी ने दिया था वहीं गाने के बोल आर एन जयगोपाल ने लिखे थे. सोनू निगम ने कन्नड़ भाषा में 600 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए थे. अनिस्थिदे याको इंदु उनका पॉपुलर सॉन्ग हैं. इस सॉन्ग से उन्हें घर-घर में पहचान मिली.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो