SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'दिल तो पागल है' और 'राजा हिंदुस्तानी' ठुकराने वाली जूही चावला को किस बात का था घमंड? खुद कबूली थी करियर की सबसे बड़ी गलती

बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन अपने करियर में दो ऐसी फिल्मों को भी ठुकराया था, जिनका उन्हें आज भी अफसोस है. उनके जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं कि हसीना को आखिर किस बात का घमंड था, जिसके चलते उन्होंने इन फिल्मों को ठुकराया था.

Written By Kajol Gupta
Published: Nov 12, 2026, 02:01 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 02:21 PM IST
Join

हिंदी फिल्म सिनेमा में कई ऐसी फिल्में होती हैं, जिन्हें ठुकराने का अफसोस कलाकारों को कई सालों तक रहता है. कुछ ऐसा ही बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जूही चावला के साथ हुआ था. 90 के दशक में हसीना अपनी खूबसूरती, चुलबुले अंदाज और शानदार अभिनय के लिए जानी जाती थीं और दर्शकों के दिलों पर राज करती थीं. हसीना ने 90 के दशक की कुछ बेहतरीन फिल्मों को ठुकरा दिया था, जिनमें 'दिल तो पागल है' और 'राजा हिंदुस्तानी' शामिल थीं. आपको जानकर हैरानी होगी कि इन फिल्मों को ठुकराने के पीछे कोई मजबूरी नहीं, बल्कि हसीना की अपनी सोच और उस दौर का ईगो भी था.

दरअसल, जूही चावला का जन्म 13 नवंबर 1967 को अंबाला, हरियाणा में हुआ था. उनके पिता पंजाबी और मां गुजराती थीं. बाद में जूही का परिवार मुंबई आ गया. साल 1984 में हसीना 'मिस इंडिया' के लिए चुनी गईं और 1986 में जूही ने फिल्म 'सल्तनत' में 'जरीना' के किरदार से बॉलीवुड डेब्यू किया. हालांकि, पहली हिट फिल्म जूही को 1988 में 'कयामत से कयामत तक' मिली. हसीना 13 नवंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी, ऐसे में जानते हैं कि एक्ट्रेस ने ब्लॉकबस्टर फिल्मों को क्यों ठुकराया था. इसका खुलासा उन्होंने खुद इंटरव्यू में किया है.

जूही चावला की मुस्कान से जगमगा जाती थी स्क्रीन

जूही चावला जब भी स्क्रीन पर आती हैं, तो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और स्क्रीन जगमगा उठती है. उन्होंने न केवल ड्रामा में बेहतरीन काम किया, बल्कि कॉमेडी में भी कमाल दिखाया. 1990 के दशक की शुरुआत में जूही अपने करियर के शिखर पर थीं और उस समय की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक थीं. हालांकि, एक बार उन्हें अपने स्टारडम का घमंड हो गया था, जिसकी वजह से उन्होंने 'राजा हिंदुस्तानी' और शाहरुख खान के साथ वाली एक और हिट फिल्म गंवा दी थी.

छोटे रोल से की करियर की शुरुआत

उन्होंने 1986 की हिंदी फिल्म 'सल्तनत' में एक छोटे से रोल के साथ अपने करियर की शुरुआत की. लीड एक्ट्रेस के तौर पर उन्हें असली पहचान फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से मिली, जिसके लिए उन्हें 'बेस्ट फीमेल डेब्यू' का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला. 90 के दशक में उन्होंने 'हम हैं राही प्यार के', 'डर' और 'इश्क' जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया. बाद के सालों में जूही ने 'माई ब्रदर निखिल' जैसी बेहतरीन फिल्मों में गंभीर और संवेदनशील किरदार भी निभाए.

कुछ साल पहले राजीव मसंद के साथ एक इंटरव्यू में जूही चावला ने बताया था कि करिश्मा कपूर के स्टारडम के पीछे उनका हाथ है. उन्होंने आमिर खान की फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में काम करने से मना कर दिया था, जिसके बाद वह रोल करिश्मा को मिल गया और फिल्म सुपरहिट रही. इसके अलावा, उन्हें शाहरुख खान के साथ फिल्म 'दिल तो पागल है' में भी एक रोल ऑफर हुआ था, लेकिन जूही ने उसे भी ठुकरा दिया. 'दिल तो पागल है' के लिए करिश्मा को नेशनल अवॉर्ड मिला.

जूही चावला को होने लगा था अपने स्टारडम का घमंड

'डर' फिल्म की एक्ट्रेस ने याद करते हुए कहा, 'मैं बहुत जिद्दी हो गई थी. मुझे अचानक लगने लगा कि अगर मैं काम नहीं करूंगी, तो इंडस्ट्री रुक जाएगी. मुझे फिल्मों में काम करने के कई बेहतरीन मौके मिले, लेकिन मेरा अहंकार आड़े आ गया. मैंने कुछ ऐसी फिल्में नहीं कीं, जिन्हें मैं कर सकती थी, भले ही उनमें ज्यादा मेहनत लगती और काफी प्रतिस्पर्धा होती.' उन्होंने आगे बताया कि 'मैंने वे फिल्में इसलिए नहीं कीं क्योंकि मुझे आसान काम चाहिए था और मैं ऐसे लोगों के साथ काम करना चाहती थी, जिनके साथ मैं सहज महसूस करती थी. मैंने अपनी सीमाओं से बाहर निकलकर कुछ नया करने की कोशिश नहीं की.'

मैंने बाकी सबको स्टार बना दिया-जूही चावला

जूही चावला ने आगे बताया कि 'मैंने बाकी सबको स्टार बना दिया.' 'राजा हिंदुस्तानी' और 'दिल तो पागल है' का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ये फिल्में न केवल बड़ी ब्लॉकबस्टर रहीं, बल्कि समय के साथ 'कल्ट' का दर्जा भी हासिल कर लिया. जब जूही को याद दिलाया गया कि जिन दो फिल्मों को उन्होंने ठुकरा दिया था, उन्हीं से करिश्मा कपूर का करियर बना, तो उन्होंने मजाक में कहा कि करिश्मा के स्टारडम के लिए वही जिम्मेदार हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES