)
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण रिलीज हो चुकी है. हर तरफ फिल्म को लेकर तारीफ हो रही है. फिल्म ने 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. रामायण फिल्म के VFX को काफी पसंद किया जा रहा है. खासकर इंटरनेट पर जटायु वाला सीन काफी पॉपुलर हो रहा है. वहीं तमिल भाषा में रणबीर कपूर की फिल्म को सीन फिल्म टक्कर दे रही है. तमिल बॉक्स ऑफिस पर एक्शन-कॉमेडी फिल्म को पसंद किया जा रहा है.
सूर्या की एक्शन कॉमेडी फिल्म सीन 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म में सूर्या लीड रोल में हैं. फिल्म ने चार दिन में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. फिल्म में सूर्या के साथ नजरिया नाजिम और नासलेन लीड रोल में हैं.
सूर्या की फिल्म ने एक दिन में रामायण तमिल भाषा से ज्यादा की कमाई की है. फिल्म रामायण के एक दिन बाद रिलीज हुई थी. ओवरऑल कमाई में रामायण ने 600 करोड़ से अधिक की कमाई की है. केवल तमिल भाषा में सीन ने रामायण फिल्म से ज्यादा की कमाई की है.
सैकनिल्क के अनुसार सोमवार को सीन फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज सीन ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 21.40 करोड़ की कमाई कर ली. केवल तमिल में 17.90 करोड़ रुपये हो गई है.
दूसरी तरफ सोमवार को रामायण ने हिंदी में ज्यादा कमाई की है. एक दिन में फिल्म में 107 करोड़ की कमाई की है. लेकिन तमिल भाषा में फिल्म सीन से पीछे रह गई. सोमवार को जहां सीन फिल्म ने तमिल बॉक्स ऑफिस से 17 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं रामायण का कलेक्शन लगभग 4 करोड़ था.
फिल्म की कहानी डीएसपी इनबराज की है जो एक सनकी पुलिस अधिकारी है. वह एक अधूरे मामले की जांच फिर से शुरू करने के लिए मजबूर हो जाता है. फिल्म में कॉमेडी और एक्शन दोनों ही देखने को मिलेगा. फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. 30 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने चार दिन में 150 करोड़ का बिजनेस किया है. ऐसे में फिल्म कमाई के मामले में हिट हो चुकी है. फिल्म ने बजट से कई गुना की कमाई कर ली है.