भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /स्टार्स की चांदी ही चांदी: Jailer 2 के लिए रजनीकांत ने लिए 110 Cr! मोहनलाल-विद्या-जैकी-मिथुन की फीस उड़ा देगी होश

स्टार्स की चांदी ही चांदी: Jailer 2 के लिए रजनीकांत ने लिए 110 Cr! मोहनलाल-विद्या-जैकी-मिथुन की फीस उड़ा देगी होश

Jailer 2 Cast Fees: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने थिएटर्स में आते ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर दिया है. जहां पहले दिन के कलेक्शन ने सबको चौंका दिया, वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की फीस भी चर्चा में आ गई है. रजनीकांत से लेकर मोहनलाल और विद्या बालन तक की मोटी कमाई जानकर आप दंग रह जाएंगे.

Written ByVandana Saini
Published: Oct 16, 2026, 07:25 AM IST|Updated: Oct 16, 2026, 09:18 AM IST
joinshare
स्टार्स की चांदी ही चांदी: Jailer 2 के लिए रजनीकांत ने लिए 110 Cr! मोहनलाल-विद्या-जैकी-मिथुन की फीस उड़ा देगी होश
Image Credit: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की स्टारकास्ट फीस

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

5

राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में बड़े पर्दे पर लौट आए हैं. उनकी एक्शन फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर फैंस के बीच काफी समय से भारी बज बना हुआ था. फैंस लंबे वक्त से इस दिन का इंतजार कर रहे थे. फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. थिएटर्स में आते ही फिल्म ने टिकट काउंटर पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली. हर तरफ रजनीकांत के खास स्टाइल और एक्शन की जमकर तारीफ हो रही है. ऑडियंस के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी इस फिल्म को बहुत बढ़िया रिस्पॉन्स दिया है.

फिल्म को देखने के बाद अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिरकार इतने बड़े प्रोजेक्ट के लिए स्टारकास्ट ने कितनी रकम वसूली? फिल्मीबीट तमिल की एक रिपोर्ट की मानें तो इस एक्शन फिल्म को बनाने में करीब 240 करोड़ से 300 करोड़ का बजट लग है. फिल्म का स्केल बहुत बड़ा रखा गया है, ताकि ऑडियंस को बेहतरीन सिनेमैटिक एक्सपीरियंस मिल सके. रजनीकांत का जादू एक बार फिर फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. भारी बजट में तैयार इस फिल्म के पहले दिन का रिस्पॉन्स देखकर मेकर्स भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं.

Jailer 2 Star Cast Fees

रजनीकांत और मोहनलाल की भारी भरकम फीस

फिल्मीबीट तमिल की उसी रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि सुपरस्टार रजनीकांत ने ‘जेलर 2’ के लिए लगभग 110 करोड़ रुपये की मोटी रकम वसूली है. इसके अलावा खबर है कि उन्हें फिल्म के होने वाले मुनाफे में से भी कुछ हिस्सा दिया जाएगा. हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है. वहीं, फिल्म में गैंगस्टर मैथ्यू का रोल निभाने वाले दिग्गज एक्टर मोहनलाल ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने अपने रोल के लिए मेकर्स से पूरे 30 करोड़ की तगड़ी फीस चार्ज की है. दोनों ही बड़े सितारों की मौजूदगी ने फिल्म का वजन काफी बढ़ा दिया है.

भारत छोड़ो नोटिस: 40 साल हिंदुस्तान में रहने के बाद इमरान खान को मिला देश निकाला, भड़कीं किरण राव ने मुंबई पुलिस पर उठाए सवाल

विद्या बालन और शिवा राजकुमार का जलवा

इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाकर बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने तमिल सिनेमा में अपने नए सफर शुरुआत की. खबरों के मुताबिक, विद्या को इस रोल के लिए करीब 6 करोड़ रुपये दिए गए हैं. उनके आने से कहानी में नया मोड़ देखने को मिला है. वहीं, दूसरी तरफ कन्नड़ स्टार शिवा राजकुमार एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नरसिम्हा के रोल में नजर आए हैं. पिछली फिल्म की तरह इस बार भी उनके काम को खूब पसंद किया जा रहा है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि शिवा राजकुमार को इस रोल के लिए लगभग 8 करोड़ रुपये की फीस मिली.

बाकी स्टार्स ने भी ली अच्छी-खासी फीस 

फिल्म के बाकी अहम किरदारों ने भी अपनी भूमिका के लिए मेकर्स से अच्छी खासी रकम हासिल की है. राम्या कृष्णन को इस फल्म के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये मिले हैं. इसके अलावा जैकी श्रॉफ को फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपये दिए गए, जबकि मिथुन चक्रवर्ती को 3.5 करोड़ रुपये की फीस मिली. वहीं, मलयालम सिनेमा के जाने-माने एक्टर सूरज वेंजारामूडु भी इस बार फिल्म का हिस्सा बने हैं. जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपने रोल के लिए मेकर्स से करीब 1 करोड़ रुपये लिए हैं. इन सभी कलाकारों ने मिलकर फिल्म को और भी ज्यादा दमदार बना दिया है.

पहले दिन की कमाई ने किया हैरान

साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ के बाद से ही इसके अगले पार्ट को लेकर बहुत ज्यादा उम्मीदें लगाई जा रही थीं. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना था कि ये फिल्म तमिल सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग ले सकती है. अब बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जेलर 2’ ने अपने पहले ही दिन 59.70 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई दर्ज कर ली है. पहले दिन का ये शानदार आंकड़ा देखकर हर कोई दंग रह गया है. थिएटर्स में फैंस की एक्साइटमेंट से ये साफ पता चलता है कि आने वाले दिनों में ये कई नए रिकॉर्ड बना सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Jailer 2
Rajinikanth