ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के आने के बाद एंटरटेनमेंट का ट्रेंड बिल्कुल बदल गया है. आजकल लोगों को क्राइम, मिस्ट्री और थ्रिलर कहानियां देखना बहुत पसंद आ रहा है. एक दौर था जब सस्पेंस से भरी कोई फिल्म या शो देखने के लिए हमें थिएटर जाना पड़ता था या फिर टीवी पर अगले एपिसोड के लिए पूरे हफ्ते इंतजार करना पड़ता था. मगर अब हाथ में मोबाइल और घर में स्मार्ट टीवी होने से हम अपनी मर्जी के मालिक हैं और कभी भी कोई भी शो देख सकते हैं. यही वजह है कि बीते कुछ सालों में ‘असुर’, ‘क्रिमिनल जस्टिस’, ‘स्कूल ऑफ लाइज’ और ‘द ग्रेट इंडियन मर्डर’ जैसी शानदार वेब सीरीज को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है.
1/5
ओटीटी पर बढ़ता सस्पेंस और थ्रिलर का क्रेज
सस्पेंस और थ्रिलर कहानियों का असली मजा यही है कि ये देखने वालों को आखिर तक बांधे रखती हैं. इन कहानियों में हर कदम पर नए राज खुलते हैं, अजीब किरदार सामने आते हैं और अचानक आने वाले ट्विस्ट लोगों का ध्यान भटकने नहीं देते. यही वजह है कि आजकल लोग सिंपल लव स्टोरी के मुकाबले दिमाग घुमाने वाली मर्डर मिस्ट्री और मिस्ट्री-थ्रिलर से भरपूर कहानियां देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म्स भी ऑडियंस की इस पसंद को अच्छे से समझ चुके हैं. इसलिए वे लगातार ऐसे कंटेंट पर पैसा लगा रहे हैं, जिसे यंगस्टर्स से लेकर पूरी फैमिली तक हर कोई बड़े चाव से देख रहा है.
2/5
जियो हॉटस्टार पर छाया नया थ्रिलर
इसी ट्रेंड के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई नई हिंदी मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है. ये सीरीज 13 नवंबर 2026 को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई है. इसका डायरेक्शन रीमा सेनगुप्ता (रीमा माया) ने किया है, जबकि करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता इसे प्रोड्यूस किया है. ये फेमस ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ फ्रेंचाइजी का बिल्कुल नया और डार्क वर्जन है. मेकर्स ने इसे खास तौर पर ओटीटी ऑडियंस की पसंद को ध्यान में रखकर बनाया है, जिसमें कॉलेज के ग्लैमर के पीछे छिपे खौफनाक सच को दिखाया गया है.
3/5
बर्फ की झील में छिपा मौत का राज
इस सीरीज की कहानी सेंट टेरेसा स्कूल की फेमस स्टूडेंट आयशा मलिक की मिस्टीरियस डेथ से शुरू होती है. आयशा की लाश एक जमी हुई झील में मिलती है और पुलिस शुरुआत में इसे एक नॉर्मल एक्सीडेंट मान लेती है, लेकिन उसकी जुडवां बहन अदिति मलिक को इस बात पर बिल्कुल यकीन नहीं होता. अपनी बहन की मौत का सच जानने के लिए अदिति उसी स्कूल में दाखिला लेती है. जांच के दौरान उसे स्कूल के अंदर चल रही दोस्ती, जलन, धोखे, बुलिंग और कई गहरे राजों का सामना करना पडता है. धीरे-धीरे ये कहानी एक नॉर्मल कैंपस ड्रामा से निकलकर बेहद खतरनाक मर्डर मिस्ट्री बन जाती है.
4/5
शनाया कपूर का दमदार डबल रोल
सीरीज में नजर आने वली स्टारकास्ट के बारे में बात करें तो, इसमें शनाया कपूर डबल रोल में नजर आ रही हैं. सीरीज में उन्होंने आयशा और अदिति, दोनों बहनों के किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा है, जिसके फैंस भी मुरीद हो गए. उनके साथ दिविक शर्मा, अभिनव सिंह, मान्या ग्रोवर और दीया दामिनी भी लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा शीबा छड्ढा, विवेक गोम्बर और खालिद सिद्दीकी जैसे एक्सपीरियंस कलाकारों ने अपने अभिनय से कहानी को और मजबूत बनाया है. कई फिल्म क्रिटिक्स ने शनाया के काम की तारीफ करते हुए इसे उनके करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस बताया है.
5/5
6 एपिसोड और शानदार रिस्पॉन्स
लगभग 4 घंटे इस सीरीज में 6 एपिसोड हैं, जिनके नाम ‘सीक्रेट्स’, ‘ट्रस्ट इश्यूज’, ‘एम्बिशन’, ‘फॉल्स मेमोरीज’, ‘हार्टब्रेक’ और ‘नाइटमेयर’ हैं. हर एपिसोड की लंबाई 29 मिनट से लेकर 55 मिनट के बीच है. पहला एपिसोड 39 मिनट, दूसरा 35 मिनट, तीसरा 40 मिनट, चौथा 29 मिनट, पांचवां 41 मिनट और आखिरी एपिसोड 55 मिनट का है. IMDb पर इसे 10 में से 6.6 की अच्छी खासी रेटिंग मिली है. रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर भी लोग इसके डार्क वर्जन और सस्पेंस की खूब तारीफ कर रहे हैं, जिससे ये जियो हॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 4 पर जबरदस्त ट्रे्ंड कर रही हैं, जिसे एक बार जरूर देखना चाहिए.