प्यार या टॉर्चर? सिगरेट से जलाया, थप्पड़ मारे... टीवी की चुलबुली एक्ट्रेस ने झेला ऐसा दर्द, आपबीती सुन कांप जाएगी रूह!
टीवी की स्क्रीन पर हमेशा मुस्कुराने वाली टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर ने अपनी जिंदगी का एक ऐसा खौफनाक सच बयां किया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया है. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने टॉक्सिक रिश्ते का दर्द बयां करते हुए एक्स-बॉयफ्रेंड द्वारा थप्पड़ मारने और सिगरेट से जलाने के गंभीर आरोप लगाए हैं.
छोटे पर्दे पर में अपनी क्यूटनेस और चुलबुले अंदाज से लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस नीति टेलर आज हर घर में फेमस हैं. एमटीवी के पॉपुलर शो 'कैसी ये यारियां' की नंदिनी बनकर उन्होंने लाखों लोगों की रात की नींद चुरा ली थी. नीति ने अपने एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट शोज दिए, जिसमें 'गुलाम' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे सीरियल्स भी शमिल हैं. अपनी स्माइल और क्यूटनेस के लिए फेमस नीति टेलर हमेशा हंसती-मुस्कुराती हुई नजर आती हैं. लेकिन पर्दे पर दिखाई देने वाली इस खुशी के पीछे उन्होंने एक काला गहरा सचा छुपाए रखा, जिसे सुनकर उनके फैंस हैरान रह गए. हाल ही में नीति ने अपने एक पुराने रिश्ते को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया.
हाउटेरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में नीति टेलर ने अपने पास्ट के एक टॉक्सिक और एब्यूसिव रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की है. इस दौरान उन्होंने बताया कि उस रिश्ते में उनका एक्स-बॉयफ्रेंड उन पर बेहिसाब पाबंदियां लगाता था. वो नीति के कपड़े पहनने के तरीके, उनके दोस्तों और उनके आने-जाने तक पर लगातार सवाल खड़े करता था.
नीति ने बताया दिल दहला देने वाला सच
नीति पीछे मुड़कर जब उस दौर को याद करती हैं, तो उन्हें एहसास होता है कि तब वो काफी कम उम्र की थीं और जब भी वो इंसान उनकी आजादी पर सवाल उठाता था, तो वो खुद को ही ये समझाकर शांत कर लेती थीं कि शायद वो उनकी भलाई या परवाह कर रहा है. इस बातचीत के दौरान नीति ने एक बेहद डरावनी घटना का जिक्र किया, जो उनके एक्स-पार्टनर के जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई थी. पार्टी का माहौल उन्हें जरा भी पसंद नहीं आया, इसलिए उन्होंने अपने दोस्तों के साथ वहां से निकलने का फैसला किया. लेकिन जब वो जाने से पहले अपने एक्स को बॉय कहने गईं, तो उसने उन्हें रोक लिया.
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि जब उन्होंने अपने दोस्तों के साथ जाने की इजाजत मांगी, तो बात इतनी बिगड़ गई कि घर के बाहर उस इंसान ने नीति को धक्का दिया और थप्पड़ मार दिया. हैरानी की बात तो ये थी कि ये पूरी खौफनाक हरकत बिल्डिंग के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी और वहां के सिक्योरिटी गार्ड्स ने उनके दोस्तों को बताया कि ऐसी मारपीट वहां अक्सर होती रहती है.
सुलगती सिगरेट से एक्ट्रेस को जलाया
उस शख्स की ये हरकत सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं रही, बल्कि पार्टी से घर लौटने के बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ. नीति ने बताया कि जब वो अपने घर पहुंचीं, तो वो उनके पीछे आया और दोस्तों के साथ जाने को लेकर उन पर गुस्सा करने लगा. उस समय वो सिगरेट पी रहा था और लगातार उन पर चिल्लाए जा रहा था. इस दौरान झड़प में उसने कथित तौर पर नीति को जलती हुई सिगरेट से जला दिया. नीति ने इस दर्दनाक सच को शेयर करते हुए बताया कि उनकी स्किन में केलोइड्स विकसित होने की टेंडेंसी है, जिसके कारण चोट लगने के बाद वहां उभरे हुए और पक्के निशान बन जाते हैं, जो आज भी उनके शरीर पर साफ दिखाई देते हैं.
नीति की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ
नीति टेलर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो, उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ऐड्स से की थी. मगर नीति को असली पहचान एमटीवी के पॉपुलर शो 'कैसी ये यारियां' की नंदिनी के किरदार से मिली. इसके बाद उन्होंने 'गुलाम', 'इश्कबाज' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे फेमस सीरियल्स में काम करके अपनी चुलबुली एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी.
बात करें नीति की पर्सनल लाइफ के बारे में, तो उन्होंने साल 2020 में अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड और आर्मी ऑफिसर परीक्षित बावा के साथ शादी की थी, हालांकि बाद में उनके अलग होने की खबरें भी सुर्खियों में रहीं. लेकिन आज जिस हिम्मत के साथ नीति ने अपने अतीत के उस काले साये और शारीरिक शोषण के दर्द को दुनिया के सामने रखा है, वो सच में काबिल-ए-तारीफ है. उनकी ये हिम्मत उन तमाम लोगों के लिए एक बड़ी मिसाल है, जो किसी भी टॉक्सिक रिश्ते में घुटने को मजबूर हैं.