SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

तारा का नाम आने पर जय भानुशाली भड़के, बोले- 'मेरी 7 साल की बेटी कोई कंटेस्टेंट नहीं है'

बिग बॉस 20 में माही विज बतौर कंटेस्टेंट आई हैं. इस जर्नी में जय ने पहले दिन से उनका साथ दिया है. वहीं अब जय ने शो के कंटेस्टेंट्स पर अपनी भड़ास निकाली है.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 11, 2026, 11:56 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 12:07 AM IST
Image Credit: बेटी तारा पर टिप्पणी से आगबबूला हुए जय भानुशाली
Join


बिग बॉस 20 शो में इन दिनों माही विज काफी चर्चा में बनी हुई है. घर के सभी कंटेस्टेंट्स उनके खिलाफ हो चुके हैं. दरअसल माही ने लव को होम ब्रेकर बोला था. इस वजह से घरवालों उनके खिलाफ हो चुके हैं. एक टास्क के दौरान घरवालों ने माही को टास्क में उन्हें हराने के लिए काफी कड़वी बात बोली थी. इतना ही उनकी बेटी तारा को लेकर भी कमेंट किया. तारा का नाम आने प उनके पति जय भानुशाली ने अपना रिएक्शन दिया है.

माही का करुंगा सपोर्ट 

जय ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तारा और तीन बच्चों की फोटो शेयर की है. इस फोटो जय ने लिखा है कि बिग बॉस में इतना कुछ देखने के बाद मैंने एक पिता होने का फैसला लिया है. मैं अपने बच्चों को बिग बॉस नहीं देखने देने वाला हूं. मैंने डिसाइड किया था कि मैं कभी भी किसी के गेम के बारे में बात नहीं करूंगा. मैं अपना ओपीनियन नहीं दूंगा. बस मैं माी को सपोर्ट करूंगा जब भी जरूरत ना हो.

जय ने लिखा केवल एक टास्क के लिए यंग को मेरे बच्चों के बारे में बोल रहा था. मेरे बच्चे उनकी मां को लेकर शर्म फील करेंगे. कनिका ने बोला कि वह माही के बच्चों से नहीं मिलेगी और लव गिल की मां मेरी बेटी को लेकर यह बोलकर रही हैं कि माही को कैसा लगेगा जब उनकी बेटी को लेकर ये बोला जाए तो.

तारा बिग बॉस कंटेस्टेंट नहीं 


जय ने अपने पोस्ट में लिखा- तारा 7 साल की बच्ची है वह कोई बिग बॉस कंटेस्टेंट नहीं है. किसी को नीचा दिखाने के लिए बच्चों का इस्तेमाल करना गलत है. हमारे बच्चों को इन सब में क्यों घसीटा जा रहा है. बिग बॉस एक गेम है. आप माही के गेम से नाखुश या डिसअग्री हो सकते हैं. आप माही को लेकर सवाल करो. उसके फैसले को चैलेंज करो, लेकिन उसके बच्चों को इन सब में लेकर मत आओ. ना ही उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कमेंट करो.

बच्चों को नहीं दिखाएंगे बिग बॉस 

जय ने पोस्ट के आखिर में लिखा- पिता होने के नाते मैं नहीं चाहूंगा कि मेरे बच्चे किसी ट्रॉमा में रहे. तारा का नाम यूज किया जाता है माही को नीचा दिखाने में. यह एक गेम है. इस गेम से दूसरों का मनोरंजन होता है, लेकिन हमारे लिए बहुत ही पर्सनल है. मैं बच्चों की शांत कि लिए उन्हें बिग बॉस नहीं दिखाउंगा. गुड बाय बिग बॉस 20

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES