SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

धर्मेंद्र सेट पर करते थे बहुत ज्यादा फ्लर्ट, जया पर्दा ने खोला राज, शूटिंग करते समय लगता था डर!

बॉलीवुड एक्ट्रेस जया प्रदा ने बताया है कि सेट पर धर्मेंद्र सबसे ज्यादा फ्लर्ट किया करते थे. वह सेट पर काफी हेल्दी फ्लर्ट करते थे.

Written By Shilpa Singh
Published: Sep 20, 2026, 10:55 PM IST | Updated: Sep 20, 2026, 10:58 PM IST
Join

बॉलीवुड एवरग्रीन एक्ट्रेस जया प्रदा अपनी खूबसूरत आंखों और शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है. स्क्रीन पर जितेंद्र संग उनकी फिल्में सुपरहिट रही है. जया प्रदा ने अपने करियर में कई तरह के किरदार किए हैं. एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि सेट पर कौन सा स्टार सबसे ज्यादा फर्ल्ट करता था. सिल्वर स्क्रीन पर जितेंद्र संग उनकी जोड़ी सुपरहिट थी लेकिन उन्होंने कई स्टार्स के साथ काम किया है. धर्मेंद्र संग भी उन्होंने कई हिट फिल्में दी है.  

धर्मेंद्र करते थे सबसे ज्यादा फ्लर्ट

जया प्रदा ने कपिल शर्मा के शो में बताया था कि सेट पर सबसे ज्यादा फ्लर्ट धर्मेंद्र करते थे. उन्होंने कहा था कि धर्मेंद्र का जब मन करता था तो वह हेल्दी फ्लर्ट करते थे. इसके अलावा एक्ट्रेस ने बताया है कि सेट पर वह धर्मेंद्र के साथ सबसे ज्यादा सहज रहती थी. उनकी कोशिश रहती थी कि सेट पर खुश रहें और आसपास का माहौल में खुशी बनी रहे.

रोमांटिक सीन

धर्मेंद्र बिग स्क्रीन पर कई एक्ट्रेस के साथ रोमांस कर चुके हैं. लेकिन जया प्रदा के साथ रोमांटिक सीन देने में ही मैन के पसीने छूट जाते थे. सालों बाद जया ने खुलासा किया. जया प्रदा ने बताया है कि धर्मेंद्र सीन की रिहर्सल्स में जो भी करते थे. टेक में वह कुछ और ही करते थे. ऐसे में उन्हें उनके साथ काम करने में धर्मेंद्र को काफी डर लगता था. लेकिन उनके साथ काम करने में काफी मजा आता था.

जया और धर्मेंद्र ने इन फिल्मों में किया काम 

धर्मेंद्र और जया प्रदा ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है. दोनों ने न्यायदाता, शहजादे, धर्म और कानून, पापी देवता, मैदान-ए-जंग जैसी फिल्मों में काम किया है. दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्म में काम किया है. जया प्रदा अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती थी. सिल्वर स्क्रीन पर एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में ज्यादा नजर आती थी. उनके साड़ी लुक को काफी पसंद किया जाता था.

जया प्रदा करियर 

जया प्रदा ने अपने करियर में कई तरह के किरदार निभाए हैं. जया ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. एक समय था जब फिल्म में उनकी मौजदूगी हिट की गारंटी मानी जाती थी. फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद उन्होंने राजनीति में हाथ आजमाया. 80 से 90 दशक में जया ने कई सुपरहिट फिल्म में काम किया है. उन्होंने कयामत, इंसाफ कौन बनेगा. मर्दन वाली बात, गंगा तेरे देश में, कुंदन जैसी फिल्मों में काम किया था. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES