कमल हासन-शंकर की ‘इंडियन 3’ कन्फर्म, शुरू हुआ फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन काम; पोस्टर आउट
कमल हासन और शंकर की चर्चित फिल्म 'इंडियन 3' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म की पुष्टि के साथ इसका पोस्ट-प्रोडक्शन काम भी शुरू हो गया है. मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर जारी कर फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है. अब सेनापति की वापसी का इंतजार है.
साउथ सुपरस्टार कमल हासन के फैंस के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, हाल ही में मेकर्स ने 'इंडियन' फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म 'इंडियन 3' की पुष्टि कर दी है. कमल हासन इस आने वाली मूवी में लीड रोल में नजर आएंगे. बता दें कि इस फिल्म को शंकर ने लिखा और डायरेक्ट किया है.
इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत 1996 की मूवी 'इंडियन' से हुई, जिसमें कमल हासन ने मार्शल आर्ट्स जानने वाले और आजादी की लड़ाई लड़ने वाले सेनापति का किरदार निभाया था. सेनापति भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए खुद कानून हाथ में लेते हैं. इस वजह से उनका सामना अपने ही बेटे चंद्रू (कमल हासन) से होता है, जो खुद भ्रष्ट है. इसके सीक्वल 'इंडियन 2' (2024) में सेनापति भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए फिर से लौटे, और इस बार वे और भी ज़्यादा ताकतवर रूप में नजर आए.
कमल हासन-शंकर की ‘इंडियन 3’ कन्फर्म
'इंडियन 2' (2024) के आखिर में 'इंडियन 3' की कहानी की झलक दिखाई गई थी. आने वाली फिल्म सेनापति के पिता वीरसेकरन बलराम (कमल हासन) की कहानी पर आधारित होगी, जो खुद एक स्वतंत्रता सेनानी थे. मेकर्स ने यह भी कन्फर्म किया है कि आने वाली फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन शुरू हो गया है.
साथ ही सिद्धार्थ, काजल अग्रवाल, प्रिया भवानी शंकर, बॉबी सिम्हा और एसजे सूर्या का 'इंडियन 3' में वापसी करना कन्फर्म हो गया है. वे 'इंडियन 2' (2024) वाले अपने किरदारों को ही दोबारा निभाएंगे. 'इंडियन 3' की टीम में कंपोजर अनिरुद्ध, सिनेमैटोग्राफर रवि वर्मन और प्रोडक्शन डिज़ाइनर मुथुराज थंगवेल शामिल हैं.
Senapathy is back with zero tolerance. The resurgence begins in #Indian3 🇮🇳 War Mode. Ulaganayagan @ikamalhaasan @shankarshanmugh @LycaProductions #Subaskaran @gkmtamilkumaran @anirudhofficial #Siddharth @MSKajalAggarwal @priya_Bshankar @actorsimha @iam_SJSuryah @dop_ravivarman @muthurajthangvl @sundarksam @teamaimpr #Hindustani3 🇮🇳 #Bharateeyudu3 🇮🇳 #WarMode
'इंडियन 2' का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल?
हालांकि, जुलाई 2024 में रिलीज हुई 'इंडियन 2' उन बड़ी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई जो इससे जुड़ी थीं. बताया जाता है कि इस फिल्म का बजट लगभग 250 करोड़ रुपये था, लेकिन इसकी स्क्रिप्ट और निर्देशन को लेकर ज्यादातर नेगेटिव क्रिटिक्स मिले. यह 2024 की बड़ी बजट वाली उन फिल्मों में से एक रही जो उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी दुनिया भर में कुल कमाई लगभग 148-151 करोड़ रुपये रही.
फिल्म के बॉक्स-ऑफिस पर प्रदर्शन ने चिंताओं को और बढ़ा दिया. 'इंडियन 2' की शुरुआत तो जबरदस्त रही, लेकिन रिलीज के कुछ ही समय बाद इसकी कमाई में भारी गिरावट देखी गई. शुक्रवार को ₹25.6 करोड़ की ओपनिंग के बाद, पहले सोमवार को फिल्म ने भारत में सिर्फ ₹3.15 करोड़ नेट (टैक्स घटाकर) की कमाई की. इस फिल्म को सुबास्करन और GKM तमिल कुमारन, लाइका प्रोडक्शंस बैनर के तहत 'इंडियन 3' को प्रोड्यूस कर रहे हैं. 'इंडियन 3' के अलावा, कमल हासन एक नई फिल्म के लिए 'चिथा' फेम SU अरुणकुमार के साथ काम करेंगे.