SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

श्रीदेवी के निधन के बाद जाह्नवी कपूर के लिए लंदन छोड़ मुंबई लौट आए थे शिखर पहाड़िया, बोले- 'बस उसके पास रहना चाहता था'

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपनी लाइफ के सबसे मुश्किल समय के बारे में खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि साल 2018 में उनकी मां श्रीदेवी के निधन के बाद शिखर पहाड़िया लंदन से पढ़ाई छोड़कर मुंबई लौट आए थे.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 27, 2026, 05:52 PM IST | Updated: Oct 27, 2026, 05:57 PM IST
Image Credit: जब जाह्नवी के लिए शिखर पहाड़िया ने छोड़ी लंदन की पढ़ाई
Join

बी टाउन की स्टाइलिश एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने खुलासा किया है कि उनके सबसे मुश्किल समय में शिखर पहाड़िया उनके साथ थे. एक्ट्रेस ने बताया कि साल 2018 में उनकी मां श्रीदेवी के निधन के बाद शिखर पहाड़िया लंदन से मुंबई लौट आए थे. उस समय वह शिखर के साथ रिलेशनशिप में भी नहीं थी, लेकिन शिखर चाहते थे कि जरूरत पड़ने पर वह जाह्नवी कपूर के पास मौजूद रहें.

श्रीदेवी के निधन के बाद जाह्नवी कपूर के साथ खड़े थे शिखर

मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार जाह्नवी कपूर ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में शिखर पहाड़िया संग अपने रिश्ते के बारे में बात की है. एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मां के निधन के समय वह लंदन में पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन श्रीदेवी के निधन के बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई से ब्रेक ले लिया और मुंबई वापस लौट आए. जाह्नवी ने बताया है कि शिखर परिवार के साथ साउथ मुंबई में रहते थे. इस घटना के बाद वह लगभग 1 महीने तक जुहू में अपने दोस्त के घर पर रहें, ताकि वह जाह्नवी के आसपास रह सकें.

जाह्नवी ने बताया कि उस दौरान शिखर से उनकी रोज मुलाकात नहीं होती थी. बाद में उन्हें पता चला कि शिखर ने उनके लिए लंदन से वापस आने का फैसला लिया था. शिखर का मानना था कि अगर जाह्नवी को उनकी जरूरत होगी तो वह उनके पास रहना चाहते थे. श्रीदेवी के निधन के बाद शिखर ने जाह्नवी कपूर का साथ देने की कोशिश की थी.

रिलेशनशिप में नहीं थे जाह्नवी कपूर और शिखर

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया पिछले समय से अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में है. दोनों को कई बार साथ में देखा गया है. जाह्नवी कपूर ने खुलासा किया कि श्रीदेवी के निधन के समय दोनों एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे थे. इसके बाद भी शिखर ने जाह्नवी के लिए अपनी पढ़ाई छोड़कर मुंबई आ गए.

2018 में हुआ था निधन

श्रीदेवी का निधन साल 2018 में दुबई में हुआ था. उस समय जाह्नवी कपूर फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी कर रही थी. जाह्नवी कपूर के लिए वो समय काफी कठिन था, मां को खोने का दुख, करियर की शुरुआत का दबाव था.

जाह्नवी कपूर और शिखर का रिश्ता

जााह्नवी कपूर और शिखर अक्सर मंदिर, डिनर आउटिंग और बॉलीवुड इंडस्ट्री के इवेंट्स में साथ में दिख चुके हैं. माना जाता है कि दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते हैं. साल 2024 में जाह्नवी कपूर ने शिकू निकनेम का कस्टमाइज्ड नेकलेस पहना था, जिसके बाद से उनके रिश्ते पर लोगों का ध्यान गया. जाह्नवी या शिखर ने अपने रिश्ते को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. 

इसे भी पढ़ेंः बिग बॉस 20: लव गिल हुईं इमोशनल, स्काउट से कहा- मैं मुश्किल से बाहर निकली हूं, तूने मुझे बर्बाद कर दिया

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES