SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'नशे में कीं बड़ी गलतियां', जावेद अख्तर ने बताया शराब की लत का पछतावा; बोले-80 साल की जिंदगी में गंवाए 15 साल

गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने शराब की लत से जुड़े अपने पुराने अनुभवों और पछतावे को साझा किया है. उन्होंने बताया कि नशे में उन्होंने जिंदगी की कई बड़ी गलतियां कीं. जावेद के मुताबिक, 80 साल की जिंदगी में उनके 15 साल शराब की वजह से बर्बाद हुए.

Written By Swati Singh
Published: Nov 27, 2026, 18:07 IST | Updated: Nov 27, 2026, 18:24 IST
Image Credit: सोशल मीडिया
Join

गीतकार और लेखक जावेद अख्तर अपने बेबाक बयान के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में उन्होंने शराब की लत के खिलाफ अपनी लड़ाई के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने स्वीकार किया कि उनके जीवन में एक दौर ऐसा भी था जब वे बहुत अधिक शराब पीते थे. लेकिन फिर उन्होंने इसे पूरी तरह छोड़ने का फैसला किया, क्योंकि वे एक लंबा और स्वस्थ जीवन जीना चाहते थे.

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जावेद ने अपने जीवन के उस दौर को याद किया और बताया कि उन्हें अपनी जिंदगी में कई पछतावे हैं, जिनमें से सबसे बड़ा पछतावा शराब पीने की उनकी आदत है. जावेद अख्तर ने कहा, 'मुझे कई बातों का पछतावा है.'

80 साल की जिंदगी में 15 साल गंवाए

उन्होंने आगे कहा कि किसी भी स्वस्थ इंसान के लिए पछतावा होना स्वाभाविक है, क्योंकि इससे इंसान पीछे मुड़कर देख सकता है और सोच सकता है कि क्या कुछ अलग तरीके से किया जा सकता था. उन्होंने बताया कि अपनी जिंदगी के 80 सालों में से उन्हें लगता है कि उन्होंने लगभग 15 साल अपनी शराब पीने की आदत और गैर-जिम्मेदाराना रवैये की वजह से बर्बाद कर दिए. उन्होंने यह भी कहा कि वे म्यूजिक या नई भाषाएं सीख सकते थे और अपनी जिंदगी में कुछ लोगों के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकते थे.

Analysis: एक तरफ पाकिस्तानी ड्रामों की फैन फॉलोइंग, दूसरी तरफ बैन की मांग; क्या चाहते हैं भारतीय दर्शक?

जावेद अख्तर  ने बताया कि एक समय वे नियमित रूप से और बहुत ज़्यादा शराब पीते थे. हर रात लगभग एक बोतल शराब पी जाते थे. हालांकि, 31 जुलाई 1991 को उन्होंने आखिरी बार शराब पी थी. तब से उन्होंने शराब को हाथ तक नहीं लगाया है.

जावेद अख्तर ने बताया शराब की लत का पछतावा

पीछे मुड़कर देखते हुए जावेद ने कहा कि अपनी एडल्ट लाइफ में उन्होंने जो भी बड़ी गलतियां कीं, उनमें से ज़्यादातर शराब के नशे में ही की थीं. उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्होंने अपने बचपन के दुखी होने की वजह से शराब पीना शुरू नहीं किया था. उस समय बस उन्हें शराब पीना अच्छा लगता था. लेकिन आखिरकार उन्होंने शराब छोड़ने का फैसला किया.

'ईठा' के लिए श्रद्धा कपूर ने बढ़ाया 10-12 किलो वजन, 25 दिन तक बांधे 8 किलो के घुंघरू; सूज गए थे पैर

जावेद अख्तर की पहली पत्नी और स्क्रिप्टराइटर हनी ईरानी ने विक्की लालवानी के साथ एक इंटरव्यू में उनकी शराब पीने की आदत के बारे में बात की थी. उन्होंने इसे अपनी शादी में एक बड़ी समस्या बताया. उस दौर को याद करते हुए उन्होंने कहा था कि जावेद को अपने करियर में सफलता मिल रही थी और वे अक्सर अपनी शामें दोस्तों के साथ बिताते थे. उन्होंने यह भी बताया कि जावेद ने कई बार शराब छोड़ने की कोशिश भी की थी.

जावेद ने पहले ही यह मान लिया था कि उनकी शराब पीने की आदत उनकी पहली शादी टूटने की वक वजह हो सकती है. उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति नशे में होता है, तो वह अक्सर जल्दबाजी में फैसले ले लेता है और ऐसी बातों पर बहस करने लगता है जो शायद उतनी गंभीर भी नहीं होतीं.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES