SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

करीना कपूर के फैमिली एल्बम ने खींचा ध्यान, किसी तस्वीर में नन्हे तैमूर तो किसी में दिखे बचपन वाले रणबीर-ऋषि

करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार की कुछ पुरानी और खास तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें नन्हे तैमूर की झलक देखने को मिली. वहीं, कुछ तस्वीरों में बचपन वाले रणबीर कपूर और ऋषि कपूर भी नजर आए. उनका यह थ्रोबैक फैमिली एल्बम फैंस का ध्यान खींच रहा है.

Written By Swati Singh
Published: Nov 24, 2026, 14:15 IST | Updated: Nov 24, 2026, 15:31 IST
Image Credit: सोशल मीडिया/इंस्टाग्राम
Join

बॉलीवुड स्टार करीना कपूर ने हाल ही में पुरानी तस्वीरों का एक पिटारा शेयर कर फैंस को यादों के सफर पर ले गईं. इन तस्वीरों में उनके परिवार की कई पीढ़ियों की झलक देखने को मिली. कपूर परिवार के सदस्यों की बचपन की तस्वीरों से लेकर उनके बेटे तैमूर की प्यारी तस्वीरों तक, एक्ट्रेस ने अलग-अलग समय की कई तस्वीरें शेयर कीं.

तस्वीरों में से एक में करीना ने अपने बचपन की एक खास याद शेयर की है, जिसमें उनके दिवंगत चाचा ऋषि कपूर और पिता रणधीर कपूर नजर आ रहे हैं. दोनों भाई अपनी जवानी के दिनों में अपनी बहनों के साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं.

करीना कपूर ने शेयर की परिवार की अनदेखी तस्वीरें

अपने इस पोस्ट के साथ करीना ने कैप्शन लिखा है, 'हॉलीडे का अगला सीजन कब होगा'? एक्ट्रेस के इस कैप्शन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो छुट्टियों पर जाने का इंतजार कर रही हैं.

एक और पुरानी तस्वीर में कपूर परिवार की युवा पीढ़ी के सदस्य नजर आ रहे हैं. करीना ने हाल ही में हुए पारिवारिक समारोहों की तस्वीरें भी शेयर कीं. एक तस्वीर में उनका छोटा बेटा अपनी दादी शर्मिला टैगोर के साथ समय बिताता दिख रहा है. एक्ट्रेस ने अपने स्टार माता-पिता रणधीर कपूर और बबीता की 55वीं शादी की सालगिरह मनाते हुए परिवार की एक यादगार तस्वीर भी शामिल की. ​​

पहले करीना-मीरा की मुलाकात ने खींचा ध्यान, अब उनके पतियों शाहिद-सैफ की बॉन्डिंग वायरल; क्या है पूरा माजरा?

करीना की पोस्ट में उनके बेटों के मस्ती भरे बचपन की झलक भी दिखाई देती है. तस्वीरों में छोटा जेह अपने पिता सैफ अली खान के साथ टेबल टेनिस खेलता दिख रहा है, जबकि दूसरी तस्वीर में वह गिटार बजाना सीखने में मग्न है.

 

 

तस्वीरों में दिखे नन्हे रणबीर, ऋषि और तैमूर

एक्टर्स ने अक्सर सोशल मीडिया पर सैफ और अपने बेटों के साथ अपनी जिंदगी की झलकियां शेयर करती हैं. करीना और सैफ 2012 में शादी के बंधन में बंधे और 20 दिसंबर 2016 को उनके पहले बेटे तैमूर अली खान का जन्म हुआ. उनके दूसरे बेटे, जेह अली खान का जन्म 21 फरवरी 2021 को हुआ था.

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट से पहले मचा हड़कंप, ईमेल में दी गई IED ब्लास्ट की धमकी; जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि करीना अभिनेता रणधीर कपूर और बबीता की बेटी हैं. वह राज कपूर की पोती और पृथ्वीराज कपूर की परपोती हैं. उनकी बहन करिश्मा भी एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उनके कजिन्स में रिद्धिमा कपूर साहनी और अभिनेता रणबीर कपूर शामिल हैं, जो ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES