SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

करीना कपूर ने पिता रणधीर कपूर की बीमारी का किया खुलासा, इमोशनल होकर बोलीं- 80 साल की उम्र में है डिमेंशिया

करीना कपूर खान पति सैफ अली खान के साथ हाल ही में कपिल शर्मा के शो में नजर आई थी. इस दौरान उन्होंने अपनी लव मैरिज पर खुलकर बात की है. वहीं शो में करीना इमोशनल भी हुईं, उन्होंने बताया है कि उनके पिता 80 साल के हो गए हैं, उन्हें डिमेंशिया है.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 21, 2026, 04:44 PM IST | Updated: Oct 21, 2026, 04:48 PM IST
Image Credit: इंस्टाग्राम
Join

करीना कपूर और सैफ अली खान हाल ही में कपिल शर्मा शो में आए थे. इस दौरान कपल ने जमकर मस्ती की है. वहीं शो में करीना कपूर ने बताया है कि उनके पिता रणधीर कपूर की याददाश्त अब कम हो रही है और उन्हें डिमेंशिया है. करीना कपूर अपने पिता की बीमारी के बारे में बताते हुए इमोशनल हो गईं. करीना कपूर ने शो में एक किस्से के बारे में बताते हुए पिता की तबीयत के बारे में बात की है.

मेरे पिता को है डिमेंशिया

करीना ने बताया है कि उनके घर पर मम्मी पापा आए थे. एक्ट्रेस ने बताया है कि उनके पिता 80 साल के हो चुके हैं. इस उम्र में उनकी याददाश्त कम होती जा रही है. एक्ट्रेस ने बताया है कि उनके पिता को डिमेंशिया है. एक्ट्रेस ने अपने पिता को बताया है कि वह कपिल शर्मा के शो में जाने वाली हैं. ये बात सुनकर उनके पिता ने ऊपर की तरफ देखा. एक्ट्रेस ने बताया कि कपिल का शो काफी पॉपुलर, उनके शो का नाम सुनकर उनके पिता ने भी रिएक्शन दिया.

करीना कपूर जब अपने पिता की तबीयत के बारे में बता रही थी, उस दौरान वह काफी इमोशनल हो गई. इसके बाद करीना ने बोला कि कपिल शर्मा का शो लोगों के चेहरे पर स्माइल आती है. उनके शो की यही सबसे बड़ी खासियत है.

रणधीर कपूर नेटवर्थ

रणधीर कपूर की नेटवर्थ लगभग 415 करोड़ रुपये है. रणधीर कपूर ने एक्टिंग, डायरेक्शन, प्रोडक्शन से इतनी कमाई की है. इसके अलावा उन्होंने रियल एस्टेट से भी करोड़ों का बिजनेस किया है. इसके अलावा मुंबई की पॉश जगह पर उनकी कई प्रॉपर्टी है.

रणधीर कपूर और बबीता की शादी कैसे हुई?

रणधीर कपूर ने कुछ साल पहले द कपिल शर्मा शो में  बबीता संग अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए कहा- मैं केवल उनके साथ टाइमपास कर रहा था. पापा ने मुझसे पूछा की शादी करना है या नहीं. मैंने  बोला कि अभी तो शादी की कोई प्लानिंग नहीं है. इसके बाद पापा ने मुझसे गुस्से में बोला कि जब बबीता बुड्ढी हो जाएगी तो क्या तब उससे शादी करेगा. एक्टर ने बताया है कि बबीता से शादी के लिए उन्होंने प्रपोज नहीं किया बल्कि उनके माता-पिता ने एक्टर की तरफ से शादी का रिश्ता भेजा.

करियर में असफलता की वजह से बन गए थे शराबी

एक इंटरव्यू में रणधीर कपूर ने बबीता संग अपने अनबन पर बात की थी. एक्टर ने बताया बबीता को मेरा देर से घर आना पसंद नहीं था. इसके अलावा मेरा शराब पीना बिल्कुल भी पसंद नहीं था. बबीता को लगता था मैं एक बुरा आदमी हूं. हमारी लव मैरिज थी, लेकिन वो जैसा चाहती थी मैं वैसा नहीं रहना चाहती थी. वो मुझे वैसे एक्सेप्ट नहीं करना चाहती थी. हमारे दो बच्चे हैं, बबीता ने उन बच्चों को बहुत अच्छे से परवरिश की है.

रिपोर्ट्स के अनुसार 80 के दशक में रणधीर कपूर का फिल्मी करियर का डाउनफॉल चल रहा था. उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही थी. जिसके बाद उन्हें काम मिलना कम हो गया. इस वजह से डिप्रेशन में थे और खूब शराब पीने लगे थे. एक्टर ने एक इंटरव्यू में बोला कि हमारे समय में पैसा कमाना बहुत मुश्किल था. हम पैसा कमाने के लिए बहुत मेहनत करते थे. 
 

इसे भी पढ़ेंः Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से दहली इंडस्ट्री! राकेश बेदी बोले- 'बॉलीवुड में सुरक्षा अब बड़ा सवाल' 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES