SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पोस्टर पर दूध और ढोल-नगाड़े: किसी त्योहार से कम नहीं रजनीकांत की 'जेलर 2' का पहला दिन, थलाइवा की उतारी आरती

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' रिलीज होते ही चेन्नई में क्रेजी फैंस की दीवानगी देखने लायक है. सिनेमाघरों के बाहर फैंस ने पोस्टर पर दूध चढ़ाया और जबरदस्त जश्न मनाया.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Oct 15, 2026, 11:51 AM IST | Updated: Oct 15, 2026, 12:00 PM IST
Image Credit: जेलर 2 रिलीज होते ही चेन्नई में फैंस ने पोस्टर पर चढ़ाया दूध और उतारी आरती (PC- ANI)
Join

रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल 'जेलर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है और पहले ही दिन चेन्नई के सिनेमाघरों के बाहर का नजारा देखने लायक था. सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें फैंस अपने चहेते स्टार के विशाल पोस्टर पर दूध चढ़ाते और आरती उतारते नजर आ रहे हैं. इस फिल्म की रिलीज के बाद लोगों ने एक बार फिर रजनीकांत की फैन फॉलोइंग को देखा, जिसका मुकाबला शायद ही दुनिया में कोई और कर पाए.

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' जैसे ही पर्दे पर उतरी, पूरे चेन्नई शहर में उत्सव जैसा माहौल बन गया. सोशल मीडिया पर सुबह से ही थलाइवा के फैंस के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर साफ पता चलता है कि लोगों के सिर पर इस फिल्म का कितना गहरा खुमार छाया हुआ है. चेन्नई के मशहूर रोहिणी थिएटर के बाहर फैंस ने रजनीकांत के एक बड़े से पोस्टर पर दूध चढ़ाया और ढोल-नगाड़ों के साथ उनकी आरती उतारी. हर तरफ सिर्फ 'थलाइवा' के नारे गूंज रहे थे और फैंस का यह जोश देखने लायक था.

 

 

स्टार्स से सजी है फिल्म की स्टार कास्ट

नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी 'जेलर 2' साल 2023 की सुपरहिट फिल्म जेलर का धमाकेदार सीक्वल है. इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा राम्या कृष्णन, एसजे सूर्य्या, मोहनलाल, विद्या बालन, सूरज वेंजारमूदु और मिथुन चक्रवर्ती जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. सबसे खास बात यह है कि फिल्म में मोहनलाल, ऋतिक रोशन, शिवराजकुमार और जैकी श्रॉफ जैसे बड़े सितारे स्पेशल कैमियो रोल में चार चांद लगा रहे हैं. फिल्म का दमदार म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जो दर्शकों को सिनेमाघरों में झूमने पर मजबूर कर रहा है.

 

 

बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला

याद दिला दें कि इस फिल्म का पहला पार्ट 10 अगस्त 2023 को रिलीज हुआ था, जिसने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और मुथुवेल पांडियन की कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया था. पहले पार्ट की जबरदस्त सफलता के बाद से ही फैंस इस सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

हालांकि, इस बार का फेस्टिव सीजन काफी बिजी रहने वाला है क्योंकि अगले ही दिन यानी 16 अक्टूबर को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'रणबाली' भी सिनेमाघरों में उतर रही है. इस क्लैश की वजह से साउथ के बॉक्स ऑफिस पर कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है, लेकिन फिलहाल सारा ध्यान रजनीकांत के इस धमाकेदार कमबैक और फैंस के जश्न पर टिका हुआ है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES