App

बॉक्स ऑफिस पर नया धर्मयुद्ध: क्या राजामौली की ‘वाराणसी’... ‘रामायण’, ‘हनुमान’ और ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्मों को छोड़ पाएगी पीछे?

भारतीय सिनेमा में अब मसाला फिल्मों की जगह आस्था से जुड़ी कहानियों का बोलबाला है. पहली नितेश तिवारी की ‘रामायण’ है, दूसरी तेजा सज्जा की ‘हनुमान’ और तीसरी पिछले महीने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’ ने जमकर कमाई की. अब इस लिस्ट में जल्द ही एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ का नाम भी जुड़ने वाला है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि रिलीज के बाद क्या ये फिल्म इन तीनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ पाएगी.

बॉक्स ऑफिस पर नया धर्मयुद्ध: क्या राजामौली की ‘वाराणसी’... ‘रामायण’, ‘हनुमान’ और ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्मों को छोड़ पाएगी पीछे?
Image Credit: बॉक्स ऑफिस पर माइथोलॉजिकल फिल्मों की आई बाढ़

पिछले कुछ सालों में भारतीय सिनेमा की दुनिया पूरी तरह से बदल गई है. अब फिल्मों में हमारी संस्कृति, धर्म और पौराणिक कहानियों का बोलबाला बहुत तेजी से बढ़ा है. आज की ऑडियंस की पसंद अब सिर्फ नाच-गाने या घिसी-पिटी मसाला फिल्मों तक ही सीमित नहीं रही है. लोग अब थिएटर में जाकर अपने इतिहास और आस्था से जुड़ी कहानियों को एक नए और मॉडर्न अंदाज में देखना पसंद कर रहे हैं. यही बड़ी वजह है कि आजकल ‘रामायण’, ‘महाभारत’ और देवी-देवताओं पर बनने वाली फिल्मों का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है और इनका मार्केट भी पहले के मुकाबले काफी बड़ा और मजबूत हो गया है.

फिल्मों के इस बदलते दौर में आजकल बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के कई बड़े प्रोजेक्ट्स की खूब चर्चा हो रही है. एक तरफ जाने-माने डायरेक्टर एसएस राजामौली की ड्रीम फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर हर जगह बातें हो रही है, तो दूसरी तरफ नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ भी लगातार कमाई कर रही है. इससे पहले तेजा सज्जा की ‘हनुमान’ और ‘हनुमान अंश’ भी अपनी शानदार कमाई को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. अब हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आने वाले दिनों में राजामौली की ड्रीम फिल्म ‘वाराणसी’ रिलीज होने वाली है, क्या ये फिल्म इन तीनों बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी.

Indian Cinema Mythological Movies

पौराणिक फिल्मों का दौर क्यों है हिट?

कोरोना काल के बाद से इंडियन ऑडियंस का फिल्मों को देखने का नजरिया काफी बदल गया है. अब लोग उन कहानियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जो उन्हें अपनी संस्कृति, परंपरा और इतिहास के करीब ले जाती हैं. पिछले कुछ सालों में ‘द कश्मीर फाइल्स’, ‘कार्तिकेय 2’, ‘कंतारा’ और ‘हनुमान’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करके पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है. 

कमाल की बात ये है कि आज भी इन फिल्मों के बारे में बातें होती हैं. इन फिल्मों की जबरदस्त सक्सेस ने ये बी साफ कर दिया है कि अगर कहानी में अपनापन और दिल को छू लेने वाले जज्बात हों, तो दर्शक बिना कुछ सोचे उसे अपना पूरा प्यार देते हैं. 

यही वजह है कि अब बड़े फिल्म मेकर्स भी पौराणिक और आध्यात्मिक कहानियों पर दांव लगाने को सबसे फायदेमंद सौदा मान रहे हैं. ऐसे में ज्यादातर मेकर्स अब ऐसी कहानियों पर अपना समय लगा रहे हैं, जो लोगों को उनके इतिहास, परंपरा और संस्कृति से जोड़ने का काम करती हैं. 

बॉक्स ऑफिस पर छाई राम भक्त ‘हनुमान’ की कहानी

साउथ सिनेमा के जाने-माने एक्टर तेजा सज्जा की फिल्म ‘हनुमान’ 2024 में रिलीज हुई थी, लेकिन आज भी ये फिल्म लोगों के दिल के बेहद करीब है. इस फिल्म की कहानी राम भक्त हनुमान की फिक्शन स्टोरी पर बेस्ड है. बावजूद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर हर किसी को हैरान कर दिया था. इस फिल्म की सबसे खास बात थी कि इस फिल्म को बेहद कम बजट और लिमिटेड सोर्स के साथ बनाया गया था. 

फिल भी इस फिल्म ने अपने शानदार विजुअल्स, दिल को छू लेने वाले इमोशनल कनेक्शन और भारतीय संस्कृति से जुड़े असली कंटेंट के दम पर देशभर के दर्शकों का दिल जीत लिया. इस फिल्म की हिस्टोरिकल सक्सेस ने इंडस्ट्री के पुराने वहम को तोड़ते हुए ये साबित कर दिया है कि अगर फिल्म की कहानी में दम हो और वो दिल से जुड़ी हो, तो दर्शक बड़े सितारों के नाम से कहीं ज्यादा अच्छी कहानी को अहमियत देते हैं. 

यही वजह है कि 2 साल पहले रिलीज होने के बावजूद तेजा सज्जा की फिल्म ‘हनुमान’ को सिर्फ एक आम फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़ी सुपरहीरो और पौराणिक फ्रेंचाइजी के तौर पर देखा जाता है. इस सीरीज के अगले पार्ट्स को लेकर भी दर्शकों के बीच अभी से जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. लोग इस नई दुनिया को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं.

Mythological Movies

कम बजट में बड़ा धमाका करने वाली फिल्म

राइटर-डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ साल 2026 की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट फिल्मों में शामिल हो चुकी है. नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं से इंस्पायर इस आध्यात्मिक फिल्म को बेहद लिमिटेड सोर्स में बनाया गया था, लेकिन इसकी कहानी और इमोशनल जुड़ाव ने ऑडियंस का दिल जीत लिया. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म लगभग 1.8 से 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर महज 10 लाख रुपये की ओपनिंग कर पाई थी. हालांकि, पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने इसकी किस्मत बदल दी और फिल्म धीरे-धीरे पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई. सबसे दिलचस्प बात ये रही कि इस फिल्म ने सिर्फ शुरुआती कमाई के भरोसे नहीं, बल्कि बढ़ती पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के दम पर लंबी रेस लगाई. 

रिलीज के बाद फिल्म ने सिनेमाघरों में पूरे 100 दिन पूरे किए और मेकर्स के मुताबिक, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 453.67 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. भारत में करीब 343 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन और विदेशों से भी शानदार कमाई ने इसे साल की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. कम बजट वर्सेज भारी कमाई के समीकरण ने इसे बॉक्स ऑफिस का यूनिक एग्जांपल बताया. यही वजह है कि फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट सक्सेस में गिना जा रहा है.

नितेश तिवारी-रणबीर कपूक की ‘रामायण’ का कमाल

भारत की मिट्टी में ‘रामायण’ सिर्फ एक प्रचलित कहानी या किताब भर नहीं है, बल्कि ये करोड़ों लोगों की गहरी आस्था, लाइफस्टाइल और इमोशंस से जुड़ा एक पवित्र महाकाव्य है. डायरेक्टर नितेश तिवारी की इस मेगा बजट फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई का ऐसा इतिहास रचा, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए. 

सिर्फ 12 दिनों के अंदर इस फिल्म ने 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली. इस फिल्म को लेकर लोगों में जो दीवानगी और एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है, उसकी सबसे बड़ी वजह यही है कि ये भारतीय संस्कृति की सबसे फेमस और दिल से जुड़ी हुई कथा को मॉर्डन टेक्निक और ग्लोबल स्केल पर पेश करने की एक बड़ी कोशिश कर रही है. 

इस फिल्म में बड़े सितारों की मौजूदगी, दुनिया के बेहतरीन हाई-एंड VFX और इंटरनेशनस स्केल के प्रोडक्शन वैल्यू को इसकी सबसे बड़ी ताकत माना जा रहा है. जानकारों का मानना है कि अगर फिल्म के निर्माता लोगों की धार्मिक संवेदनाओं और मर्यादाओं का पूरा सम्मान करते हुए इस कहानी को प्रभावशाली तरीके से पर्दे पर उतारने में कामयाब रहते हैं, तो यह भारतीय सिनेमा के पूरे इतिहास की सबसे बड़ी और यादगार फिल्मों में शामिल हो सकती है.

SS Rajamouli Movie Varanasi

राजामौली का ट्रैक रिकॉर्ड और ‘वाराणसी’ से जुडी उम्मीदें

जब भी इंडियन सिनेमा में बड़े विजन और शानदार लेवल पर कहानियां दिखाने की बात आती है, तो डायरेक्टर एसएस राजामौली का नाम सबसे पहले लिया जाता है. ‘मगधीरा’, ‘ईगा’, ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ जैसी हिट फिल्मों ने उन्हें न सिर्फ इंडिया के घर-घर में, बल्कि पूरी दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई है. 

राजामौली की सक्सेस का सबसे बड़ा राज ये है कि वे अपनी फिल्मों में सिर्फ महंगे सेट या भारी वीएफएक्स के भरोसे नहीं बैठते. उनकी हर मूवी में एक गहरा इमोशन, दमदार किरदार और दिल को छू लेने वाली कहानी भी उतनी ही मजबूती से जुड़ी होती है. 

‘बाहुबली’ की जबरदस्त सक्सेस ने ये साबित कर दिया था कि वे किसी भी लोकल या पुरानी कहानी को वर्ल्ड लेवल पर ले जाने का पूरा दम रखते हैं. ऐसे में अगर ‘वाराणसी’ जैसा कोई मिस्ट्री और आध्यात्म से भरा प्रोजेक्ट वाकई उनके डायरेक्शन में बनता है, तो जाहिर सी बात है कि फैंस की उम्मीदें सातवें आसमान पर होंगी.

काशी की अनकही कहानी और सिनेमा का नया दौर

जहां एक ओर ‘रामायण’ जैसी मशहूर कहानी से देश का हर बच्चा पहले से वाकिफ है, वहीं दूसरी ओर ‘वाराणसी’ पर बनने वाली कहानी में मिस्ट्री, आस्था और हमारी संस्कृति की गहराई दिखाने का बड़ा मौका छिपा है. काशी यानी वाराणसी की गिनती दुनिया के सबसे पुराने शहरों में होती है, जो आज भी पूरी तरह जीवित है. 

इस पवित्र शहर की तंग गलियों और गंगा के घाटों पर धर्म, जीवन के दर्शन, मोक्ष, सदियों पुरानी परंपराएं और आज के दौर की आधुनिकता एक साथ देखने को मिलती हैं.

फिल्म जगत से जुड़े जानकारों का भी यही मानना है कि अगर इस डीप और सेंसिटिव सब्जेक्ट को पूरी रिसर्च और शानदार तरीके से बड़े पर्दे पर उतारा जाए, तो कमाल हो सकता है. ऐसे में ये फिल्म महज एंटरटेनमेंट का जरिया बनकर नहीं रह जाएगी, बल्कि दुनिया भर के लोगों के सामने भारत की असली आध्यात्मिक पहचान को रखने वाला एक यादगार और ऐतिहासिक कदम साबित हो सकती है.

Indian Cinema Mythological Movies VFX

VFX और स्केल में किसकी बढ़त?

आजकल के दौर में जब लोग पैसे खर्च करके थिएटर जाते हैं, तो उन्हें सिर्फ एक अच्छी कहानी ही नहीं चाहिए होती, बल्कि वे बड़े पर्दे पर कुछ ऐसा देखना चाहते हैं, जो उन्हें किसी अलग ही दुनिया में ले जाए. ये बात सच है कि ‘हनुमान अंश’ ने बहुत कम बजट में कमाल का काम करके सबको चौंका दिया था, लेकिन जब बात बहुत बड़े लेवल और भव्यता की आती है, तो नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ और एसएस राजामौली के अगले बड़े प्रोजेक्ट्स के पास पैसा, रिसोर्सेज और तजुर्बा तीनों ही बहुत ज्यादा है.

राजामौली तो पहले ही अपनी फिल्मों से दिखा चुके हैं कि वे हॉलीवुड की टक्कर के शानदार सीन बनाने में माहिर हैं. वहीं, दूसरी तरफ ‘रामायण: पार्ट 2’ को भी बहुत बड़े स्केल पर तैयार किया जा रहा है, जिसमें ऑस्कर जीतने वाली टीमें काम कर रही हैं. ऐसे में विजुअल्स और तकनीक के मामले में ये दोनों फिल्में बाकी सभी फिल्मों से काफी आगे निकलती दिख रही हैं, जो 2028 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी और ‘रामायण: पार्ट 1’ की कहानी को आगे बढ़ाने का काम करेगी. 

क्या बन रहा है भारत का अगला सिनेमैटिक यूनिवर्स?

हॉलीवुड के पॉपुलर ‘मार्वल’ और ‘डीसी कॉमिक्स’ की तरह अब इंडियन सिनेमा भी अपनी माइथोलॉजिकल कहानियों का एक बड़ा यूनिवर्स बनाने की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रहा है. फिल्म ‘हनुमान’ और ‘हनुमान अंश’ को मिली जबरदस्त सक्सेस के बाद से ही देश के कई बड़े फिल्म मेकर और डायरेक्टर इस खास जॉनर में नई कहानियां तलाशने में जुट गए हैं. 

ऑडियंस के बीच इन फिल्मों का क्रेज देखकर मेकर्स का हौसला काफी बढ़ा है. आने वाले समय में लोगों को इस तरह की ही फिल्मों से काफी उम्मीदें हैं. अगर बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का जादू चलता है और इन्हें ऑडियंस का भरपूर प्यार मिलता है, तो वो दिन दूर नहीं जब हमें भारत का पहला और सबसे बड़ा माइथोलॉजिकल सिनेमैटिक यूनिवर्स देखने को मिलेगा. 

इसमें अलग-अलग युगों (जनरेशन) के किरदार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे, जो ऑडियंस के लिए एक बिल्कुल नया और रोमांचक एक्सपीरियंस होगा, जो एक अलग ही सिनेमैटिक मैजिक देखने को मिलेगा, जो हॉलीवुड फिल्मों से भी काफी अलग होगा.  

Varanasi Movie

आखिर कौन मारेगा बाजी?

अभी के माहौल को देखते हुए इस बड़े सवाल का कोई एक सीधा जवाब देना जल्दबाजी होगी. जहां एक तरफ ‘हनुमान’, ‘हनुमान अंश’ फिल्म पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखा चुकी हैं और इसके पास चाहने वालों की एक पक्की फौज है. वहीं, ‘रामायण’ के पास हमारे देश की सबसे जानी-मानी और सबके दिलों में बसने वाली कहानी की ताकत है.

दूसरी तरफ, अगर राजामौली वाकई ‘वाराणसी’ जैसे सब्जेक्ट पर फिल्म बनाना रहे हैं, तो उनका लंबा तजुर्बा, कमाल की सोच और शानदार अंदाज उन्हें इस मुकाबले का सबसे बड़ा खिलाड़ी बना सकता है, लेकिन सिनेमा की दुनिया में आखिरी फैसला हमेशा टिकट खरीदकर थिएटर जाने वाले दर्शक ही करते हैं. 

पुराना रिकॉर्ड बताता है कि हमारी ऑडियंस को सिर्फ भारी-भरकम बजट नहीं, बल्कि दिल को छू जाने वाली सच्ची कहानी पसंद आती है. आगे चलकर जो भी फिल्म आस्था, जज्बात, भरपूर एंटरटेनमेंट और नई टेक्निक का सही तालमेल बिठा पाएगी, वही माइथोलॉजिकल सिनेमा की असली और नई बादशाह कहलाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More