रणवीर-दीपिका से विजय-रश्मिका तक, किसका रिश्ता कैसे चलेगा, ये भी अब जनता तय करेगी? सेलिब्रिटी ट्रोलिंग पर करण जौहर की दो टूक
करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण के सीजन 9 में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा बतौर गेस्ट आए थे. इस दौरान कपल ने अपनी पर्सनल लाइफ के कई राज खोले. सीजन ऑन एयर होने के बाद रश्मिका और विजय को काफी ट्रोल किया गया.
कॉफी विद करण के चैट शो कॉफी विद करण शो के आखिरी सीजन में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा बतौर गेस्ट बनकर आए थे. इस दौरान दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी. शादी के बाद यह पहली बार दोनों ने खुलकर अपने रिश्ते पर बात की थी. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था. इससे पिछले सीजन में रणबीर और दीपिका पादुकोण को भी अपने रिश्ते की वजह से काफी ट्रोल किया गया था. सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते की काफी आलोचना की गई थी.
अब करण जौहर ने उन लोगों को सुनाया है जिन्होंने कपल को ट्रोल किया है. करण ने बताया कि वह पहले भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ ऐसा होता देख चुके हैं. अब लोग रश्मिका और विजय की पर्सनल लाइफ पर कमेंट कर रहे हैं.
रश्मिका और विजय के सपोर्ट में उतरे करण जौहर
THR India से बातचीत के दौरान करण जौहर ने अपने शो आने के बाद रश्मिका और विजय की ट्रोलिंग पर बात की है. उन्होंने बोला हर किसी को अपनी राय रखने का हक है, लेकिन जब आप उन्हें यह बताने लगते हैं कि उन्हें रिश्ते में क्या करना चाहिए, मुझे इससे काफी दिक्कत होती है.आप है कौन? क्या आप काउंसलर हैं? वकील हैं? आप उनके परिवार पर भी कमेंट कर रहे हैं. आप किसी भी सेलिब्रिटी के बारे में अपनी राय रख सकते हैं,लेकिन उनके परिवार को नीचा मत दिखाइए.
किस बात पर हुई थी ट्रोलिंग
दरअसल कॉफी विद करण जौहर के चैट शो में विजय ने बताया कि रश्मिका ने उनसे शादी के लिए 100 बार पूछा था. तो उन्होंने शादी की है, इसके बाद रश्मिका बोलती है कि उन्होंने पूरा साल विजय से शादी के लिए पूछा था. इसी बात को लेकर इंटरनेट पर विजय को काफी ट्रोल किया गाय था.
रणबीर और दीपिका के साथ भी हुआ था ऐसा
करण जौहर ने इंटरव्यू में बोला कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ भी इसी तरह की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. कपल करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण के आठवें सीजन में आए थे. इस दौरान कपल ने अपनी शादी और रिश्ते पर खुलकर बात की थी. जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था.
इसे भी पढ़ें- रणबीर कपूर की रामायण को सूर्या की फिल्म सीन ने दी टक्कर, तमिल फिल्म ने की चार गुना कमाई