SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Jackie Chan Alive or Dead: इंटरनेट पर क्यों ट्रेंड कर रहा है जैकी चैन की मौत का दावा? जानिए क्या है पूरा मामला

Jackie Chan Alive or Dead: सोशल मीडिया पर दिग्गज कलाकार जैकी चैन की मौत की खबर तेजी से वायरल हो रही है. वायरल पोस्ट में उनकी उम्र और निधन से जुड़ी जानकारी शेयर की गई. हालांकि, ये दावा फर्जी है और एक्टर जिंदा हैं. लेकिन अब सोचने वाली बात ये है कि हर साल क्यों एक्टर के निधन की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती हैं.

Written By Jyoti Rajput
Published: Sep 29, 2026, 06:32 AM IST | Updated: Sep 29, 2026, 07:06 AM IST
Image Credit: क्या जैकी चैन जिंदा हैं?
Join

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बार फिर दिग्गज कलाकार जैकी चैन की मौत की खबर तेजी से वायरल हो रही हैं. फेसबुक, एक्स और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 72 साल के एक्टर का निधन हो गया है. इन पोस्ट के साथ जैकी चैन की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर भी शेयर की जा रही है, जिस पर '1954-2026' लिखा हुआ है. हालांकि, ये दावा झूठा है. जैकी चैन के निधन जैसी कोई भी खबर अभी सामने नहीं आई है और न्यूज अपडेट्स के अनुसार, एक्टर जिंदा हैं और पूरी तरह से ठीक हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट ने एक बार फिर फैंस के बीच भ्रम पैदा कर दिया है.

वायरल पोस्ट में जैकी चैन की तस्वीर के साथ उनकी कथित मृत्यु का साल 2026 लिखा गया. देखते ही देखते इन पोस्ट को लाखों लोगों ने देखा और शेयर किया. कुछ सोशल मीडिया पोस्ट पर कुछ ही घंटों में बड़ी संख्या में व्यूज भी पहुंच गए. यही वजह है कि अफवाह ने तेजी से जोर पकड़ लिया. सोशल मीडिया पर जब किसी मशहूर एक्टर या कलाकार की मौत से जुड़ी पोस्ट इमोशनल फोटो के साथ सामने आती है, तो कई लोग बिना जानकारी के उसे आगे शेयर कर देते हैं.

जैकी चैन की आखिरी पब्लिक मौजूदगी कब हुई थी?

जैकी चैन हाल ही में एक पब्लिक इवेंट में नजर आए थे. 7 जुलाई 2026 को उन्होंने सिंगापुर के पेई चुन पब्लिक स्कूल का दौरा किया था. ये दौरा लिम फैमिली फाउंडेशन की ओर से होस्ट किया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक, जैकी चैन ने वहां 900 से ज्यादा स्टूडेंट से बातचीत की और वहां अपना गाना 'हार्ड टू से गुडबाय' भी गाया. इस इवेंट से जुड़ा वीडियो भी सामने आया था. उनकी इस पब्लिक मौजूदगी की रिपोर्ट सिंगापुर के बड़े अखबार 'द स्ट्रेट्स टाइम्स' ने भी प्रिंट की थी.

जैकी चैन की पॉपुलैरिटी इतनी बड़ी क्यों है?

जैकी चैन सिर्फ चीन या हांगकांग तक पहचाने वाले एक्टर नहीं हैं. उन्होंने मार्शल आर्ट, कॉमेडी और एक्शन को अपने खास अंदाज में फिल्मों में पेश किया और दुनियाभर में पहचान बनाई. उनका जन्म नाम फांग शिलॉन्ग है और उन्होंने कई सालों तक फिल्मों में काम किया है. उनकी पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा है कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में उनके फैंस मौजूद हैं. यही पॉपुलैरिटी उनकी मौत से जुड़ी किसी भी अफवाह को तेजी से फैलने का एक बड़ा कारण बनती है.

'सेलिब्रिटी डेथ होक्स' का शिकार हुए जैकी चैन

जैकी चैन की मौत की अफवाह कोई नई बात नहीं है. पिछले कई सालों में भी अलग-अलग मौकों पर सोशल मीडिया पर उनके निधन की झूठी खबरें सामने आती रही हैं. इसका एक बड़ा कारण सेलिब्रिटी डेथ होक्स यानी मशहूर हस्तियों की फर्जी मौत की खबरें हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट अक्सर ध्यान खींचने के लिए बनाई जाती हैं और इमोशनल फोटो या पुराने वीडियो का इस्तेमाल किया जाता है. जैकी चैन जैसे दुनियाभर में पॉपुलर एक्टर का नाम ऐसी पोस्ट के लिए ज्यादा आसानी से वायरल हो जाता है. इसके अलावा, एक पोस्ट को देखकर दूसरे यूजर भी बिना फैक्ट चेक किए उसे शेयर कर देते हैं, जिससे अफवाह कुछ ही समय में बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच जाती है.

फर्जी फोटो मिनटों में हो जाती है वायरल

'1954-2026' जैसी तस्वीर देखने के बाद कई लोगों को लग सकता है कि ये किसी श्रद्धांजलि या खबर का हिस्सा है. लेकिन सिर्फ किसी तस्वीर या सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर किसी इंसान की मौत की पुष्टि नहीं की जा सकती. खासकर किसी बड़े इंटरनेशनल एक्टर के निधन की स्थिति में सही खबरें और फैक्ट्स को चेक करना चाहिए. ऐसी पोस्ट को तुरंत शेयर करने के बजाय उसके सोर्स और तारीख की जांच करना जरूरी है. पुरानी तस्वीरों, एडिट की गई तस्वीरों और गलत कैप्शन की वजह से भी सोशल मीडिया पर गलत जानकारी तेजी से फैल सकती है.

जैकी चैन की मौत की खबर का सच क्या है?

फिलहाल वायरल हो रही जैकी चैन की मौत की खबर को सच मानने की कोई वजह नहीं है, क्योंकि 72 साल के एक्टर अभी जिंदा हैं और उनके निधन की कोई पक्की खबर नहीं है. जुलाई 2026 में सिंगापुर में उनकी पब्लिक मौजूदगी भी इस अफवाह के बीच अहम जानकारी है. ऐसे में '1954-2026' वाली वायरल तस्वीर और उससे जुड़े दावे को फर्जी मानकर ही देखा जाना चाहिए. जैकी चैन की पॉपुलैरिटी को देखते हुए फ्यूचर में भी ऐसी अफवाहें दोबारा सामने आ सकती हैं, इसलिए उनकी मौत से जुड़ी किसी भी वायरल खबर पर भरोसा करने से पहले सही सोर्स से फैक्ट्स करना सबसे जरूरी है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES